शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। अब ये नगर भगवान परशुराम के नाम परशुरामपुरी के तौर जाना जाएगा।

by Vinod
अगस्त 20, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। अब ये नगर भगवान परशुराम के नाम परशुरामपुरी के तौर जाना जाएगा। इस संबंध में गृह मंत्रालय की तरह से पत्र जारी कर दिया गया है। सरकार के फैसले से केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

दरअसल, भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जलालाबाद को तीन वर्ष पूर्व योगी सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित कर दिया था। यहां पर सुंदरीकरण के कार्य भी चल रहे हैं। तहसील का नाम परशुरामपुरी घोषित करने की मांग लंबे समय से हो रही थी। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने भी इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए क्षेत्र का नामकरण परशुरामपुरी किए जाने का आग्रह किया था।

RELATED NEWS

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026
Health Ministry: आयुष एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निभाएंगे नई भूमिका, डॉ. शिवप्रताप सिंह चौहान सलाहकार नियुक्त

Health Ministry: आयुष एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निभाएंगे नई भूमिका, डॉ. शिवप्रताप सिंह चौहान सलाहकार नियुक्त

जुलाई 3, 2026

24 मार्च को नगर पालिका जलालाबाद की बोर्ड बैठक में भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित करके शासन को भेजा गया था, जिसके बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 16 अप्रैल को पत्र लिखकर अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजते हुए जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी या परशुराम धाम किए जाने का अनुरोध किया था। इसी के बाद जून में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा गया था

गृहमंत्रालय ने योगी सरकार की मांग को मानते हुए शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर ’परशुरामपुरी’ करने की अनुमति देने पर गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद एवं आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आए इस निर्णय ने संपूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया है।

जानकार बताते हैं कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। वहां भगवान परशुराम का काफी पुराना ऐतिहासिक मंदिर भी है। इसलिए जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी रखे जाने की मांग की जाती रही है। भगवान परशुराम की यह नगरी आसपास क्षेत्र में ही नहीं बल्कि दूरदराज जनपदों के लोगों की आस्था से जुड़ी रही है। भगवान परशुराम की इस नगरी को शासन की ओर से 24 अप्रैल 2022 को जन्मस्थली घोषित किया गया था। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा में इसकी घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण का सुंदरीकरण करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का वादा भी किया था।

जन्मस्थली घोषित होने के बाद मंदिर प्रांगण के सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न तरह के कार्य कराने के लिए मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत 19 करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने मंजूर की थी। इसके अलावा सरकार ने मंदिर के पास स्थित करीब 42 एकड़ के रकबे वाले तालाब के पानी को साफ सुथरा करने, इस पर घाट, सीढ़ियां और पाथ-वे का निर्माण करने, रामताल के किनारे से ही मंदिर तक सीधा व चौड़ा रास्ता बनाने सहित विभिन्न अन्य तरह के कार्यों के लिए अमृत सरोवर योजना के तहत 11 करोड़ की धनराशि अलग से मंजूर की थी। इस धनराशि से दोनों जगहों पर कार्य चल रहे हैं।

Tags: amit shahCM Yogi AdityanathGovernment of Indiahome ministryParshuramnagariShahjahanpur Jalalabad
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Health Ministry: आयुष एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निभाएंगे नई भूमिका, डॉ. शिवप्रताप सिंह चौहान सलाहकार नियुक्त

Health Ministry: आयुष एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निभाएंगे नई भूमिका, डॉ. शिवप्रताप सिंह चौहान सलाहकार नियुक्त

by Sadaf Farooqui
जुलाई 3, 2026

 Health Ministry: भारत सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ....

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
Vice President Election: विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उतार क्या सियासी पारा चढ़ा दिया, बड़ा सवाल नायडू किसका देंगे साथ

Vice President Election: विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उतार क्या सियासी पारा चढ़ा दिया, बड़ा सवाल नायडू किसका देंगे साथ

GST Cuts : क्या छोटे वाहनों पर घटेगा GST सस्ती हों जाएंगी छोटी कारें, दीवाली पर खरीदारों को मिलेगा तोहफ़ा

GST Cuts : क्या छोटे वाहनों पर घटेगा GST सस्ती हों जाएंगी छोटी कारें, दीवाली पर खरीदारों को मिलेगा तोहफ़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist