शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन हैं SDM राजेश कुमार जायसवाल, जिनकी सड़क हादसे में चली गई जान, जांबाज अफसर की मौत पर शोक की लहर

उ त्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे से पूरा प्रशासिनक महकमा हिल गया। हादसे में आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।

by Vinod
अगस्त 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उ त्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे से पूरा प्रशासिनक महकमा हिल गया। हादसे में आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को सैफई अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, जिसके कारण एसडीएम को अपनी जान गंवानी पड़ी।

दरअसल, आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट आगरा राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे। अफसर की कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-केएम पर पहुंची तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

RELATED NEWS

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

सितम्बर 15, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

पुलिस घटनास्थल पर आकर कार सवार अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज कुमार शर्मा को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी सैफई अस्पताल पहुंच गए।

उधर इस दुखद हादसे की जानकारी जब आगरा में लगी, तो प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। आगरा से भी अधिकारी मैनपुरी के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल किरावली में तैनात रहे थे और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे। एसडीएम की मौत की जानकारी पुलिस की तरफ से उनके परिवारवालों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें, राजेश कुमार साल 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। वे पिछले एक साल से आगरा में तैनात थे। वर्तमान में वे आगरा में एडिशन सिटी मजिस्ट्रेट थर्ड के पद पर तैनात थे। किरावली एसडीएम के बाद उन्होंने फरवरी में एसीएम थर्ड का चार्ज संभाला था। पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे। लखनऊ में उनका अलग घर बना हुआ है। उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटी और एक बेटा है।

राजेश कुमार के स्टेनो रहे पवन कुमार ने बताया कि राजेश कुमार बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे एसडीएम किरावली और फतेहाबाद एसडीएम रहे हैं। फरवरी के महीने में उन्होंने आगरा के एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाला था। इससे पूर्व वे आगरा में एसीएम सेकंड भी रहे हैं। उनकी पहली पोस्टिंग महराजगंज में डेप्युटी कॉल कलेक्टर के पद पर हुई थी। इसके बाद वे आगरा, कानपुर देहात और लखनऊ में तैनात रहे हैं। सुबह 9 बजे उनके साथ हुए हादसे की सूचना आगरा में लोगों को मिली थी।

Tags: Agra NewsRoad accident on Agra-Lucknow ExpresswaySDM dies in road accidentSDM Rajesh Kumar Jaiswal dies
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

आगरा के ताजमहल में घूमने आई एक विदेशी महिला पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। महिला परिसर में घूम...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Sadhvi Prachi Statement: उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित राजेश्वर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह के दौरान हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची...

Agra News

Agra News : डमरू संग त्रिशूल लेकर ताजमहल पहुंचीं अघोरी साध्वी चंचल नाथ, CISF के जवानों ने गेट पर ही लिया रोक

by Gulshan
नवम्बर 7, 2025

Agra News : आगरा का मशहूर ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बनीं अघोरी साध्वी चंचल...

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025

आगरा। दरोगा जी मेरे साथ छल किया गया। मेरे साथ बड़ा हुआ। शादी के बाद सुहागरात की सेज से पति...

Next Post
आखिर मोहन भागवत ने ऐसा क्या, जिसके समर्थन में उतरे मुस्लिम संगठन, मौलाना रजवी भी RSS की कर रहे ‘जय-जयकार’

आखिर मोहन भागवत ने ऐसा क्या, जिसके समर्थन में उतरे मुस्लिम संगठन, मौलाना रजवी भी RSS की कर रहे ‘जय-जयकार’

65 साल के कसाई ने बच्चे के काटे हाथ-पैर, सिर को धड़ से किया अलग, फिर टुकड़ों के साथ कर डाला ये घिनौना कृत्य

65 साल के कसाई ने बच्चे के काटे हाथ-पैर, सिर को धड़ से किया अलग, फिर टुकड़ों के साथ कर डाला ये घिनौना कृत्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In