मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

UP T20 League Fixing Case:काशी रुद्रास टीम के मैनेजर को मिला कितने करोड़ का ऑफर,फाइनल से पहले हुआ बड़ा खुलासा

यूपी टी20 लीग में फाइनल से पहले काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को मैच फिक्सिंग का 1 करोड़ का ऑफर मिला। उन्होंने पुलिस और बीसीसीआई को जानकारी दी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
UP T20 League match fixing case 202
Share on FacebookShare on Twitter

UP T20 League Match Fixing: यूपी टी20 लीग 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। टूर्नामेंट का फाइनल 6 सितंबर को खेला जाना है, लेकिन उससे पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान ने दावा किया है कि उन्हें मैच फिक्स करने के लिए 1 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया।

पुलिस में केस दर्ज

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन चौहान ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अब मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

RELATED NEWS

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

अगस्त 18, 2026

इंस्टाग्राम से आया प्रस्ताव

मैनेजर अर्जुन चौहान ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर vipss_nakrani नाम के यूजर से मैसेज मिला। पहले उस शख्स ने टीम में उनके रोल के बारे में पूछा, फिर 1 करोड़ रुपये का लालच देकर मैच फिक्सिंग का ऑफर दिया। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि रकम अमेरिकी डॉलर में दी जाएगी और मैच के दौरान उसका कोई आदमी स्टेडियम में मौजूद रहेगा।

खिलाड़ियों को फंसाने की कोशिश

अर्जुन चौहान ने यह भी बताया कि उस शख्स ने उनसे कहा कि टीम में से किसी खिलाड़ी को ढूंढकर उनके हिसाब से खेलने के लिए तैयार करें। यहां तक कि उसने ऑफर में यह भी जोड़ा कि 1 करोड़ में से 50 लाख रुपये सीधे अर्जुन को मिलेंगे।

बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट अलर्ट

जैसे ही यह बात बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट तक पहुंची, उन्होंने तुरंत जांच शुरू कर दी। यूनिट के क्षेत्रीय प्रबंधक हरदयाल सिंह चंपावत ने कहा कि अर्जुन पर दबाव बनाने और उनका पीछा करने तक की कोशिश की गई। उन्होंने साफ किया कि इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लीग की साख पर असर

टूर्नामेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस घटना ने लीग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लीग अध्यक्ष डीएस चौहान पहले ही कह चुके थे कि फिक्सिंग रोकने के लिए एंटी करप्शन यूनिट पहले से ज्यादा मजबूत की गई है। अब इस घटना के बाद निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

पुलिस की जांच जारी

सुशांत गोल्फ सिटी थाने के प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस उस शख्स और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं https://www.upca.tv

Tags: Cricket NewsMatch FixingUP T20 League
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Next Post
UP T20 League qualifier 2 Meerut vs Lucknow

Meerut Mavericks vs Lucknow Falcons:कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाज़ी से मेरठ फाइनल में,क्वालिफायर-2 का हाई वोल्टेज मुकाबला

Mahoba

Deoria के मॉल में हिंदू युवतियों का शोषण और धर्म परिवर्तन! पीड़िता बोली – पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, SP से लगाई गुहार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist