Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने और श्राद्ध के सही फल पाने के लिए बरतें कौन सी सावधानियां

पितृपक्ष 7 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। इस दौरान बाल-दाढ़ी काटना, तामसिक भोजन, सरसों का दान, जीव हत्या और शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। सही आचरण से श्राद्ध का पूर्ण फल मिलता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 30, 2025
in धर्म
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Pitru Paksha 2025 Do’s and Don’ts: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो रही है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व माना गया है। यह समय अपने पूर्वजों को याद करने, उन्हें तर्पण और श्राद्ध अर्पित करने का होता है। मान्यता है कि इस दौरान यदि व्यक्ति कुछ गलतियां कर दे, तो पितर नाराज़ हो सकते हैं और श्राद्ध का पूरा फल भी नहीं मिलता। इसलिए इस पवित्र समय में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

पितृपक्ष में किन चीजों से बचना चाहिए?

शारीरिक संबंध और शुभ कार्य न करें

RELATED POSTS

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

October 4, 2025
Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

September 10, 2025

पितृपक्ष में विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण जैसे शुभ मांगलिक कार्यों को टालना चाहिए। इसी तरह शारीरिक संबंध बनाना भी अशुभ माना गया है। ऐसा करने से पितरों की कृपा नहीं मिलती।

बाल-दाढ़ी और नाखून न काटें

इस दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून काटना वर्जित माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह कर्म पितरों के प्रति अनादर दर्शाता है और श्राद्ध की पवित्रता भी भंग होती है।

सरसों और सरसों का तेल दान से बचें

पितृपक्ष में सरसों और सरसों का तेल दान करना अशुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे तामसिक वस्तु कहा गया है। इस दान से पितर अप्रसन्न होते हैं और श्राद्ध का पूरा फल प्राप्त नहीं होता।

जीव-जंतु या कीट-पतंगों को नुकसान न पहुंचाएं

पितृपक्ष में किसी भी जीव-जंतु, पक्षी या कीड़े-मकौड़े को मारना या सताना बड़ा पाप माना गया है। मान्यता है कि पितर इस समय किसी प्राणी का रूप लेकर धरती पर आते हैं। ऐसे में उन्हें कष्ट देने से पूर्वज दुखी हो जाते हैं।

इन दालों और अनाज का सेवन न करें

पितृपक्ष के दौरान चना, सत्तू, मसूर और उड़द की दाल खाने से परहेज़ करना चाहिए। कहा जाता है कि इनका सेवन करने से पितृदोष लगता है और श्राद्ध की पवित्रता भी प्रभावित होती है।

कुछ सब्जियों और तामसिक भोजन से बचें

इस अवधि में बैंगन, खीरा, सरसों का साग, मूली, गाजर, अरबी और जमीन से उगने वाली कंद-मूल सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। तामसिक भोजन करने से भी पितर नाराज़ हो सकते हैं।

पितृपक्ष सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का समय है। इस दौरान छोटी-छोटी गलतियों से बचकर न केवल हम पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं, बल्कि उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि भी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags: "religion"Hindu Festivals
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

by SYED BUSHRA
October 4, 2025

Sharad Purnima 2025 :हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास...

Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

by SYED BUSHRA
September 10, 2025

Jitiya Vrat 2025 : हिंदू धर्म में पति, संतान और परिजनों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अलग-अलग व्रत...

kajari teej 2025 food restrictions fasting rules and significance for women

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर किन चीज़ों से करें परहेज़,वरना हो सकती है भारी मुसीबत

by SYED BUSHRA
August 11, 2025

Kajari Teej 2025: हरियाली तीज के बाद अब सुहागिन महिलाओं के बीच कजरी तीज की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही...

Bhadrapad 2025 Hindu Festivals and Planetary Remedies

Bhadrapad 2025: त्योहारों का महीना और ग्रह दोषों से मुक्ति का समय जानिए इसके प्रमुख पर्व, तिथियां और उनका धार्मिक महत्व

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Bhadrapad 2025:जैसे ही सावन की पूर्णिमा आती है, हर भक्त का मन अगले पवित्र महीने की ओर मुड़ जाता है।...

Sawan Purnima 2025 donation and worship benefits

Sawan Purnima 2025:शिव भक्तों के लिए पुण्य कमाने और भाग्य चमकाने का पावन दिन,जानिए कैसे करें पूजा क्या करें दान

by SYED BUSHRA
August 2, 2025

Sawan purnima सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, और इस महीने की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व...

Next Post
Bhadohi ATM Fraud Case: किसने अनपढ़ ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये उड़ाए, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Bhadohi ATM Fraud Case: किसने अनपढ़ ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये उड़ाए, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Cyber Fraud: Digital Arrest का झांसा, ATS अधिकारी बनकर किया ब्लैकमेल, डॉक्टर और इंजीनियर कैसे बने शिकार,

Cyber Fraud: Digital Arrest का झांसा, ATS अधिकारी बनकर किया ब्लैकमेल, डॉक्टर और इंजीनियर कैसे बने शिकार,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version