Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले CM योगी , बांटने वाली शक्तियों से रहे सावधान, मथुरा की पौराणिक मान्यता को करेंगे बहाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मथुरा पहुंच गये हैं। मथुरा पहुंचने के बाद सीएम योगी ने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के विधिवत दर्शन और पूजन किए।

by Vinod
August 16, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर-शहर, गांव-गांव गिरधर गोपाल की भक्ति में सराबोर हैं। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। भक्तों की कतारें मंदिरों के बाहर लगी हुई हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मथुरा पहुंच गये हैं। मथुरा पहुंचने के बाद सीएम योगी ने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के विधिवत दर्शन और पूजन किए।

कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के पांचजन्य सभागार पहुंचे। यहां सीएम योगी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने बाल स्वरूप कान्हा को तिलक लगाया। सीएम ने विधि-विधान से गिरधर गोपाल की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जन्माष्टमी का शुभ पावन अवसर है। इस अवसर पर देश और दुनिया में जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी रह रहे है और कान्हा के प्रति श्रद्धा भाव रखते हैं। उन सभी को आज की पावन तिथि की शुभ बधाई।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने यह तय किया कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, बलदेव, गोकुल, गोवर्धन और राधा कुंड को तीर्थ के रुप में पौराणिक मान्यता को फिर से बहाल किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि काशी दुनिया को आकर्षित कर रहा है। अयोध्या भी आकर्षित कर रही है। इसी तरह मथुरा को भी 5000 साल पुराने पौराणिक स्थल के विकास के लिए कार्य करना होगा। हमारी सरकार मथुरा को भी पुराना गौरव वापस लौटाने के कार्य में लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन का ध्वज दुनिया का मार्गदर्शन करता रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर बड़ा संदेश देते हुए कहा कि बांटने वाली शक्तियों से हम सभी को सावधान रहना होगा। सनातन का ध्वज हमेशा दुनिया का मार्गदर्शन करता रहेगा। बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आठ सालों के कार्यकाल के दौरान 38वीं बार आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा जनपद पहुंचे हैं। उनके 38वीं बार मथुरा आगमन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यूपी सरकार मथुरा के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। काशी और अयोध्या की तरह ही मथुरा का विकास भी योगी सरकार के लिए अहम है।

मथुरा पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मथुरा-वृन्दावन की पावन धरा पर मथुरा वासियों के जीवन को सरल, सुखद और समृद्ध बनाने के मकसद से सर्वांगीण विकास को समर्पित 645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। इस अवसर पर सभी साधु-संतों के सम्मान का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। आधुनिकता और अध्यात्म के संगम की साक्षी बनेगी यह पुण्यधरा। वृंदावन बिहारी लाल की जय! ।

Tags: CM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath visit MathuraShri Krishna Janmashtami 2025UP News
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Next Post
Noida

Noida में चुने जाएंगे मेयर और पार्षद? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के मायने और फायदे

Jhansi News: 1 बोरी में धड़-हाथ-पैर और दूसरी में मिला जांघ का हिस्सा, युवती के कटे सिर को खोज नहीं पाया जासूस कुत्ता

Jhansi News: 1 बोरी में धड़-हाथ-पैर और दूसरी में मिला जांघ का हिस्सा, युवती के कटे सिर को खोज नहीं पाया जासूस कुत्ता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist