बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

उत्तर प्रदेश के बहराइच का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसएचओ और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हो रही है।

by Vinod
सितम्बर 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसएचओ और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हो रही है। एसएचओ ने नेता जी को कानून की धाराओं का पहले ज्ञान कराया। जब उन्होंने आंख दिखाई तो यूपी का ये सिंघम आगबबूला हो गया और ऑन-द-स्पॉट कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जूते से पिटाई की साथ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे डाली।

दरअसल, बहराइच जिले के रमवापुर चौराहे पर सोमवार को प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर उन्होंने गरीब कारोबारियों की ढावली हटाए जाने का विरोध करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल रानीपुर थाने के एसएचओ ब्रह्म गोंड को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ मौके पर पहुंच गए और फिर उनकी कांग्रेस जिलाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक हो गई।

RELATED NEWS

Leopard Attack: बुजुर्ग महिला को उठा ले गया तेंदुआ, 50 मीटर दूर मिली लाश; सिर और पैर खाए

सितम्बर 18, 2026
Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सितम्बर 15, 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को एसएचओ ने समझाया और चले जाने को कहा, जिस पर वह बिफर पड़े। एसएचओ और जिलाध्यक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। जिस पर एसएचओ गुस्से में आकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जूते से मारने और मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने। इस बीच किसी ने पूरी घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर घटना का वीडियो शेयर कर पुलिस और बीजेपी सरकार की जमकर आलोचना की है। नेता जी और एसएचओ के बीच टकरार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए है।

कांग्रेस ने पूरे घटना पर एक्स पोस्ट में े लिखा है कि बहराइच के रानीपुर थाना प्रभारी जिसे स्थानीय बीजेपी विधायक और सांसद का संरक्षण प्राप्त है, ने जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह जी के साथ अभद्रता की। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि गाली-गलौज करते हुए एसएचओ खुलेआम धमकी दे रहा है। बीजेपी सरकार में पुलिस नेताओं की चौखट पर नतमस्तक होकर कांग्रेस के सिपाहियों को धमकाना ही अपनी ड्यूटी समझने लगी है। कांग्रेस के नेता एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि वह पूरे मामले को लेकर आलाधिकारियों से शिकायत दर्ज करवाएंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान करीब दो दर्जन ढाबलियों में से केवल एक ढावली को निशाना बनाकर तोड़ा गया। पीड़ित की शिकायत पर जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ अभद्र और अलोकतांत्रिक व्यवहार किया। उन्होंने संबंधित एसएचओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएचओ रानीपुर ब्रह्म गोंड का कहना है कि रमवापुर चौराहे पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। एक दुकान के आगे रखी ढावली को समझाकर हटवाया गया था. कांग्रेस जिलाध्यक्ष उस ढावली को दोबारा लगवाने पर अड़े हुए थे, इसी को लेकर विवाद हुआ था।

Tags: Bahraich NewsCongress District PresidentSHO threatened to beat up District PresidentSSOUP NewsUP Policevideo viral
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Leopard Attack: बुजुर्ग महिला को उठा ले गया तेंदुआ, 50 मीटर दूर मिली लाश; सिर और पैर खाए

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Bahraich Leopard Attack: बहराइच में तेंदुए ने घर में सो रही 86 साल की महिला पर हमला कर दिया। तेंदुआ...

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

Next Post
पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

Baghpat

Baghpat की खौफनाक वारदात: मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी, नेपाल से पंजाब और दिल्ली तक जुड़ा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In