• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home धर्म

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन मांस-मदिरा, काले कपड़े, बासी भोग और अपमानजनक कार्यों से बचें। तुलसी अर्पित करें, शुद्ध भोग लगाएं और श्रद्धा से पूजा करें।

by SYED BUSHRA
August 14, 2025
in धर्म
0
Krishna Janmashtami 2025 important rules and things to avoid
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

krishna Janmashtami: सृष्टि में धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए भगवान विष्णु ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण का अवतार लिया। द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को, मध्यरात्रि में, मथुरा की जेल में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। तभी से हर साल इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ काम करने से बचना जरूरी है, वरना इसका अशुभ फल मिल सकता है।

जन्माष्टमी के दिन किन कामों से बचें

Related posts

Dahi Handi 2025 celebration and Krishna Janmashtami traditions

Dahi Handi 2025 :कृष्ण जन्माष्टमी के बाद क्यों मनाते है दही हांडी का त्योहार, क्या है इसकी रोचक कहानी

August 14, 2025
kajari teej 2025 food restrictions fasting rules and significance for women

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर किन चीज़ों से करें परहेज़,वरना हो सकती है भारी मुसीबत

August 11, 2025

मांस-मदिरा और तामसिक भोजन से दूरी

जन्माष्टमी के दिन मांस, शराब और तामसिक भोजन का सेवन न करें और न ही इन्हें घर में लाएं। ऐसा करने से पाप लगता है।

तुलसी का पत्ता न तोड़ें

इस दिन तुलसी माता की पूजा जरूर करें, लेकिन तुलसी का पत्ता न तोड़ें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान कृष्ण नाराज हो जाते हैं।

झगड़ा और अपमान से बचें

दिनभर अधिक से अधिक नामजप करें और नकारात्मक बातों से दूर रहें। किसी से झगड़ा, गलत बोलना या अपमान करना अशुभ माना जाता है।

काले कपड़े न पहनें

जन्माष्टमी पर काले रंग के कपड़े या वस्त्र धारण न करें। यह अशुभ माना जाता है।
पूजा से पहले स्नान

कृष्ण पूजा करने से पहले स्नान और शुद्धि करना जरूरी है।

शुद्ध और ताजा भोग

कृष्ण जी को घर में बने शुद्ध पकवान का ही भोग लगाएं। भोग लगाने से पहले उसे चखें नहीं और न ही अपमान करें।

मौन और सकारात्मक सोच

भोग बनाते समय नकारात्मक बातें न सोचें और यथासंभव मौन रहें।

बासी चीजें न चढ़ाएं

कभी भी बासी भोजन का भोग न लगाएं।

तुलसी का अर्पण

कृष्ण जी का भोग तुलसी पत्तों के बिना अधूरा माना जाता है।

गाय का अपमान न करें

कृष्ण जी को गायों से विशेष प्रेम है। उनका अपमान अशुभ माना जाता है।

कुछ विशेष चीजों का भोग न लगाएं

कृष्ण जी को जामुन, गाजर, लाल मसूर दाल या समुद्री सब्जियां न चढ़ाएं।

सिर ढककर पूजा करें

जन्माष्टमी पर बाल न धोएं और बिना सिर ढके पूजा न करें।

जन्माष्टमी के दिन इन बातों का पालन करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Hindu Festival NewsKrishna Janmashtami
Share196Tweet123Share49
Previous Post

“जिन्होंने रात में लूटीं बस्तियां, अब बहारों की बात करते हैं” – यूपी विधानसभा में शायराना अंदाज में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी

Next Post

गोरखपुर में 8 KM दौड़ लगाकर थाने पहुंचीं छात्राएं, हैरान रह गई पुलिस…जानिए क्या है पूरा मामला!

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Gorakhpur News

गोरखपुर में 8 KM दौड़ लगाकर थाने पहुंचीं छात्राएं, हैरान रह गई पुलिस...जानिए क्या है पूरा मामला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version