रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

U K– Mauritius समझौते पर ट्रंप के बयानों से बढ़ी वैश्विक बेचैनी, भारत के पड़ोस तक आ पहुंची राजनीतिक आग

डोनाल्ड ट्रंप ने यूके–मॉरीशस समझौते और दीएगो गार्सिया को लेकर तीखी टिप्पणी की है। ग्रीनलैंड की मांग से जुड़ा यह बयान वैश्विक राजनीति और हिंद महासागर क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकता है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 21, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Trump Aggressive Global Stance: डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों को लेकर वैश्विक चर्चा में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति लगातार यह कहते आ रहे हैं कि दुनिया में ताकत के दम पर ही बात मनवाई जा सकती है। इसी सोच के तहत वह अंतरराष्ट्रीय संधियों और समझौतों को बेकार बता रहे हैं। ट्रंप खुले मंचों पर कह चुके हैं कि अमेरिका को अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए किसी समझौते की जरूरत नहीं है।

ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक रुख

हाल के दिनों में ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर फिर से आक्रामक रुख अपनाया है। उनका दावा है कि रूस को काबू में रखने के लिए अमेरिका को जबरन ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि अमेरिकी सेना जल्द वहां कदम रख सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कनाडा और वेनेजुएला को भी अमेरिकी प्रभाव क्षेत्र का हिस्सा बताया, जिससे दुनिया भर में अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है।

RELATED NEWS

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

सितम्बर 24, 2026
Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

सितम्बर 22, 2026

ब्रिटेन की नीति पर तीखी प्रतिक्रिया

इसी बीच ट्रंप की नजर भारत के पड़ोस तक पहुंच गई है। उन्होंने हिंद महासागर में स्थित दीएगो गार्सिया द्वीप को लेकर ब्रिटेन की नीति पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर ब्रिटेन की उस योजना की आलोचना की, जिसमें चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपी जा रही है।

ट्रंप ने इस फैसले को “पूरी तरह कमजोरी” और “बड़ी मूर्खता” करार दिया। उनके मुताबिक, दीएगो गार्सिया ऐसा द्वीप है जहां अमेरिका का अहम सैन्य अड्डा मौजूद है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन बिना किसी ठोस वजह के यह इलाका सौंप रहा है और चीन व रूस जैसी ताकतों ने इस कमजोरी को जरूर नोटिस किया होगा।

ट्रंप ने आगे कहा कि यही राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी उन वजहों में से एक है, जिनके चलते ग्रीनलैंड को हासिल करना जरूरी हो जाता है। उन्होंने डेनमार्क और उसके यूरोपीय सहयोगियों से “सही फैसला” लेने की अपील भी की।

ट्रंप का दावा, अमेरिका आज पहले से ज्यादा ताकतवर

ट्रंप का दावा है कि उनकी अगुवाई में अमेरिका आज पहले से ज्यादा ताकतवर और सम्मानित है।
हालांकि, इस पूरे विवाद में ट्रंप ने भारत का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। भारत ने यूके और मॉरीशस के बीच हुए समझौते का समर्थन किया है और मॉरीशस को क्षेत्र के प्रबंधन में सहयोग भी दे रहा है। दीएगो गार्सिया चागोस द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है, जहां 1960 के दशक से अमेरिका और ब्रिटेन का संयुक्त सैन्य अड्डा है। यह अड्डा मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और पूर्वी अफ्रीका में अमेरिकी अभियानों के लिए बेहद अहम माना जाता है।

ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच क्या हुआ समझौता

मई 2025 में ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत चागोस की संप्रभुता मॉरीशस को दी गई, जबकि दीएगो गार्सिया पर 99 साल का लीज ब्रिटेन को मिला। बदले में ब्रिटेन हर साल मॉरीशस को करीब 13.6 करोड़ डॉलर देगा। यह समझौता अभी ब्रिटिश संसद में मंजूरी के दौर में है।
ब्रिटिश सरकार ने ट्रंप की आलोचना का जवाब देते हुए कहा है कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया। ब्रिटेन का कहना है कि इस समझौते से अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डा सुरक्षित रहेगा और अमेरिका की पहुंच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भारत की भूमिका

भारत की भूमिका भी यहां अहम है। भारत लंबे समय से मॉरीशस के डिकोलोनाइजेशन का समर्थन करता रहा है। भारत ने मॉरीशस को 68 करोड़ डॉलर का सहयोग पैकेज दिया है, जिसमें समुद्री संरक्षण, सैटेलाइट स्टेशन और सर्वे जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। ट्रंप के बयानों ने एक बार फिर हिंद महासागर क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Tags: Donald TrumpGlobal Geopolitics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

Court Update: ट्रंप को अदालत से लगा झटका उनका फैसला छह दिन में पलटा, तीनों मीडिया संस्थानों की एंट्री बहाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को व्हाइट हाउस में मीडिया की एंट्री रोकने के मामले में अदालत से झटका...

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

Trump in UN : समझौता करो वरना , तबाह कर दूंगा, ईरान को दी धमकी, संयुक्त राष्ट्र से करी आर्थिक नाकेबंदी की मांग

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

ट्रंप ने कहा कि ईरान के सामने समझौता करने, आर्थिक रूप से कमजोर पड़ने या गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना...

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था,  Al Czar होगा नियुक्त

AI Force बनाएंगे ट्रंप, अब होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा और विकास नई व्यवस्था, Al Czar होगा नियुक्त

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी 2026 को शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की...

BRICS Summit

BRICS Currency: ब्रिक्स में फिर उठा स्थानीय मुद्रा में कारोबार का मुद्दा, डॉलर के दबदबे को चुनौती देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BRICS Currency: भारत की अगुवाई में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक बार फिर स्थानीय मुद्राओं में कारोबार का...

Next Post
Drunk driving car crash in Etah

Etah News: नशे में धुत कार सवारों का तांडव, शिकोहाबाद रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारकर दुकान में घुसी कार

UP Weather Alert

Weather update :पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम, 5 दिन बारिश-गरज के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In