शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बिहार चुनाव से पहले Rahul Gandhi का बड़ा दावा: ‘महाराष्ट्र का चुनाव चोरी हुआ, वोटर लिस्ट में 40 लाख रहस्यमयी नाम’

बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र में चुनावी धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने 40 लाख रहस्यमयी वोटर्स की बात कही और चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर जवाब मांगा।

by Mayank Yadav
अगस्त 7, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi election rigging: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। राहुल ने कहा कि करीब 40 लाख वोटर रहस्यमयी हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत में सही मतदाताओं को वोट डालने का मौका मिल रहा है? राहुल गांधी ने ECI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस को वोटर डेटा देने से भी इनकार कर दिया, जिससे लोकतंत्र की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "…In Maharashtra, the addition of more voters in 5 months than in 5 years raised our suspicions and then a huge jump in voter turnout after 5 pm. In Vidhan Sabha, our alliance was wiped and in Lok Sabha, our… pic.twitter.com/wFAQTuyJcM

— ANI (@ANI) August 7, 2025

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

राहुल गांधी का दावा: महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया

Rahul Gandhi ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई, लेकिन यह हार स्वाभाविक नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में जानबूझकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां की गईं और करीब 40 लाख वोटर ‘रहस्यमयी’ तरीके से शामिल कर दिए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत दस्तावेज़ों में बताया गया कि वोटर लिस्ट में कई नामों के साथ उनके पिता का नाम अधूरा है, कई पते शून्य हैं और एक ही पते पर 46 वोटर दर्ज हैं।

उन्होंने दावा किया कि 11 हजार ऐसे संदिग्ध मतदाता हैं जिन्होंने तीन बार वोट डाला। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने बार-बार मांगे जाने पर भी जरूरी डेटा कांग्रेस को नहीं दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि इस तरह की वोटर लिस्ट से चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठते हैं।

EVM और अलग-अलग चरणों में मतदान पर उठाया सवाल

Rahul Gandhi ने सवाल किया कि जब पहले पूरे देश में एक ही दिन चुनाव हो जाता था, तो अब क्यों अलग-अलग चरणों में महीनों तक मतदान होता है? उन्होंने इसे बीजेपी की रणनीति करार देते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता विरोध का असर नहीं होता, जबकि लोकतंत्र में यह स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) नहीं थीं, तब भी पूरे देश में एक ही दिन में चुनाव संभव था, लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया लंबी कर दी गई है। इससे गड़बड़ी की आशंका और बढ़ जाती है।

एग्जिट पोल, सर्वे और नतीजों में अंतर क्यों?

Rahul Gandhi ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए गए सर्वे और एग्जिट पोल अक्सर सही नतीजे दिखाते हैं, लेकिन वास्तविक परिणाम बिल्कुल अलग आते हैं। उन्होंने हरियाणा और मध्य प्रदेश के उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी सर्वे और परिणामों में बड़ा अंतर देखने को मिला था। उन्होंने इसे ‘रुझानों की हेराफेरी’ बताया और चुनाव आयोग से जवाब मांगा कि क्या चुनाव निष्पक्ष हो रहे हैं?

चुनाव आयोग पर विश्वास की बहाली की मांग

Rahul Gandhi ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पारदर्शी नहीं है और लोकतांत्रिक जवाबदेही से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग बार-बार डेटा मांगने पर भी जवाब नहीं दे रहा और न ही यह स्पष्ट कर रहा है कि वोटर लिस्ट में कितने फर्जी नाम हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि जिन लोगों के पते और पहचान संदिग्ध हैं, वे वोट कैसे डाल रहे हैं?

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर चुनाव आयोग को लोकतंत्र की गरिमा बचाए रखनी है तो उसे इन सवालों का जवाब देना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश के हर जागरूक नागरिक को अब इस मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए।

Tags: Rahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
Toll tax collection and usage in India

Toll Tax used : टोल टैक्स से हर दिन होती है कितनी कमाई जानिए कहां और कैसे होता है इसका इस्तेमाल

UP

UP का निर्यात ग्राफ आसमान छूने लगा: मीट और इलेक्ट्रॉनिक्स बने ग्रोथ इंजन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In