Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » GST Reforms Benefit:जनता को मिलेगा बड़ा लाभ, कौन सी कार हुई 8 लाख ₹ तक सस्ती, त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत

GST Reforms Benefit:जनता को मिलेगा बड़ा लाभ, कौन सी कार हुई 8 लाख ₹ तक सस्ती, त्योहारी सीजन में महंगाई से राहत

जीएसटी सुधारों से महंगाई पर लगाम लगेगी। कार, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूध, यात्रा और कृषि उपकरणों की कीमतें घटेंगी। सरकार ने कहा है कि इससे गरीब से गरीब को भी फायदा मिलेगा और त्योहारों में बाजार में रौनक बढ़ेगी।

by SYED BUSHRA
09/09/2025
GST reforms benefits for all

GST Reforms to Benefit Everyone: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जीएसटी सुधारों पर काम करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। इसका किसी बाहरी वजह से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि नए बदलाव से देश की जीडीपी में 20 लाख करोड़ रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ये नई दरें नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएँगी। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

ऑडी इंडिया ने घटाई कीमतें

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी कारों की कीमतें 2.6 लाख से लेकर 7.8 लाख रुपये तक घटा दी हैं। ये कटौती जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद की गई है। इससे महंगी कारों को खरीदना थोड़ा आसान हो जाएगा।

मारुति डिजायर पर 86,800 रुपये तक की बचत

मारुति डिजायर की कीमतें भी घटेंगी। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद इसके अलग-अलग वैरिएंट पर 60,000 रुपये से लेकर 86,800 रुपये तक की बचत हो सकती है। सबसे ज्यादा फायदा ZXI Plus ऑटोमैटिक पेट्रोल मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

टाटा मोटर्स ने भी घटाई कारों की कीमतें

टाटा मोटर्स ने भी नई टैक्स दरों के बाद अपनी लोकप्रिय कारों की कीमतों में 75,000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कटौती की है। इसमें टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, नेक्सॉन और हैरियर जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि ये राहत सीधे ग्राहकों तक पहुंचेगी।

महिंद्रा ने 1.56 लाख रुपये तक की कटौती 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी एसयूवी जैसे थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो और एक्सयूवी700 पर 1.56 लाख रुपये तक की छूट देने की घोषणा की है। इससे इन कारों की मांग में तेजी आने की उम्मीद है।

टोयोटा ने त्योहारी छूट की घोषणा 

त्योहारों के मौसम में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी ग्राहकों को बड़ी राहत देने की बात कही है। जीएसटी में कटौती का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाकर गाड़ियों की कीमतें कम की जा रही हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में होगी तेजी

43 इंच और उससे बड़े टीवी व एयर कंडीशनर पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे इस बार दशहरा में इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में 20% से 25% तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

अमूल और मदर डेयरी का दूध सस्ता होगा

अमूल और मदर डेयरी ने भी कहा है कि 22 सितंबर से दूध की कीमतें घटेंगी। सरकार दूध को जीएसटी से मुक्त करने जा रही है। इससे पहले दूध उत्पादों पर 5% जीएसटी लगता था, जो अब हट जाएगा।

होटल और हवाई सफर होंगे किफायती

₹7,500 से कम किराए वाले होटल कमरों पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। साथ ही इकोनॉमी क्लास हवाई टिकट पर भी जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे यात्रा सस्ती होगी।

वित्त मंत्री की टिप्पणी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये बदलाव सभी के लिए राहत लेकर आए हैं। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों के खिलाफ फैल रही गलत जानकारी सही नहीं है।

कृषि क्षेत्र को मिलेगा लाभ

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीएसटी सुधार से खेती की लागत कम होगी। किसानों को उपकरण खरीदने में मदद मिलेगी और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

हुंडई ने भी दी राहत

हुंडई मोटर इंडिया ने जीएसटी की नई दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुँचाने का ऐलान किया है। इससे गाड़ियों की कीमतों में 2.4 लाख रुपये तक की कटौती होगी, जिससे ग्राहक बड़ी राहत महसूस करेंगे

Related Posts

No Content Available
Next Post
यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

Baghpat

Baghpat की खौफनाक वारदात: मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी, नेपाल से पंजाब और दिल्ली तक जुड़ा मामला

POPULAR POST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India