शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मर चुकी महिला के अकाउंट में आया खजाना! अरबों-खरबों नहीं, सीधे नाप के बाहर रकम… पूरा गांव हैरान

ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो महीने पहले मर चुकी महिला के बैंक खाते में अरबों-खरबों नहीं, बल्कि गिनती से परे रकम जमा हो गई। गांव में हड़कंप, आयकर विभाग जांच में जुटा।

by Mayank Yadav
अगस्त 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Greater Noida
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। दो महीने पहले मर चुकी महिला के बैंक खाते में अचानक इतनी बड़ी रकम जमा हो गई, जिसे गिनना भी मुमकिन नहीं। मोबाइल पर आए एक मैसेज से बेटे को इसका पता चला और फिर शुरू हुई हैरानी की कहानी। जब बैंक में जानकारी लेने गए तो खाता पहले ही फ्रीज किया जा चुका था। मामला न सिर्फ गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि आयकर विभाग भी इस असामान्य लेनदेन की जांच में जुट गया है। वहीं पुलिस को अब तक इसकी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। गांव में कौतूहल और सस्पेंस लगातार बढ़ रहा है।

मौत के दो महीने बाद खाता बना अरबों का खजाना

Greater Noida के थाना दनकौर क्षेत्र के ऊंची दनकौर मोहल्ले में रहने वाली गायत्री देवी का निधन दो महीने पहले हो गया था। उनके बेटे दीपक कुमार ने मां के निधन के बाद उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से जुड़े यूपीआई का इस्तेमाल जारी रखा। सोमवार शाम दीपक को एक मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि खाते में एक भारी-भरकम राशि जमा हो चुकी है। जैसे ही उन्होंने बैलेंस चेक किया, वह चौंक गए—राशि का आंकड़ा इतना बड़ा था कि समझ से बाहर था।

RELATED NEWS

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026
Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

अगस्त 31, 2026

राशि इतनी बड़ी कि गिनती फेल, बैंक ने खाता किया फ्रीज

खाते में जमा हुई रकम थी – ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299। इस रकम को समझना आम आदमी तो छोड़िए, एक्सपर्ट्स के लिए भी टेढ़ी खीर बन गया। दीपक ने जब यूपीआई के जरिए भुगतान करना चाहा, तो ट्रांजैक्शन फेल हो गया। बैंक जाकर पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि खाता फ्रीज कर दिया गया है। बैंक ने तुरंत इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी।

बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल, गांव में फैली सनसनी

यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग एक-दूसरे से पूछते नजर आए कि मृत महिला के खाते में इतनी बड़ी रकम आखिर आई कहां से? क्या यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है या फिर कोई बड़ा घोटाला? इस मामले में अभी तक Greater Noida पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जानकारी मिलते ही जांच की जाएगी। इस बीच आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है और गांव में चर्चा है कि यह मामला कहीं देशभर में सुर्खियों में न आ जाए।

Nita Ambani’s Luxury Lifestyle: एक पत्नी ही नहीं, खुद की अलग एक पहचान, जानिए कौन सा फोन करती हैं इस्तेमाल

Tags: Greater noida
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Yamuna Expressway Road Accident:ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत...

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी ILGIM में सोमवार देर रात अचानक...

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Village Roads: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।...

Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के बुलंद हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Next Post
Agra

'मैं उसका पहला मरीज, वो मेरी आखिरी डॉक्टर'— होटल में इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भावुक संदेश

Tribal Leaders of India

पिता की हत्या से बदली राह, संघर्ष से लड़ते हुए रचा इतिहास,जानिए धरतीपुत्र से मुख्यमंत्री बनने तक का सफ़र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In