मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PM Modi का अमेरिकी टैरिफ को करारा जवाब, टेक्नोलॉजी बनेगी भारत की नई ताकत!

अमेरिकी टैरिफ को लेकर बढ़ती चिंता के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने की जरूरत पर बल दिया। बेंगलुरु में मेट्रो लाइन के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि देश को स्वदेशी तकनीक और उत्पादों के विकास की रफ्तार बढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने भारतीय कंपनियों से उच्च गुणवत्ता वाले और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद तैयार करने की अपील भी की।

by Gulshan
अगस्त 11, 2025
in TOP NEWS, टेक्नोलॉजी
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi : अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तकनीकी आत्मनिर्भरता को भारत की प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। बेंगलुरु में एक नई मेट्रो रेल लाइन के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत अपनी जरूरतों को केंद्र में रखकर तकनीकी विकास को गति दे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय आईटी कंपनियों ने दशकों से दुनिया के लिए सॉफ्टवेयर और डिजिटल प्रोडक्ट्स तैयार किए हैं, लेकिन अब लक्ष्य यह होना चाहिए कि देश के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित की जाए — खासकर ऐसे समय में जब हर सेक्टर में सॉफ्टवेयर और ऐप्स की भूमिका बढ़ रही है।

RELATED NEWS

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा नया बल 

अपने भाषण में पीएम मोदी ने ‘जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट’ के विज़न को दोहराते हुए उद्योग जगत से अपील की कि वे ऐसे प्रोडक्ट बनाएं जो न केवल गुणवत्ता में श्रेष्ठ हों बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हों। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनना होगा और स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती देनी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सीमाओं की रक्षा में स्वदेशी तकनीक की भूमिका को रेखांकित करते हुए हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन तकनीक की ताकत का जीवंत उदाहरण है। भारत ने सीमापार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर न केवल आतंकियों को जवाब दिया, बल्कि पाकिस्तान को भी कुछ ही घंटों में पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बेंगलुरु के तकनीकी योगदान की विशेष सराहना की।

AI और सेमीकंडक्टर्स बने भारत की नई दिशा 

Infosys के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति, एस गोपालकृष्णन, बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ और इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख जैसे दिग्गजों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने भारत के तकनीकी भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और AI मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे प्रयास भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही भारत के पास “मेड-इन-इंडिया चिप” होगी, जिसमें बेंगलुरु की विशेष भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें : Hathras में बुर्का पहने शख्स को चोर समझकर पीटा, निकला किन्नर…

उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि यह तकनीकी प्रगति सिर्फ औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका लाभ देश के गरीब और वंचित वर्ग तक भी पहुँचेगा। प्रधानमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान से पाँचवें स्थान पर पहुँच चुकी है, और अब वह टॉप 3 की ओर तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि तकनीक के दम पर भारत आत्मनिर्भर बनेगा, और हर नागरिक इस डिजिटल युग का लाभ उठा सकेगा।

Tags: PM Modi
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Next Post
क्या है फतेहपुर के नवाब अब्दुल समद के मकबरा और शिव मंदिर का विवाद, कौन है वो शख्स, जिसने फहराया भगवा ध्वज

क्या है फतेहपुर के नवाब अब्दुल समद के मकबरा और शिव मंदिर का विवाद, कौन है वो शख्स, जिसने फहराया भगवा ध्वज

Panchayat Elections

भाजपा संगठन की शानदार रणनीति के सामने कांग्रेस पस्त, पंचायत चुनावों में भाजपा का जलवा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In