शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बनिए का बेटा बता विपक्ष पर बरसे अमित शाह, घुसपैठियों को SIR से बचा बिहारियों की जॉब खाएगी लालू एंड कंपनी

गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का भूमिभूजन कर बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया।

by Vinod
अगस्त 8, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का भूमिभूजन कर बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। उन्होंने अपने संबोधन के दौराल लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी पर जुबानी हमला बोला। चुनाव आयोग के SIR को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। गृहमंत्री ने घुसपैठियों की भी बात की और कहा कि लालू एंड कंपनी इन्हें SIR से बचाकर बिहारियों की नौकरी खाना चाहती है। लालू एंड कंपनी घुसपैठियों के जरिए चुनाव जीतना चाह रही है। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं। बिहारी कभी भी ऐसे नहीं होने देंगे।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया। सीएम नीतीश कुमार शिलान्यास व भूमि पूजन में उनके साथ रहे। अमित शाह ने सीतामढ़ी से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केंद्रीय गूह मंत्री अमित शाह लालू प्रसाद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लालू लालू एंड कंपनी पार्लियामेंट में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रही है। मैं पूछने आया हूं मिथिलांचल वालों से कि मोदी जी को आतंकवादी को जवाब देना चाहिए या नहीं चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर करना चाहिए या नहीं चाहिए।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

अमित शाह ने कहा कि लालू एंड कंपनी को मालूम नहीं है कि नरेंद्र मोदी की सरकार है, भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार है। यहां पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है। इतना ही नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी जमकर बोला। उन्होंने कहा कि राहुल जी, बंद कीजिए वोट बैंकों की राजनीति। मतदाता पुनरीक्षण पहली बार नहीं हो रहा। आपके परनाना नेहरु जी ने पहली बार किया था। 2003 अंतिम बार हुआ था। पहले से ही बिहार चुनाव हारने का बहाना तैयार कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि बिहार में एक भी घुसपैटिया नहीं बचेगा। लाल एंड कंपनी के अरमान कभी पूरे नहीं होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के बाद तेजस्वी यादव पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां तेजस्वी यादव से पूछने आया हूं कि आपके पिताजी और माताजी का कई साल शासन रहा। गुंडई करने और अपहरण-फिरौती के अलावा मिथिलांचल के विकास के लिए दोनों ने क्या किया? मैंने तो मोदीजी की ओर से अपने पाई-पाई का हिसाब दे दिया है। अगर उन दोनों ने कुछ किया हो तो यहीं मैदान में आकर जवाब दीजिए। यहां आने के बाद मां जानकी का आशीर्वाद भी लेलीजिएगा, आपका उद्धार होगा। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार को विकास के पथ पर तेजी से आगे लेकर जा रहा है। अब बिहार की गिनती उन्नत राज्यों में हो रही है। जबकि लालू जी आपके जमाने में क्या होता था, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं।

अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के विकास के लिए धन्यवाद। माता जानकी और श्री राम के भक्तों को बहुत बहुत बधाई देता हूं। नीतीश जी को मैं विशेष बधाई देता हूं। आज का दिन बेहद खास है। माता सीता के जन्मस्थली के विकास के लिए जो कार्य किए हैं। मिथिला भूमि सिर्फ मिथिला की नहीं बल्कि पूरे देश में मिथिला देश का गहना है। राजा जनक ने अकाल खत्म करने के लिए हल चलाया था। आज माता सीता के मंदिर के निर्माण के मौके पर बारिश हुई जो माता सीता का आशीर्वाद है। अमित शाह ने आगे कहा कि माता सीता और श्री राम से जुड़े कई धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा।

विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए अमित शाह कहा कि ‘मैं बनिए का बेटा हूं, एक-एक पाई का हिसाब लेकर आया हूं। कांग्रेस वाले, लालू एंड कंपनी को नहीं मालूम है कि यहां पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है। बिहार में चुनाव होना है, एसआईआर होना चाहिए या नहीं होना चाहिए इसकी चर्चा हो रही है। मुझे बताए लालू प्रसाद किसको बचाना चाहते हो। बांग्लादेश से आकर जो बिहार के युवाओं की नौकरी खा जाते हैं उसको बचाना चाहते हो। बांग्लादेश के घुसपैठिए को निकलना चाहिए या नहीं निकलना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर ये लोग कुछ नहीं बोलेंगे। क्योंकि इन्हीं की सरकार में घुसपैठिए भारत में आए और इन्हें पसंद आ गए।

Tags: Amit Shah Visit BiharAmit Shah Visit SitamarhiBihar Assembly Election 2025Rahul GandhiTejashwi Yadav
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
साइबर अपराध पर UP पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, होटल से दबोचे गए 4 महिलाओं समेत 11 ‘नटवारवाल’

साइबर अपराध पर UP पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, होटल से दबोचे गए 4 महिलाओं समेत 11 ‘नटवारवाल’

Lawrence Bishnoi

सलमान के साथ काम किया तो मौत तय? कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In