सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

गोरखपुर अब उद्योगपतियों की पहली पसंद बन रहा है। योगी सरकार की नीतियों और गीडा की सक्रियता से यहां बड़े निवेश आ रहे हैं। अडानी, अंबानी समेत कई कंपनियां उद्योग लगा रही हैं, जिससे हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे।

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur Emerging as Investors’ Choice: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से का गोरखपुर जिला अब उद्योग जगत की बड़ी कंपनियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। लंबे समय तक औद्योगिक पहचान से वंचित रहने वाला यह जिला आज तेजी से बदल रहा है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इन्वेस्टमेंट समिट, रोड शो और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसका नतीजा यह है कि अब गोरखपुर में अडानी और अंबानी जैसे दिग्गज उद्योगपति भी निवेश करने आगे आ रहे हैं।

गोरखपुर में निवेशकों की होड़

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने निवेशकों की जरूरतों को देखते हुए बड़े पैमाने पर जमीन उपलब्ध कराई है। सिर्फ इसी वित्तीय वर्ष में गीडा ने 54 नई यूनिट्स को 182 एकड़ जमीन आवंटित की है। इससे लगभग 5,800 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और करीब 8,500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

RELATED NEWS

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

अगस्त 19, 2026
Gorakhpur Online Gaming Case

Online Game Trap: किसकी लत में रची खुद के अपहरण की कहानी, AI फोटो से मांगी फिरौती, दो घंटे में बरामद

अगस्त 13, 2026

बेहतर कनेक्टिविटी बनी ताकत

गोरखपुर लंबे समय तक निवेशकों की नजरों से दूर रहा, लेकिन अब सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के बेहतर होने से यह जिला औद्योगिक नक्शे पर तेजी से चमक रहा है। यहां पहले से मौजूद पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ अब मल्टीनेशनल कंपनियां भी अपनी यूनिट लगाने की तैयारी कर रही हैं।

पांच साल में नई पहचान

पिछले पांच सालों में गीडा को 9,445 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसके जरिये 22,922 रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। पेप्सिको, ज्ञान डेयरी, टेक्नोप्लास्ट, केयान डिस्टिलरी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और केंद्रीय भंडारण निगम जैसी कंपनियां यहां पहले ही निवेश कर चुकी हैं।

अडानी-अंबानी समेत नामी कंपनियां आ रहीं

गोरखपुर में अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट की नई यूनिट जल्द शुरू होगी। इसके अलावा, कोका-कोला के प्रमुख बॉटलर अमृत बॉटलर्स ने भी जमीन ले ली है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और श्री सीमेंट्स भी गीडा से औद्योगिक जमीन मांग चुके हैं। श्री सीमेंट्स की टीम ने पहले ही साइट का दौरा कर लिया है, जबकि रिलायंस की टीम हाल ही में गोरखपुर आई थी।

कैसे औद्योगिक हब बन रहा गोरखपुर

गीडा अब गोरखपुर के दक्षिण क्षेत्र धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप को भी औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है। यहां हाल ही में दो बड़े निवेशकों को जमीन आवंटित की गई है।

सरकार का दावा

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर में निवेश का शानदार माहौल बना है। निवेशकों को उनकी जरूरत के अनुसार जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे यहां लगातार उद्योग बढ़ रहे हैं।

Tags: Gorakhpur NewsIndustrial DevelopmentUttar Pradesh Investment
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Yogi Adityanath Gorakhpur Janata Darshan: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब...

Gorakhpur Online Gaming Case

Online Game Trap: किसकी लत में रची खुद के अपहरण की कहानी, AI फोटो से मांगी फिरौती, दो घंटे में बरामद

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Fake Kidnap :गोरखपुर के सिकरीगंज में ऑनलाइन गेम की लत ने एक बालक को ऐसी हरकत करने पर मजबूर कर...

UP Food Processing Projects

UP Food Processing: खेती से फैक्ट्री तक सीधे पहुंचेगा किसानों का उत्पाद, 40 प्रोजेक्ट्स के लिए खुला निवेश का रास्ता

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Food Processing Hub: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Gorakhpur Development:  योगी ने गोरखपुर को दी 995 करोड़ की सौगात, 14 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Gorakhpur Development: योगी ने गोरखपुर को दी 995 करोड़ की सौगात, 14 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Gorakhpur Development: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार 23 जुलाई को गोरखपुर को करीब 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की...

Next Post
UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

Smelter-grade alumina production reaches 2 million tons: Local firm

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In