Monday, November 16, 2026 12:15 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » आरएसएस चीफ मोहन भागवत से मुलाकात के बाद फाइनल हुआ नाम, जानें कौन होगी बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

आरएसएस चीफ मोहन भागवत से मुलाकात के बाद फाइनल हुआ नाम, जानें कौन होगी बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत की हाल ही में मुलाकात हुई। अब इस मुलाकात को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

by Vinod
25/08/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जगदीश धनकड़ से रिजाइन के बाद देश में उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है। चुनाव की डुगडुगी भी पिट चुकी है। बीजेपी ने एनडीए के कैंडीडेट के तौर पर सीपी राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगा दी है। राधाकृष्णन फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और उन्हें तामिलनाडु का मोदी कहा जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राधाकृष्णन के जरिए साउथ में बीजेपी के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। अब बीजेपी का पूरा फोकस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी और आरएसएस के बीच एक नाम पर लगभग-लगभग सहमति बन चुकी है। आने वाले कुड दिनों के अंदर बीजेपी को अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।

अपने जन्म के बाद से बीजेपी दक्षिण भारत में कमजोर रही। कर्नाटक को छोड़ दिया जाए तो आंध्रपदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में बीजेपी कभी सरकार नहीं बना सकी। इसी के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा सियासी दांव चला। दक्षिण में एंट्री के लिए उपराष्ट्रपति के तौर पर सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाकर विपक्षी दलों के अंदर खलबली मचा दी। अब पीएम नरेंद्र मोदी की नजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी और आरएसएस के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन चुकी है। जल्द ही बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी का अगला अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र से हो सकता है।

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्व से हैं और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन दक्षिण से। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम से हैं और संसद में उत्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में क़यास लग रहा है कि क्या बीजेपी का अगला अध्यक्ष उत्तर से ही हो सकता है। बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर भारत से ही हैं। वैसे बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर जो नाम चर्चा में हैं, उनमें से कई उत्तर भारत से भी हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और केशव प्रसाद मौर्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता रहा है। इसीलिए सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के बाद, अब यह क़यास लग रहा है कि बीजेपी का नया अध्यक्ष उत्तर भारत से भी हो सकता है। कयास तो कई लग रहे हैं, लेकिन बीजेपी ऐसे फैसले करने के लिए जानी जाती है, जिससे लोग चौंक जाते हैं।

RELATED NEWS

Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

November 8, 2026
PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026

BJP के नए अध्यक्ष के लिए क्षेत्र के साथ-साथ जातीय समीकरण को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। जातीय समीकरणों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भी ओबीसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में क़यास लग रहा है कि बीजेपी का नया अध्यक्ष सामान्य वर्ग से भी हो सकता है। हालांकि, बीजेपी सूत्र यह कहते आए हैं कि नए अध्यक्ष के चयन में कोई राजनीतिक संदेश नहीं दिया जाएगा, बल्कि कोशिश ऐसे व्यक्ति को कमान सौंपने की होगी, जो विशाल हो चुके संगठन को संभाल सके। इसके बावजूद राजनीतिक दल के नाते बीजेपी चाहेगी कि नए अध्यक्ष के चयन से भी राजनीतिक संदेश निकाला जाए। इसीलिए चर्चा हो रही है कि नया अध्यक्ष किस क्षेत्र जाति का हो सकता है। इनसब के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत की हाल ही में मुलाकात हुई। अब इस मुलाकात को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही इसी के बाद बीजेपी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की रेस में शिवराज सिंह चौहान का नाम तेज हो गया है। शिवराज सिंह चौहान की लगभग 2 साल बाद मोहन भागवत से मुलाकात हुई। इस मुलाकात को चुनाव से जोड़ा जा रहा है। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के तुरंत बाद ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। 28 सितंबर से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की रविवार शाम में आरएसएस के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के साथ बैठक हुई।

सूत्रों के अनुसार, ये बैठक दिल्ली के झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय केशवकुंज में हुई। शिवराज सिंह चौहान की संघ प्रमुख के साथ करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। इस बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान सीधे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकल गए। सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ बैठक में आने से पहले शिवराज सिंह चौहान गायत्री परिवार के एक कार्यक्रम में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में मौजूद थे। भारत मंडपम में चौहान के साथ मंच पर गायत्री परिवार के डॉ चिन्मय पंड्या और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। भारत मंडपम से वो सीधे संघ कार्यालय गए जहां सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के साथ बंद दरवाजे में उनकी बैठक हुई और फिर वो पूर्ण नियोजित कार्यक्रम के लिए भोपाल रवाना हो गए।

बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर सांगठनिक बदलाव की बयार बह रही है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान की संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मुलाकात को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। बीजेपी पिछले साल भर से अब तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव में हो रही देरी के प्रमुख कारणों में से संघ के साथ बीजेपी नेतृत्व के बीच समन्वय का आभाव भी एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान की संघ प्रमुख के साथ बैठक को बीजेपी संगठन में बदलाव से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। बता दें, शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के कद्दावर नेता हैं। वह अटल जी की सरकार में मंत्री रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीएम भी तीन बार रहे। शिवराज सिंह चौहान को जमीनी नेता के तौर पर जाना जाता है। उन्हें संगठन में काम करने में महारत हासिल है।

Related Posts

Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Lal Krishna Advani: 99वें जन्मदिन पर BJP मुख्यालय में हवन, पीएम मोदी ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

November 8, 2026
PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

August 30, 2026
Mohan Bhagwat Reservation Statement

Reservation Row: भागवत के बयान पर मायावती-चंद्रशेखर सक्रिय, यूपी में 2027 इलेक्शन से पहले गरमाई सियासत

August 10, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

July 8, 2026
UP BJP Strategy 2027

UP BJP Strategy: 2027 चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल, संगठन और चुनावी तैयारी पर चर्चा करी

July 6, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

June 27, 2026
आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026
Next Post
UP T20 League 2025

UP T20 League 2025: मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स का 16वाँ मुकाबला शुरू, रोमांचक क्रिकेट की दोपहर

UP T20 League: कानपुर सुपरस्टार्स की हार का सिलसिला जारी,अंक तालिका में सबसे नीचे पहुँची टीम पर किस बल्लेबाज ने जीता दिल

UP T20 League: कानपुर सुपरस्टार्स की हार का सिलसिला जारी,अंक तालिका में सबसे नीचे पहुँची टीम पर किस बल्लेबाज ने जीता दिल

UP T20 League:किसने अपनी गेंदबाजी से मचाया धमाल लगातार मैचों में चार-चार विकेट लेकर गोरखपुर लायंस की जीत के बने नायक

UP T20 League:किसने अपनी गेंदबाजी से मचाया धमाल लगातार मैचों में चार-चार विकेट लेकर गोरखपुर लायंस की जीत के बने नायक

POPULAR POST

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

November 14, 2026
EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

November 14, 2026
Bhai Dooj 2026 Date

Bhai Dooj 2026 Date: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया समय

November 9, 2026
Gurugram Fire: पटौदी की वूलन मार्केट में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख,  करोड़ों नुकसान का अनुमान

Gurugram Fire: पटौदी की वूलन मार्केट में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख, करोड़ों नुकसान का अनुमान

November 14, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India