रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कहां सीज हुई अक्षय कुमार की रेंज रोवर ,सोशल मीडिया पर मचा हंगामा जानिए क्या है पूरा मामला

जम्मू में अक्षय कुमार की रेंज रोवर कार को ट्रैफिक पुलिस ने टिंटेड शीशों के कारण सीज कर लिया। यह कार आयोजकों ने किराए पर ली थी। मामले ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2025
in मनोरंजन
akshay kumar car seized in jammu traffic police action over tinted glass violation

Akshay Kumar Car Seized in Jammu: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को जम्मू पहुंचे थे। यहां वे एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में शामिल हुए। दोपहर करीब 5 बजे अक्षय एक शानदार रेंज रोवर कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इवेंट खत्म होने के बाद जब वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, तो वापसी में उनकी कार को ट्रैफिक पुलिस ने डोगरा चौक पर रोक लिया। इस कार का नंबर CH01 AL 7766 था, जिसे आयोजकों ने किराए पर लिया था।

क्यों सीज हुई रेंज रोवर?

पुलिस जांच में पाया गया कि गाड़ी के शीशों पर तय सीमा से ज्यादा काली फिल्म (टिंट) चढ़ाई गई थी। ट्रैफिक नियमों के अनुसार, इस तरह की काली फिल्म पूरी तरह से बैन है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब ड्राइवर से इसकी इजाजत से जुड़े कागज मांगे, तो वह उन्हें दिखा नहीं सका। इसके बाद नियमों के तहत गाड़ी को सीज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना भेज दिया गया।

RELATED NEWS

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

सितम्बर 24, 2026
Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

अगस्त 31, 2026

सोशल मीडिया पर छाई खबर

जैसे ही यह खबर बाहर आई, हर तरफ चर्चा होने लगी। वजह साफ थी।जिस गाड़ी को सीज किया गया उसमें खुद अक्षय कुमार सफर कर चुके थे। सोशल मीडिया पर कार और पुलिस की कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए। लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ ने ट्रैफिक पुलिस की सख्ती की तारीफ की, तो कुछ ने कहा कि नियम सबके लिए एक जैसे हैं।

अक्षय कुमार की चुप्पी

इस पूरे मामले में अब तक अक्षय कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि अक्षय के मैनेजर ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करके गाड़ी को छुड़ा लिया है, हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

फिल्मों की ओर नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। आने वाले महीनों में वे ‘जॉली एलएलबी 3’ और हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे।

ट्रैफिक पुलिस का बयान

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वह आम नागरिक हो या फिर कोई बड़ा सेलिब्रिटी। पुलिस ने साफ किया कि सड़क पर सुरक्षा सबसे अहम है और इस तरह के उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Tags: Bollywood Newstraffic violation news

SYED BUSHRA

Related Posts

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 24, 2026

Adar Jain Wedding: बॉलीवुड के कपूर परिवार में एक बार फिर खुशी का माहौल है। रणबीर कपूर के कजिन और...

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Manisha Koirala Health: मनीषा कोइराला साल 2012 में चौथे चरण के ओवेरियन कैंसर से जूझ चुकी हैं। न्यूयॉर्क में सर्जरी...

Kangana Ranaut Controversy

Kangana Controversy: कंगना रनौत के ‘1 प्रतिशत सफलता’ वाले पलटवार से फिर गरमाया विवाद, जानिए किसने क्या कहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Controversy Begins: कंगना रनौत का नया बयान कई पुराने विवादों को फिर चर्चा में ले आया है। 24 अगस्त को...

शूटिंग के बीच कार्तिक आर्यन को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती; जल्द होगी सर्जरी

शूटिंग के बीच कार्तिक आर्यन को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती; जल्द होगी सर्जरी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए हैं। वह कबीर खान के निर्देशन में...

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Sunny Deol Pan Masala Ad: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों पान मसाला विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। हाल...

Next Post
Brutally Murder:से दहला कर्नाटक हत्या कर किए 19 टुकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार जानिए कैसे हुआ खुलासा

Brutally Murder:से दहला कर्नाटक हत्या कर किए 19 टुकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार जानिए कैसे हुआ खुलासा

Abir Gulaal

फवाद खान की 'अबीर गुलाल' की वर्ल्डवाइड एंट्री तय, जानें किस दिन हो रही रिलीज़ ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India