मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Gorakhpur में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोग हिरासत में

गोरखपुर में चोरी के शक में ग्रामीणों ने 52 वर्षीय मुस्ताक अहमद को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और 6 लोगों को हिरासत में लिया गया।

by Mayank Yadav
अगस्त 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Gorakhpur
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur murder: गोरखपुर में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। गगहा थाना क्षेत्र के ठठौली गांव के पास 52 वर्षीय मुस्ताक अहमद का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना के अगले ही दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ग्रामीणों का एक समूह मुस्ताक अहमद को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटता नजर आ रहा है। वीडियो में आरोपी लगातार पिटाई करते दिख रहे हैं, जबकि घायल व्यक्ति गिरने के बाद भी उन्हें रहम नहीं आता। आरोप है कि चोरी के शक में यह बर्बरता की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी है और 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Gorakhpur जिले के गगहा थाना क्षेत्र स्थित ठठौली गांव में शनिवार की सुबह एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरईपार गांव निवासी 52 वर्षीय मुस्ताक अहमद के रूप में हुई। परिजनों ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

जुलाई 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

India Bloc आज करेगा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान? रेस में ये नाम आगे

रविवार की शाम इस मामले ने और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो गए। पहले वीडियो में मुस्ताक अहमद एक पोल के पास बैठे दिखाई देते हैं और आसपास लोग लाठी-डंडे लेकर खड़े हैं। वहीं दूसरे वीडियो में ग्रामीण बेरहमी से उनकी पिटाई कर रहे हैं। गिरने के बावजूद पिटाई जारी रहती है, जिससे उनकी मौत हो जाती है।

घटना की सूचना मिलते ही Gorakhpur पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि चोरी के शक में ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पीटा था। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है ताकि घटना के असली कारणों का पता चल सके।

इस पूरे मामले पर बांसगांव के क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है।

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैला दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि किसी भी शक के आधार पर भीड़ द्वारा इस तरह से इंसाफ करना समाज में कानून व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत है। Gorakhpur पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: gorakhpur
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Next Post
UP

UP के बैंकों में 7200 करोड़ रुपये लावारिस, रकम RBI के पास जमा – दावेदार ऐसे पा सकते हैं अपना पैसा

Bollywood news:रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की शूटिंग में अचानक ऐसा क्या  हुआ कि बीमार पड़े 100 से ज़्यादा लोग

Bollywood news:रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की शूटिंग में अचानक ऐसा क्या हुआ कि बीमार पड़े 100 से ज़्यादा लोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In