Wednesday, November 4, 2026 3:14 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » धर्म » Hartalika Teej 2025: शादी के बाद पहली बार कैसे मनाए क्यों खास है यह व्रत, जानिए इसके अनोखे नियम और छुपे फायदे

Hartalika Teej 2025: शादी के बाद पहली बार कैसे मनाए क्यों खास है यह व्रत, जानिए इसके अनोखे नियम और छुपे फायदे

हरतालिका तीज व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। महिलाएं यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इसमें शिव-पार्वती की पूजा, व्रत कथा, निर्जला उपवास और दान का विशेष महत्व है।

by SYED BUSHRA
19/08/2025
How to perform Hartalika Teej fast

How to Perform Hartalika Teej Fast: भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। सुहागिन स्त्रियां यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं, वहीं कुंवारी कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख और सौभाग्य आता है।

शादी के बाद पहली हरतालिका तीज व्रत की विधि

सुबह जल्दी उठें – ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करें।

व्रत का संकल्प लें – शिव-पार्वती के सामने व्रत का संकल्प करें।

RELATED NEWS

Hartalika Teej

Hartalika Teej के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना…….

September 6, 2024

Haritalika Teej 2022: हरतालिका तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं जरूर ध्यान में रखें ये खास बातें…

August 30, 2022

पूजा स्थल सजाएं – पूजा की जगह को साफ करके चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।

मूर्ति स्थापना करें – मिट्टी की भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियां स्थापित करें।

पूजा सामग्री रखें – धूप, दीपक, फूल, फल, मिठाई, पान, सुपारी, चंदन, कपूर और श्रृंगार की वस्तुएं तैयार रखें।

पूजा विधि – पहले गणेश जी की पूजा करें, फिर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें।

व्रत कथा सुनें – हरतालिका तीज की कथा पढ़ें या सुनें और आरती करें।

निर्जला उपवास करें – इस दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखा जाता है।

जागरण करें – पूरी रात भजन-कीर्तन करें।

व्रत पारण – अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोलें।

दान करें – सुहाग की सामग्री, वस्त्र, फल और अनाज दान करें।

व्रत के नियम

इस व्रत में क्रोध, झूठ, आलस्य और नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। काले कपड़े पहनना, दोपहर में सोना और बाल-नाखून काटना अशुभ माना जाता है।

पूजा सामग्री

शिव-पार्वती की मूर्ति या चित्र, धूप, दीपक, घी, कपूर, नारियल, सुपारी, चंदन, बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, पान, कलश, आम के पत्ते, केला, लाल या पीला कपड़ा और श्रृंगार की 16 वस्तुएं आवश्यक हैं।

क्या पहनें?

महिलाओं को लाल, हरा या पीला वस्त्र पहनना चाहिए। विशेषकर लाल रंग की साड़ी पहनना बहुत शुभ माना जाता है।

दान का महत्व

इस दिन सुहाग सामग्री, कपड़े, फल, अनाज और दक्षिणा का दान करना बहुत शुभ होता है।

तिथि और पारण समय

हरतालिका तीज की तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12:34 बजे शुरू होगी और 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे समाप्त होगी। व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा और पारण 27 अगस्त की सुबह किया जाएगा।

हरतालिका तीज का व्रत न सिर्फ दांपत्य जीवन को सुखमय बनाता है, बल्कि इसमें शिव-पार्वती की पूजा से घर-परिवार में समृद्धि और सौभाग्य भी आता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है।

Related Posts

Hartalika Teej

Hartalika Teej के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना…….

September 6, 2024

Haritalika Teej 2022: हरतालिका तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं जरूर ध्यान में रखें ये खास बातें…

August 30, 2022
Next Post
Weather update:क्या यूपी में मानसून का ‘ग्रैंड रिटर्न’ होगा, कैसे किसानों के लिए बनेगी संजीवनी

Weather update:क्या यूपी में मानसून का ‘ग्रैंड रिटर्न’ होगा, कैसे किसानों के लिए बनेगी संजीवनी

Snake

चलती स्‍कूटी से निकला सांप, युवती कूदी तो बच गई जान; ललितपुर में युवक ने 30 मिनट दबाए रखा फन

69000 teacher recruitment

69000 teacher recruitment: अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आवास, नारेबाजी तेज

POPULAR POST

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026

LATEST

IND vs NZ : विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; गेंदबाजों ने कैसे पलटा मैच?

IND vs NZ : विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; गेंदबाजों ने कैसे पलटा मैच?

November 4, 2026
UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP Festival Holiday : दिवाली और छठ पर यूपी के किन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, CM योगी ने दिए ये निर्देश

November 4, 2026
Supreme Court Order: दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

Supreme Court Order: दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

November 4, 2026
Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

November 4, 2026
Guwahati Encounter : होटल में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर, पिस्टल छीनने की कोशिश में चलीं गोलियां

Guwahati Encounter : होटल में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर, पिस्टल छीनने की कोशिश में चलीं गोलियां

November 4, 2026
Judicial Accountability Supreme Court

Judicial Accountability : रेप केस का सामना कर रहे जज को POCSO कोर्ट की जिम्मेदारी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

November 4, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India