• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 21, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

झांसी में पूर्व प्रधान ने ‘इंस्ट्रा क्वीन’ को गड़ासे से काट डाला, शव के किए 7 टुकड़े, 3 को कुएं में तो 4 को नदी में बहाया

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां पूर्व प्रधान ने अपनी गर्लफ्रेंड इंस्ट्रा क्वीन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

by Vinod
August 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां पूर्व प्रधान ने अपनी गर्लफ्रेंड इंस्ट्रा क्वीन की गला घोंटकर हत्या कर दी। सनकी कसाई ने गड़ासे से शव के सात टुकड़े किए। तीन टुकड़ों को बोरियों में भरकर कुएं में फेंका तो वहीं चार को नदी में बहा दिया। 13 अगस्त को कुएं से इंस्ट्रा क्वीन के टुकड़े कुएं से मिले तो हड़कंप मच गया। सूचनर पर पहुंची पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की 18 टीमों को लगाया गया। तब जाकर मंगलवार को शव की शिनाख्त रचना यादव (35) के रूप में हो पाई।

क्या है पूरा मामला

फतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव में रहने वाला विनोद पटेल अपने खेत पर गया था। उसके खेत में बने कुएं से तेज बदबू आ रही थी। विनोद ने कुएं में झांककर देखा, तो पानी में दो बोरियां तैर रही थीं। उसने तुरंत पुलिस और गांववालों को इस बारे में बताया। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों बोरियों को कुएं से बाहर निकलवाया।एक बोरी में महिला का गर्दन से लेकर कमर तक का हिस्सा था। जबकि, दूसरी बोरी में कमर से लेकर जांघ तक का हिस्सा भरा था। महिला के हाथ-पैर और सिर गायब थे। इसके बाद कुएं को खाली करवाया गया। तब एक हाथ भी मिल गया।लेकिन, बिना सिर के महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

Related posts

U P News: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, गृह मंत्रालय की मिली मंजूरी यूपी सरकार करेगी अधिसूचना जारी

U P News: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, गृह मंत्रालय की मिली मंजूरी यूपी सरकार करेगी अधिसूचना जारी

August 20, 2025
Lucknow House

लखनऊ नहीं, जन्नत कहिए! आ रही हैं 4 नई हाउसिंग स्कीमें, बनेंगे 6 लाख घर 

August 20, 2025

ऐसे हुई शव की शिनाख्त

हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस की 18 टीमें लगातार ऑपरेशन चलाए हुए थीं। एक पुलिस टीम महेवा गांव पहुंची। वहां एक व्यक्ति ने बताया कि ये रचना यादव हो सकती है। रचना के बारे में जब पुलिस ने पता लगाया, तो वह मिसिंग थी। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस तलाश करते हुए रचना यादव के मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के मैलवारा गांव पहुंच गई। तब भाई ने कहा कि यह लाश बहन रचना यादव की है। रचना के भाई ने पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने महेवा गांव के पूर्व प्रधान संजय पटेल और उसके भतीजे संदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी के अंदर से महिला का सिर समेत अन्य बॉडी के पार्ट बरामद कर लिए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। अभी एक आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार फरार है।

कुछ ऐसी है रचना की कहानी

रचना यादव टीकमगढ़ के चंदेरा थाना क्षेत्र के मैलवारा गांव की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी टीकमगढ़ में हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हो गए। शादी के 5 साल बाद पति से मनमुटाव होने के बाद वह अपने मायके में रहने लगी। कुछ समय बाद रचना की दूसरी शादी टोड़ी फतेहपुर के महेवा गांव में रहने वाले शिवराज यादव से हो गई। लेकिन, साल-2023 में रचना ने शिवराज, उसके बड़े भाई पर रेप और हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज करा दी। रचना ने केस की पैरवी में पूर्व प्रधान संजय पटेल ने मदद की। इसके बाद संजय की रचना से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रचना संजय से मोटी रकम भी लेने लगी। 2 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

शादी करने का दबाव बना रही थी रचना 

2 महीने पहले शिवराज की मौत हो गई। तब से रचना अपने बॉयफ्रेंड संजय पर शादी करने का दबाव बना रही थी। संजय ने काफी समझाया, लेकिन रचना मान नहीं रही थी। जब किसी तरह से बात नहीं बनी, तो संजय ने रचना की हत्या करने का प्लान बनाया। इस साजिश में उसने अपने भतीजे संदीप पटेल और गरौठा के पसौरा गांव में रहने वाले प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार को भी शामिल किया। 9 अगस्त को संजय, संदीप और प्रदीप रचना को कार में बैठाकर घुमाने के बहाने से ले गए। संजय ने कार में भी उसे समझाया, लेकिन वो शादी की जिद पर अड़ गई। इसके बाद संजय ने कार के अंदर ही रचना का गला घोंट दिया।फिर तीनों लाश को लेकर किशोरपुरा गांव में महेवा रोड पर लेकर पहुंचे।

रचना के शव के सात टुकड़े

यहां तीनों ने गड़ासे के जरिए रचना के शव के सात टुकड़े किए। फिर अलग-अलग बोरियों में टुकड़े भर दिए। साथ में बोरी में ईंट भी भरी, जिससे लाश पानी में शव ऊपर न आ पाए। इसके बाद 3 बोरियों को विनोद पटेल के कुएं में डाल दिया। सिर, पैर समेत बॉडी के अन्य पार्ट 7 किलोमीटर दूर रेवन गांव के पास लखेरी नदी में फेंक दिए। इसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि रचना इंस्ट्राग्राम में एक्टिव रहती थी। वह रील बनाकर वीडियो शेयर किया करती थी। इसी के कारण स्थानीय लोग रचना को इंस्ट्रा क्वीन के नाम से पुकारते थे। रचना की मौत पर ग्रामीणों में गुस्सा है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रचना का चाल-चलन ठीक नहीं था। रचना ने सरंपच को प्यार में फंसाया और शादी का दबाव बनाया। इसी के चलते पूर्व प्रधान से उसका मर्डर कर दिया।

 

Tags: former Pradhan arrestedformer Pradhan murdered the womanjhansi policeMurder of a woman in Jhansi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

U P News: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, गृह मंत्रालय की मिली मंजूरी यूपी सरकार करेगी अधिसूचना जारी

Vinod

Vinod

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version