रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

एक नई रिसर्च में पता चला है कि हम रोज़ाना सांस के जरिए लाखों माइक्रोप्लास्टिक कण शरीर में ले रहे हैं। ये कण कैंसर, स्ट्रोक और प्रजनन से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा सकते हैं।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Cancer and Microplastic: हमारे आस-पास हर समय ऐसे छोटे-छोटे कण मौजूद रहते हैं, जिनका हमें अहसास तक नहीं होता। इन्हें हम रोज़ अपनी सांसों के साथ शरीर के अंदर खींच रहे हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च ने बताया कि इन अदृश्य कणों की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

शरीर के अंदर प्लास्टिक का ज़हर

हमारी बॉडी खून, मांस और लाखों-करोड़ों कोशिकाओं से बनी होती है। लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे एक ऐसा ज़हर भर रहा है, जो जानलेवा हो सकता है। यह ज़हर और कुछ नहीं बल्कि माइक्रोप्लास्टिक है। हम दिनभर इतनी मात्रा में प्लास्टिक अपने शरीर में ले रहे हैं कि सोचकर ही डर लगे। ये छोटे कण हमारे फेफड़े, आंत और नसों को ब्लॉक कर सकते हैं, जैसे नालियों में फंसी प्लास्टिक गंदगी को रोक देती है।

RELATED NEWS

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

अगस्त 5, 2026
Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

अगस्त 3, 2026

कैसे घुसते हैं माइक्रोप्लास्टिक?

प्लास्टिक के कण इतने छोटे होते हैं कि आंखों से दिखाई ही नहीं देते। जब हम प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हैं या पैकेट वाले खाने का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके साथ ये कण शरीर के अंदर चले जाते हैं। लेकिन रिसर्च बता रही है कि खाने-पीने के अलावा हम इन्हें हवा के साथ भी सांस में खींच रहे हैं।

रिसर्च कैसे हुई?

फ्रांस की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने घर और कार की हवा के 16 सैंपल लिए। इन्हें एक खास तकनीक, रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी, से जांचा गया। नतीजा चौंकाने वाला था।घर की हवा में 528 माइक्रोप्लास्टिक प्रति क्यूबिक मीटर और कार की हवा में 2,238 माइक्रोप्लास्टिक प्रति क्यूबिक मीटर मिले। इनमें से 94% कण इतने छोटे थे कि सीधे फेफड़ों तक पहुंचकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रोज़ कितनी प्लास्टिक सांस में जाती है?

रिसर्चर्स के अनुसार, एक वयस्क इंसान दिनभर में करीब 71,000 माइक्रोप्लास्टिक कण सांस के जरिए शरीर में खींच लेता है। इसमें से लगभग 68,000 कण बेहद छोटे होते हैं। यह पहले के अनुमान से 100 गुना ज्यादा पाया गया है।

बीमारियों का बढ़ता खतरा

इतने छोटे-छोटे प्लास्टिक कण शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमा होकर कोशिकाओं और टिश्यू के कामकाज को बिगाड़ सकते हैं। कई अध्ययनों में इन्हें कैंसर, स्ट्रोक, प्रजनन क्षमता में कमी और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बताया गया है।

माइक्रोप्लास्टिक एक ऐसा खतरा है, जो हमें बिना दिखे रोज़ हमारे शरीर के अंदर जा रहा है। यह न केवल फेफड़ों बल्कि शरीर के लगभग हर हिस्से को प्रभावित कर सकता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। News1india इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता। यह किसी भी दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी परेशानी में हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: environmenthealthResearch
Share199Tweet125Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Morning Health soaked staples: कई बार अच्छी सेहत के लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी आदतें...

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Healthy Aging : सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल भी शरीर को समय...

Tree Plantation Campaign: पर्यावरण संरक्षण में यूपी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 35.27 करोड़ से ज्यादा पौधे लगा रचा इतिहास

Tree Plantation Campaign: पर्यावरण संरक्षण में यूपी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 35.27 करोड़ से ज्यादा पौधे लगा रचा इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

UP Plantation Record: उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Vitamin D Deficiency: शरीर में  विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन D शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को...

Next Post
Gorakhpur

मंदिर में आरती के दौरान महिला पर मांस फेंकने से बवाल, आरोपी पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow-Kanpur Expressway : प्रदेश के विकास का लिखेगा नया अध्याय, घंटों का सफर अब मिनट में, कब होगा चालू

Lucknow-Kanpur Expressway : प्रदेश के विकास का लिखेगा नया अध्याय, घंटों का सफर अब मिनट में, कब होगा चालू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist