• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 9, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

मुलायम परिवार की बेटी बनी विकास यादव की दुल्हनिया, जानें जेल से कब बाहर आएगा नीतीश कटारा हत्याकांड का दोषी

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद डीपी यादव के 52 वर्षीय बड़े बेटे विकास यादव ने शुक्रवार को 30 वर्षीय लेडी टीचर हर्षिका यादव के साथ सात फेरे लिए।

by Vinod
September 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद डीपी यादव के 52 वर्षीय बड़े बेटे विकास यादव ने शुक्रवार को 30 वर्षीय लेडी टीचर हर्षिका यादव के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी डीपी यादव के गाजियाबाद में राजनगर स्थित आवास पर परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में आर्य समाज की वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई है। विवाह समारोह में कई बड़े नेता भी शामिल हुए।

पूर्व सांसद डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने बीते शुक्रवार को रीजि-रिवाज के साथ 30 साल की हर्षिका यादव के साथ सात फेरे लिए। नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी 52 साल के विकास की जीवनसंगिनी 30 साल की हर्षिका यादव मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता सरकारी टीचर हैं। हर्षिका पढ़ाई में बेहद मेधावी रही हैं। उन्होंने बीएससी, बीटीसी और एमएससी की पढ़ाई पूरी की है और टेट परीक्षा भी पास की है। वहीं, इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं।

Related posts

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

September 8, 2025
कौन है ‘हामी’, जिसने नेपाल में काटी गदर और फूंकी संसद, पुलिस फायरिंग में 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

कौन है ‘हामी’, जिसने नेपाल में काटी गदर और फूंकी संसद, पुलिस फायरिंग में 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

September 8, 2025

बता दें, विकास यादव वर्ष 2002 में हुए चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल की सजा काट रहा है। यह मामला साल 2002 का है, जब नीतीश कटारा हत्याकांड का कथित तौर पर विकास यादव की बहन भारती यादव के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से 16-17 फरवरी 2002 की रात नीतीश को एक शादी समारोह से अगवा किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव यादव को इस सनसनीखेज हत्या में दोषी ठहराया गया था। विकास बीते 23 सालों से जेल में हैं और पैराल पर बाहर आकर उसने शादी रचाई है।

दरअसल साल 1998 में नीतीश कटारा ने गाजियाबाद के एक कॉलेज में एमबीए के लिए एडमिशन लिया। इसी कॉलेज में उसकी दोस्ती भारती नाम की लड़की से हो गई। भारती डीपी यादव की बेटी थी। कॉलेज के दिनों में दोनों अच्छे दोस्त थे और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। ये दोनों एक दूसरे से शादी का प्लान कर रहे थे। हालांकि भारती के भाई विकास और चचेरे भाई विशाल को ये रिश्ता पसंद नहीं था। 16 फरवरी 2002 को भारती के दोस्त की शादी में नीतीश भी शामिल हुआ था। लेकिन रात करीब 12 बजे के बाद से नीतीश गायब हो गया। उसे विकास यादव और विशाल यादव के साथ आखिरी बार देखा गया था। उसका जला हुआ शव मिला था।

बेटे की शादी के बाद डीपी यादव ने बताया कि विकास को अपनी मां की गंभीर बीमारी का ऑपरेशन कराने के लिए न्यायालय ने बेल दिया। उसकी मां अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं। इसीलिए शादी राजनगर निवास स्थान पर हुई। एक महीने पहले सगाई हो गई थी और अब शादी हो गई। घर में शादी इसलिए हुई क्योंकि कोर्ट ने विकास को घर पर रहने का ऑर्डर दिया था। मां की भी इच्छा थी कि बेटे की सगाई और शादी उनके सामने हो। डीपी यादव ने बताया कि हर्षिका यादव के सदस्य मुलायम सिंह के परिवार से आते हैं। बहू को विकास की मां ने उसे पसंद किया है।

डीपी यादव ने बताया कि विकास एक पढ़ा-लिखा नौजवान है। उसने बीटेक किया हुआ है। एमबीए भी है। वो खुद तय करेगा कि उसे आगे क्या करना है। वो समझदार बच्चा है। मैं तो ये चाहूंगा कि वो राजनीति में आए लेकिन आखिरी फैसला विकास और उनकी पत्नी आपस में मिलकर करेंगे कि उन्हें क्या करना है। विकास 23 साल से जेल में बंद हैं और उनकी सजा में लगभग 2 साल और बचे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो दो साल बाद जेल से बाहर आ जाएंगे। हम ईश्वर में मानने वाले लोग हैं। डीपी यादव ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का एक खेल है। तरह-तरह के षडयंत्र राजनीति में होते रहते हैं।

डीपी यादव ने कहा कि मैं भी एक षडयंत्र का शिकार था, लेकिन उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने मुझे बाइज्जत बरी कर दिया। हमने ना तो कोई अपराध किया है और ना ही अपराधी हैं। मेरे पिता तेजपाल स्वतंत्रता सेनानी हुआ करते थे। आजादी के आंदोलन में उन्होंने जेल काटी। महात्मा गांधी से लेकर पंडित नेहरू के हर आंदोलन में उन्होंने भाग लिया। हमारा परिवार आर्य समाजी है। कोई भी काम शुरू करने से पहले हवन और यज्ञ करते हैं। मैंने 15,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया हुआ है। मेरे नोएडा वाले स्कूल में 15,00 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। हमारे अन्य स्कूलों में करीब 18,000 बच्चे पढ़ते हैं।

 

 

Tags: DP YadavNitish Katara murder caseVikas marries HarshitVikas Yadav
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Punjab News : स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर आया बड़ा फैसला, जानिए कब से लगेंगी क्लासेस

Next Post

Pitru Paksha 2025:आईए जानते हैं पूर्वजों की कृपा पाने के लिए पितृपक्ष में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल

Vinod

Vinod

Next Post
Pitru Paksha 2025

Pitru Paksha 2025:आईए जानते हैं पूर्वजों की कृपा पाने के लिए पितृपक्ष में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

September 8, 2025
Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025
कौन है ‘हामी’, जिसने नेपाल में काटी गदर और फूंकी संसद, पुलिस फायरिंग में 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

कौन है ‘हामी’, जिसने नेपाल में काटी गदर और फूंकी संसद, पुलिस फायरिंग में 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

September 8, 2025
Yogi Government

बाढ़ से बेहाल किसानों को योगी सरकार का संबल, अन्नदाताओं को मिलेगा मुआवज़ा

September 8, 2025
Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर में आस्था पर हंगामा! महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर भिड़ंत

September 8, 2025
Nepal Violence

सोशल मीडिया बन चुका है नई उम्र का तख्तापलट का हथियार? नेपाल में आतुर हुआ Gen Z प्रदर्शन…

September 8, 2025
Kasganj

बीजेपी सांसद की बहन पर ससुराल में हमला: 16 घंटे कमरे में बंद रहा ससुर, पुलिस ने दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2025
Delhi News

दिल्ली सरकार की बनी ‘फुलेरा पंचायत’, CM के पति की बैठक में मौजूदगी पर पार्टी का आया रिएक्शन

September 8, 2025
Nepal

Nepal Gen-Z Revolution: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, 6 की मौत, 80 घायल

September 8, 2025
Rivers Cleanliness Efforts: किसने कहा अविरल और निर्मल नदियों के लिए जागरूकता ज़रूरी,सबको मिलकर काम करना होगा

Rivers Cleanliness Efforts: किसने कहा अविरल और निर्मल नदियों के लिए जागरूकता ज़रूरी,सबको मिलकर काम करना होगा

September 8, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version