शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

ECI ने दिल्ली में बुलाई चुनाव आयुक्तों की बैठक, जानिए किन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…

चुनाव आयोग ने 10 सितंबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुला ली है। यह बैठक दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में आयोजित की जाएगी।

by Gulshan
सितम्बर 6, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News

Delhi News : चुनाव आयोग ने 10 सितंबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुला ली है। यह बैठक दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में आयोजित की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों को ज्यादा पारदर्शी, भरोसेमंद और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

बैठक में ये अहम बिंदु रहेंगे चर्चा का केंद्र

बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, आदर्श आचार संहिता के पालन, चुनावी प्रक्रिया में तकनीकी सुधार, और पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति पर प्रेजेंटेशन दें। इसमें मौजूदा मतदाता संख्या, पिछली विशेष पुनरीक्षण की स्थिति, और अब तक हुए कार्यों की प्रगति शामिल होगी।

RELATED NEWS

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

अक्टूबर 22, 2026
Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026

यह भी पढ़ें : फिर हुई बड़ी चूक,उड़ान के दौरान इंजन फेल, 161 यात्रियों की…

सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग देशभर में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जिसकी पात्रता तिथि 1 जनवरी 2026 तय की गई है। यह प्रक्रिया सबसे पहले बिहार में लागू की गई थी। 24 जून को आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इस विशेष पुनरीक्षण की घोषणा की थी। अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की तैयारी हो रही है।

दो दशक बाद होगा ऐसा व्यापक पुनरीक्षण

चुनाव आयोग का कहना है कि साल 2003 के बाद पहली बार मतदाता सूची का इस स्तर पर गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। तेजी से होते शहरीकरण और बढ़ते पलायन की वजह से मतदाता सूचियों में दोहराव और गलत नाम दर्ज होने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में आयोग का फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि हर वोटर की पहचान पूरी तरह से प्रमाणिक हो। इस बार की समीक्षा में प्रत्येक मतदाता से दोबारा जानकारी लेकर नए सिरे से लिस्ट तैयार की जाएगी।

बिहार मॉडल बनेगा देश के लिए आधार

बिहार इस प्रक्रिया में पायलट राज्य रहा है। वहां चुनाव आयोग ने नया एन्यूमरेशन फॉर्म और 11 वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जारी की थी। सभी वर्तमान मतदाताओं को फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया था, साथ ही 2003 के बाद नाम जुड़वाने वालों को अपनी पात्रता प्रमाणित करनी पड़ी थी। इस मॉडल को अब अन्य राज्यों में लागू करने की योजना है। बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को जारी की जाएगी, जो पूरे देश में इस नई प्रक्रिया के लिए एक बेंचमार्क मानी जाएगी।

Tags: delhi news

Gulshan

Related Posts

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

by Ahmed Naseem
अक्टूबर 22, 2026

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को...

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Next Post
Ganesh Chaturthi 2025

मुंबई में गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, लालबागचा राजा के विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब

मेरठ मावेरिक्स को हराकर काशी रुद्रास बनी यूपी T 20 सीरीज-3 की चैंपियन, कौन है ‘चुलबुल’, जिसने सीएम योगी को दिया ‘सिक्का’

मेरठ मावेरिक्स को हराकर काशी रुद्रास बनी यूपी T 20 सीरीज-3 की चैंपियन, कौन है ‘चुलबुल’, जिसने सीएम योगी को दिया ‘सिक्का’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In