Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की ‘बकैती’ को ऐसे किया क्लीन बोल्ड, पहली बार US पर हुआ पलटवार तो अब रण में उतरे डोभाल

Donald Trump ने भारत पर पहले लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर अब 50 फीसदी कर दिया है और इसके पीछे रूस से तेल (Russian Oil) की खरीद को कारण बताया है।

Vinod by Vinod
August 7, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कहा जाता है कि वह नामुमकिन को मुमकिन करने का जज्बा रखते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भारत से बढ़ी कोई अनमोल रत्न नहीं। वह मां भारतीय के लिए जीते हैं। भारत के लिए 24 घंटे 365 दिन इमानदारी से काम करते हैं। भारत और 140 करोड़ भारतीयों के लिए वह किसी से भी भिड़ने को तैयार रहते हैं। वह दोस्ती तो दमदार तरीके से निभाते हैं। लेकिन अगर दोस्ती देश पर भारी पड़े तो खुद आगे आकर उस पर विराम लगा देते हैं। शायद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम नरेंद्र मोदी को ठीक से समझ नहीं पाए। ट्रंप को लगता था कि जो वह कहेंगे, पीएम नरेंद्र मोदी वही करेंगे। भारत भी अमेरिका के इशारे पर चलेगा। लेकिन ये पीएम नरेंद्र मोदी हैं। उनकी 56 इंच की छाती को ये कभी कबूल नहीं। यही वजह रही है कि आजाद भारत में पहली बार अमेरिका को उसी की भाषा में हिन्दुस्तान से जवाब मिला।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। ट्रंप की बकैती का आगाज ऑपरेशन सिंदूर के बाद जारी हुआ, जो अब 50 फीसदी टैरिफ के बाद भी जारी है। भारत की तरफ से भी आजादी के बाद पहली बार अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया गया। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की करतूत को खोली तो इंडियन आर्मी की तरफ से भी बड़ा खुलासा किया गया। इंडियन आर्मी ने दावा किया कि 1971 के युद्ध के दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान को करीब 2 अरब के हथियार दिए थे। साथ ही विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि अमेरिका तो हमें रूस से तेल नहीं खरीदने को कहता है। जबकि खुद अमेरिका अरबों डॉलर का कारोबार रूस से करता है। डोनाल्ड ट्रंप को भारत की ये बात पसंद नहीं आई और देरशाम उन्होंने टैरिफ को 25 से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया। जिसका जवाब भारत सरकार की तरफ से अमेरिका को दे दिया गया। इतना ही नहीं ट्रंप की धमकी के बीच अजित डोभाल रूस के लिए रवाना हो गए।

RELATED POSTS

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

November 8, 2025
जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

November 6, 2025

दरअसल, भारत के हितों के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कूटनीतिक की सारी सीमाओं को पार करने की तरफ बढ़ गये हैं। कारोबारी समझौते को लेकर भारत सरकार के अडिग रवैये को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अब धमकी पर उतर आए हैं। जिसका जवाब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने अपने तरीके से दिया। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से ही अमेरिका व यूरोपीय देश भारत पर निशाना साध रहे हैं। असलियत में भारत ने रूस से तेल खरीदने की शुरुआत तभी की जब यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के पारंपरिक तेल बाजारों से कच्चे तेल यूरोप भेजे जाने लगे। भारत, रूस से इसलिए तेल खरीदता है ताकि वह अपनी जनता को किफायदी दरों पर ईंधन उपलब्ध करा सके। लेकिन यह तथ्य है कि जो देश भारत पर आरोप लगा रहे हैं, वह खुद ही रूस से कारोबार कर रहे हैं। जबकि, ऐसा करना उनके लिए राष्ट्रीय हित की बात नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने आगे कहा कि यूरोपीय संघ का वर्ष 2024 में रूस के साथ 67.5 अरब यूरो का द्विपक्षीय कारोबार था। यह भारत के रूस से कुल कारोबार से ज्यादा रहा है। यूरोप और रूस में अभी भी उर्वरक, खनन उत्पादों, रसायन, लोहा व इस्पात आदि का कारोबार हो रहा है। जहां तक अमेरिका की बात है तो वह अभी भी रूस से यूरेनियम की खरीद कर रहा है। अपनी इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए रूस से पैलेडियम खरीद रहा है। ऐसी पृष्टभूमि में भारत को निशाना बनाना अन्यायपूर्ण व अनुचित है। अन्य देशों की तरह भारत भी अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा के हिसाब से कदम उठाएगा। इनसब के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को चीन का दौरा कर सकते हैं। वह चीन में ब्रिक्स की बैठक में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले एनएसए अजीत डोवल रूस की यात्रा पर हैं। वह रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। जानकार बताते हैं कि डोवल रूस से एस-400 को लेकर बात कर सकता है। पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को लेकर थी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा ट्रंप के टैरिफ पर थी मंथन हो सकता है। डोवल के बाद विदेश मंत्री जयशंकर भी रूस जाएंगे। जानकार बताते हैं कि भारत के इस कदम से दुनिया की विदेश निति 160 डिग्री घूम चुकी है। नए समीकरण बन रहे हैं। पुराने समीकरण टूट रहे हैं। आने वाले वक्त में भारत, चीन और रूस एक साथ और एक मंच पर दिख सकते हैं। यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप को मिर्ची लगी हुई है। जानकार बताते हैं कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर को देख अमेरिका में बैठे डीप स्टेट के पैरों की जमीन खिसक गई है। अमेरिका का डीप स्टेट अब भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। डीप स्टेट के कहने पर ट्रंप भारत को टारगेट कर रहे हैं।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप भह ऑपरेशन सिंदूर के बाद खासे चिड़े हुए हैं। उन्होंने कईबार कहा कि मैंने भारत-पाक का युद्ध रूकवाया। लेकिन भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया। यहीं से ट्रंप की बकैती शुरू हो गई। उन्होंने रूस का मुद्दा उठाते हुए भारत को घेरा। ट्रंप ने अपने चिरपरिचित अंदाज में लिखा है कि भारत ना सिर्फ रूस से बड़ी मात्रा में तेल की खरीद कर रहा है, बल्कि इस खरीदे गये तेल के अधिकांश हिस्से को खुले बाजार में बेच कर भारी मुनाफा कमा रहा है। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि यूक्रेन में कितने लोग रूसी हथियारों से मारे जा रहे हैं। इस वजह से मैं भारत पर शुल्क में भारी वृद्धि करने जा रहा हूं। पिछले हफ्ते की शुरुआत में जब ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने का आरोप लगाया था, तब विदेश मंत्रालय ने इस पर बहुत ही सधी प्रतिक्रिया दी थी। जिस दिन अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय आयात पर 25 फीसद का शुल्क लगाया था, उस दिन ट्रंप ने भारत के खिलाफ खास तौर पर एक पोस्ट किया था। उसमें उन्होंने लिखा था कि भारत और रूस अपनी मृत अर्थव्यवस्था के साथ डूब जाएं, मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है।

 

Tags: 50 percent tariff on IndiaAjit DovalamericaDonald TrumpPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

by Vinod
November 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी...

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

by Vinod
November 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। लंदन के बाद अब न्यूयॉर्क के मेयर की कुर्सी पर एक हिन्दुस्तानी बैठेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति...

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में की अरदास, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में की अरदास, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

by Swati Chaudhary
November 3, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (2 नवंबर) को राज्य में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने आरा...

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

by Vinod
October 16, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार चुनाव के बीच गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर हो गया। यहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के...

JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम चेहरे को नहीं मिली एंट्री, ‘छोटे सरकार’ समेत इन बाहुबलियों को नीतीश कुमार ने थमाया टिकट

JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम चेहरे को नहीं मिली एंट्री, ‘छोटे सरकार’ समेत इन बाहुबलियों को नीतीश कुमार ने थमाया टिकट

by Vinod
October 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट...

Next Post
उमर की गिरफ्तारी के बाद सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, बृजेश नहीं अब राय होंगे मऊ में बीजेपी के ‘खेवनहार’

उमर की गिरफ्तारी के बाद सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, बृजेश नहीं अब राय होंगे मऊ में बीजेपी के ‘खेवनहार’

PDA Pathshala

PDA Pathshala पर सियासी संग्राम: लखनऊ में सपा नेता पूजा शुक्ला पर FIR, स्कूल में पढ़ाने को बताया 'अवैध'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version