Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Yogi Govt ने आवारा कुत्तों पर कसे शिकंजे, शहरी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

अब निर्धारित फीडिंग जोन, नसबंदी, रेबीज टीकाकरण, गोद लेने के नियम और विवाद निस्तारण समिति की व्यवस्था लागू होगी। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi Govt
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Govt Stray Dogs: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों और मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए Yogi Govt ने शहरी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के आधार पर तैयार इस परिपत्र में संरचित फीडिंग जोन, विवाद निस्तारण समिति, नसबंदी कार्यक्रम, रेबीज टीकाकरण, जागरूकता अभियान और पशुप्रेमियों की जिम्मेदारियां जैसी कई अहम बातें शामिल हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन कराएं। नए नियमों के तहत निर्धारित जोन से बाहर भोजन कराना, पालतू कुत्तों का बिना पंजीकरण रखना और गोद लिए गए कुत्तों को छोड़ना अपराध माना जाएगा।

संरचित फीडिंग जोन और जिम्मेदारियां तय

नई गाइडलाइन के तहत नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक वार्ड में कुत्तों की संख्या के अनुसार पर्याप्त फीडिंग जोन बनाए जाएं। ये जोन बच्चों के खेल स्थलों, स्कूलों, प्रवेश द्वारों और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर होंगे। भोजन कराने वालों को केवल इन निर्धारित स्थानों पर ही भोजन देना होगा और बचा हुआ खाना स्वच्छ तरीके से निस्तारित करना अनिवार्य होगा। साथ ही, पशुप्रेमियों को नसबंदी और रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

RELATED NEWS

UP SIR Yogi Govt

यूपी के शहरों में जाम से मिलेगी मुक्ति: योगी सरकार का ‘विजन-2047’ और आउटर रिंग रोड का मेगा प्लान

January 4, 2026
UP SIR Yogi Govt

योगी सरकार का बड़ा धमाका: 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां और संस्कृति विश्वविद्यालय का नया कलेवर

December 18, 2025

विवाद निस्तारण समिति और कड़े प्रावधान

कुत्तों को भोजन कराने या उनसे संबंधित विवाद की स्थिति में एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जिसमें मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पुलिस अधिकारी, आवेदक और अन्य हितधारक शामिल होंगे। समिति का निर्णय अंतिम होगा, और यदि विवाद सुलझ नहीं पाता, तो मामला राज्य बोर्ड को भेजा जाएगा। निर्धारित फीडिंग जोन के बाहर भोजन कराना प्रतिबंधित है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन कर रही महिलाओं या पशुप्रेमियों को धमकाना या उनके साथ दुर्व्यवहार करना भी अपराध माना जाएगा।

गोद लेने, नसबंदी और निगरानी प्रकोष्ठ

इच्छुक लोग नगर निकाय को आवेदन देकर आवारा कुत्तों को गोद ले सकते हैं, लेकिन गोद लिए गए कुत्तों को बाद में छोड़ना अपराध माना जाएगा। कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, और उपचार के बाद उन्हें उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा जहां से पकड़ा गया था। आक्रामक या रेबीज से संक्रमित कुत्तों के लिए विशेष निगरानी केंद्र स्थापित किए जाएंगे। Yogi Govt नगर विकास निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता में एक निगरानी प्रकोष्ठ गठित होगा, जो इन कार्यक्रमों की सख्त निगरानी करेगा।

UP में आप भी बन सकते हैं बिजनेसमैन: योगी सरकार की स्कीम से मिलेगा 5 लाख का ब्याज मुक्त लोन

Tags: yogi govt
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP SIR Yogi Govt

यूपी के शहरों में जाम से मिलेगी मुक्ति: योगी सरकार का ‘विजन-2047’ और आउटर रिंग रोड का मेगा प्लान

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Yogi Govt Vision 2047: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भविष्य की शहरी चुनौतियों को देखते हुए एक व्यापक...

UP SIR Yogi Govt

योगी सरकार का बड़ा धमाका: 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां और संस्कृति विश्वविद्यालय का नया कलेवर

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Yogi Govt Jobs 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री...

CM Yogi UP Government

उत्तर प्रदेश: संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन, बिल पेश करेगी योगी सरकार

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Yogi Govt Contractual Employees Daily Wage Earners: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में 'उत्तर प्रदेश...

CM Yogi govt Govt

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ब्याज पर 100% छूट और आसान किस्तों की सुविधा

by Mayank Yadav
November 28, 2025

Yogi Govt electricity bill: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर...

Yogi Govt

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब LDA सीधे कृषि भूमि को करेगा आवासीय

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Yogi Govt township development: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने टाउनशिप विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक...

Next Post
SSC CGL

SSC CGL Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

Gold Rate Today

त्योहारों से पहले बढ़ने लगी सोने की चमक, चांदी भी हुई महंगी, जानें क्या हैं आज के ताजा भाव ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist