मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

एकबार फिर दिल्ली से होने जा रहा ‘अगस्त पार्ट टू’ का शंखनाद, लीक हुई डील तो ‘मुस्कराया’ जम्मू-कश्मीर

दरअसल, इस खबर को लेकर तब से अटकलों का बाजार गर्म है, जब रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

by Vinod
अगस्त 5, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली आनलाइन डेस्क। दिल्ली से एकबार फिर अगस्त पार्ट टू का शंखनाद हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह 6 साल के बाद फिर से फुल एक्टिव हैं और जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है पीएम मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात। ये खबर तब और पुख्ता हुई, जब गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रपति भवन जाकर महामहिम से मिले। ऐसे में कयास लगने लगे हैं कि 12 से 15 अगस्त के बीच कुछ बड़ा हो सकता है, लेकिन क्या होने वाला है इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

दरअसल, इस खबर को लेकर तब से अटकलों का बाजार गर्म है, जब रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने हाल ही में गुजरात के केवड़िया का दौरा किया। इतना ही जम्मू-कश्मीर के ऑल जम्मू-कश्मीर शिया एसोसिएशन के अध्यक्ष इमरान रजा अंसारी ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है। लेकिन क्या हो सकता है। इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल सकता है। ऐसी अफवाहों से सोशल मीडिया पटा पड़ा है। लोग अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। टीवी में भी एंकर माथापच्ची करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026

दरअसल, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने एवं राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का फैसला 5 अगस्त की तारीख को हुआ था। तब साल 2019 था। तब से ही मांग उठती रही है कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। इसके जवाब में पीएम मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह लगातार कहते रहे हैं कि सही समय पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। सरकार ने कभी राज्य का दर्जा देने से इनकार नहीं किया है, बस सही समय की बात कही है। ऐसे में सवाल है कि क्या वह सही समय अब आ गया है। कुछ बड़ा होने के कयास लग ही रहे हैं और सबसे ज्यादा चर्चा जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की ही है। फारूक अब्दुल्ला के बयान से भी ऐसे कयास तेज हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि सरकार बताए कि आखिर जम्मू-कश्मीर को कब पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।

अब हम आपको बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर को कैसे मिलेगा राज्य का दर्जा और इसकर क्या है प्रक्रिया। किसी केंद्र शासित प्रदेश को राज्य या फिर स्टेट को यूटी बनाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाना होता है। उस प्रस्ताव के दोनों सदनों से पारित होने और फिर राष्ट्रपति के साइन से फैसला होता है। माना जा रहा है कि ऐसे किसी प्रस्ताव के बारे में संभवतः जानकारी देने के लिए ही पीएम मोदी और अमित शाह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है। 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून पारित कराकर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। अब उसी बिल में संशोधन करना होगा। इसके लिए नया संशोधन विधेयक संसद में पेश किया जाएगा और फिर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। हालांकि सुरक्षा के जानकारों का कहना है कि अभी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा सरकार बहाल करने वाली नहीं है। अभी जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा की कमान एलजी के हाथों पर ही रहेगी।

इनसब के बीच जम्मू और कश्मीर को अलग-अलग करने की अफवाह भी सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही हैं। जम्मू के लोग यह शिकायत करते रहे हैं कि कश्मीरी नेतृत्व ने उनके क्षेत्र के विकास को नजरअंदाज किया और उन्हें सत्ता में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया। इस संदर्भ में, जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग को कुछ लोग क्षेत्रीय सशक्तिकरण के रूप में देखते हैं। जो लोग जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने के पक्ष में हैं, उनका तर्क है कि इससे क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं और पहचान को बेहतर संबोधित किया जा सकेगा। कश्मीरी मूल की पत्रकार आरती टिक्कू एक्स पर लिखती हैं कि जम्मू और कश्मीर में इन दिनों यह अफ़वाह ज़ोरों पर है कि केंद्र सरकार अनुच्छेद 370 के हटाए जाने की छठी वर्षगांठ पर इस केंद्र शासित प्रदेश को फिर से राज्य का दर्जा दे सकती है। और जो बात इससे भी ज़्यादा चौंकाने वाली है कि वह यह कि अफ़वाहों के बाज़ार में कहा जा रहा है कि कश्मीर और जम्मू को अलग करके दो स्वतंत्र राज्य बना दिया जाएगा। अगर इनमें से कोई भी बात सही निकली, तो यह बेहद विनाशकारी कदम होगा।

 

Tags: amit shahAmit Shah met the PresidentJammu KashmirPM Narendra ModiPM Narendra Modi met the President
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Amarnath Yatra 2026:लगातार बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम के कारण पिछले छह दिनों से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार को आधिकारिक...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Next Post
Royal Enfield performance, motorcycle export India,

Royal Enfield : मेड-इन-इंडिया की बाइक्स ने दिखाया दम, जुलाई में बंपर बिक्री ,विदेशों में बढ़ा क्रेज जबरदस्त डिमांड

cholera prevention tips, typhoid protection in monsoon,

Cholera aur Typhoid से बचने के लिए अपनाए कौन सी स्मार्ट हैबिट्स जानिए मानसून में अपने हेल्थ डिफेंस का मास्टरप्लान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In