शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

झारखंड के पलामू जिले से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपति ने मजबूरी में अपने एक महीने के मासूम बेटे को 50 हजार रुपये में बेच दिया। लेकिन मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और उसे दोबारा उसके माता-पिता को सौंप दिया। प्रशासन ने परिवार को राशन मुहैया कराया है और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

by Gulshan
सितम्बर 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News : झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज इलाके से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी से टूट चुके एक गरीब दंपति ने अपने महज एक महीने के नवजात बेटे को 50 हजार रुपये में बेच दिया। यह मामला तब उजागर हुआ जब मीडिया रिपोर्टों के जरिए यह जानकारी सामने आई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस को बच्चे की सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने लातेहार जिले में दबिश देकर बच्चे को बरामद कर लिया और उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED NEWS

Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

अगस्त 12, 2026
Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मार्च 10, 2026

बेहद गरीब हालात में लिया गया दर्दनाक फैसला

जानकारी के मुताबिक, लेस्लीगंज प्रखंड के लोटवा गांव निवासी रामचंद्र राम और उनकी पत्नी पिंकी देवी लंबे समय से गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। रामचंद्र खेतों में मजदूरी कर परिवार चलाते थे, लेकिन हाल की लगातार बारिश के कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा था। उनके पास राशन कार्ड या आधार कार्ड जैसी जरूरी दस्तावेज भी नहीं थे, जिसकी वजह से वे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

यह भी पढ़ें : Lucknow में मायावती की बड़ी बैठक, आकाश आनंद और ससुर अशोक सिद्धार्थ…

परिवार की माली हालत इतनी खराब थी कि वे चार बच्चों के साथ एक जर्जर छप्पर वाले घर में रहने को मजबूर थे। उसी टूटे हुए छप्पर के नीचे पिंकी देवी ने अपने बेटे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद से पिंकी की तबीयत भी खराब चल रही थी, लेकिन इलाज कराने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। रामचंद्र के अनुसार, घर में न इलाज के पैसे थे, न बच्चों के खाने के लिए अनाज। ऐसी हालत में उन्होंने कड़ा और तकलीफदेह फैसला लेते हुए अपने नवजात बेटे को पड़ोस के गांव में रहने वाले एक दलाल दंपति को 50 हजार रुपये में सौंप दिया।

प्रशासन ने की तत्परता से कार्रवाई

जैसे ही मामला सामने आया, पलामू जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को लातेहार भेजा गया, जहां से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने बताया कि मीडिया से सूचना मिलने के तुरंत बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।

प्रशासन ने परिवार को 20 किलो अनाज उपलब्ध कराया है और उन्हें जल्द से जल्द कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में कोई भी गरीब परिवार इतनी मजबूरी में न पहुंचे कि उसे अपने बच्चे को बेचने जैसे कदम उठाने पड़ें। सरकार इस दिशा में हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: Jharkhand News
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Train Operations Hit: सबौना गांव के समीप मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित...

Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मार्च 10, 2026

Sahibganj Road Accident: झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 24, 2026

Ranchi Delhi Plane Crash Tragedy: रांची से दिल्ली जा रहा एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान...

Jharkhand News

35 लोगों के साथ 12 वीं पास अवसर ने कर दिया खेला, इनकम टैक्स अवसर बनकर करता था नौकरी दिलाने का फ्रॉड

by Gulshan
अक्टूबर 28, 2025

Jharkhand News : अहमदाबाद: सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े...

दफ्तर में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला ’तक्षक नाग’, 100 फीट की छलांग और उड़ने वाली नागिन को देख कांपे लोग

दफ्तर में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला ’तक्षक नाग’, 100 फीट की छलांग और उड़ने वाली नागिन को देख कांपे लोग

by Digital Desk
दिसम्बर 5, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आसीएच दफ्तर में एक दूर्लभ प्रजाति के सांप की...

Next Post
Moradabad News

1 लाख में की कोर्ट मैरिज, लेकिन रास्ते में ही कार से भाग निकली दुल्हन!

Punjab News

Punjab News : स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर आया बड़ा फैसला, जानिए कब से लगेंगी क्लासेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist