• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 29, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home जम्मू कश्मीर

Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से 36 लोगों की मौत और 20 घायल हुए। वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है। सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया, रेल-रोड यातायात प्रभावित है। बचाव कार्य जारी है।

by SYED BUSHRA
August 28, 2025
in जम्मू कश्मीर
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Heavy Rain and Landslide in j&K: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए माता वैष्णो देवी की यात्रा को रोक दिया गया है।

मृतकों के परिवारों को मुआवजा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी पीड़ित परिवारों को 9-9 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।

Related posts

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,भारी बारिश से त्रिकुटा पहाड़ी पर बड़ा हादसा, 5 मरे 14 घायल, यात्रा रोकनी पड़ी

August 26, 2025
amarnath yatra 2025 ends early due to rain in jammu and kashmir for safety reasons

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा को 10 दिन पहले ही क्यों रोक दिया गया, जानिए इसके पीछे की वजह

July 31, 2025

नेताओं ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस दुखद घटना पर शोक जताया है। सभी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड

जम्मू में इस बार की बारिश ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अब तक 5,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

रेल और सड़क यातायात प्रभावित

भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जम्मू और कटरा से चलने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, जम्मू-कटरा हाईवे और जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह मलबा गिरने से आवाजाही रोकनी पड़ी है। रेलवे ने साफ किया है कि कैंसिल ट्रेनों के यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा।

राहत और बचाव कार्य जारी

एनडीआरएफ और सेना की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। कटरा के अर्धकुंवारी इलाके में भी भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है। वहीं, उधमपुर में एक पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Tags: Heavy Rain Flood SituationJammu Kashmir LandslideVaishno Devi Yatra Halted
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

August 28, 2025
UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

August 28, 2025
UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

August 28, 2025
Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

August 28, 2025
Izhar Ali

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

August 28, 2025
Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

August 28, 2025
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version