रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जवान के पीटे जानें का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम टोल प्लाजा पर लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। खुद जमीन पर बैठ गए और अधिकारियों को भी जमीन पर बैठने को कहा।

by Vinod
अगस्त 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जवान के पीटे जानें का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम टोल प्लाजा पर लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। खुद जमीन पर बैठ गए और अधिकारियों को भी जमीन पर बैठने को कहा। चौपाल के दौरान संगीत सोम गरजे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में गुंडई नहीं चलेगी। अधिकारियों से कहा कि मेरठ डिस्ट्रिक्ट भगवान भरोसे चल रहा है, गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब।

दरअसल, मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल निवासी गांव गोटका के साथ मारपीट हुई थी। जानकारी होने पर गोटका के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को टोल प्लाजा पर हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी कर दी। पुलिस ने आकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण टोल वसूली एजेंसी को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गए। जानकारी मिलने पर आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे तो पूर्व विधायक संगीत सोम भी आ गए। पूर्व विधायक सेना के जवान के पक्ष में उतरकर आलाधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

RELATED NEWS

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

जुलाई 15, 2026
Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

जुलाई 7, 2026

पूर्व विधायक संगीत सोम जमीन पर बैठ गए और अधिकारियों को भी जमीन पर बैठा लिया। ग्रामीणों के बीच सड़क पर ही बैठकर संगीत सोम ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा, तो यहीं पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने एसपी देहात राकेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम उदित नारायण सेंगर समेत अन्य अधिकारियों को भी सड़क पर ही बैठा लिया और चेतावनी दी कि किसी की हैसियत नहीं, जो उन्हें धरने से उठा दे। इसीलिए तत्काल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडई नहीं चलेगी। यहां अब बीजेपी की सरकार है।

संगीत सोम ने कहा कि यह सपा या बसपा की सरकार नहीं है। ये योगी जी की सरकार का है, दो मिनट में ऐसे लोगों को इलाज कर दिया जाएगा। सेना के जवान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूनी टोल प्लाज़ा पर ग्रामीणों के साथ घटना पर बैठे पूर्व विधायक संगीत सोम ने एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा को जमकर लताड़ लगाई और पुलिसिंग का तरीका सिखाया। उन्होंने कहा की वह यहां धरने पर नहीं आए हैं, अगर धरने पर बैठ गए तो एक लाख लोग उनके साथ बैठ जाएंगे। उधर एसपी देहात ने ग्रामीणों को समझाने को कहा तो संगीत सोम ने कहा कि ‘आज मैं नहीं मनाऊंगा एसपी साहब, आज तुम मनाओ’।

संगीत सोम की मौजूदगी में ग्रामीणों का कहना था कि यदि जवान सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। धरना स्थल पर जुटे लोगों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चेतावनी दी कि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन होगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल हालात तनाव पूर्ण बने हैं। अधिकारी ने कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

Tags: Army Jawan beaten up at toll plazaMeerut NewsMeerut PoliceSangeet Som sat on dharnavillagers threatened agitation
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Illegal Construction: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Meerut Double Murder Verdict: समीर को उम्रकैद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड...

Meerut Police Corruption Case

Meerut Corruption Case : मेरठ में रिश्वत लेकर आरोपी छोड़ने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुली पोल

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Meerut Police Corruption Case: मेरठ में पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां...

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Meerut Suicide Cases: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फंदा...

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

by SYED BUSHRA
मई 28, 2026

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 17 साल की...

Next Post
Meerut

Meerut टोल प्लाजा पर सेना के जवान पर हमला: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार

Tech News

20 अगस्त को गूगल मचाएगा धमाल! Pixel 10 सीरीज़ समेत ये बड़ी चीजें होंगी लॉन्च 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist