रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

कानपुर के सजेंडी में पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या, मां की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच तो 311 दिन बाद खुला हत्याकांड का राज।

by Vinod
सितम्बर 11, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। कहते हैं कि इस दुनिया में पति-पत्नी रिश्ते को सबसे पवित्र और भरोसे का रिश्ता माना जाता है। भारत में तो पत्नियां अपने पतियों की दीघार्यु के लिए व्रत रखती हैं। सुहाग की सलामति के लिए वह कुछ भी कर गुजरने को हरवक्त तैयार रहती हैं। लेकिन बिते कईसालों से कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिन्हें सुनकर लोग हैरान हैं। मेरठ की मुस्कान, इंदौर की सोनम के साथ ही शबनम समेत ऐसी दर्जनों महिलाओं के केस सामने आए, जिनमें इन्होंने प्यार के चलते खुद अपने हाथों से अपना सुहाग उजाड़ा। कुछ ऐसी ही वारदात कानपुर में भी सामने आई। यहां पत्नी ने भांजे के साथ शादी करने के लिए पति की हत्या कर दी। शव को जमीन पर दफ्न कर दिया। मृतक युवक की मां और बेटों के कारण बेवफा औरत की लव स्टोरी का राज खुला और 311 दिन बाद लाश भी कब्र से बाहर आई।

ये खूनी कहानी है कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र की है। यहां के लालपुर गांव निवासी शिवबीर सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी, बच्चों और बूढ़ी मां के साथ रहते थे। शिवबीर सिंह की बहन का बेटा अमित अक्सर घर आया करता था। मामा भी भांजे को दुलार करते। जेब खर्च के लिए पैसे दिया करते थे। लेकिन भांजे की नजर मामा की पत्नी पर थी। वह अपनी मामी को दिल दे बैठा था। मामी भी भांजे के प्यार में पागल थी। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो मामी-भांजे के रिश्ते ने सारी हदें पार कर दी। लक्ष्मी और अमित के बीच ऐसा अवैध संबंध बना, जिसने समाज और परिवार दोनों को कलंकित कर दिया। इस अवैध रिश्ते और प्यार ने उन दोनों को अंधा कर दिया और उन्होंने मिलकर लक्ष्मी के पति शिवबीर सिंह को रास्ते से हटाने की ठान ली। लक्ष्मी हरहाल में अमित को पाना चाह रही थी। उसके साथ शादी करना चाह रही थी।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

तभी लक्ष्मी और अमित ने शिवबीर सिंह को रास्ते से हटाने के मिशन में जुट गए। 30 अक्टूबर 2024, छोटी दिवाली की रात थी। जब पूरा देश दीपों से जगमगा रहा था और यमराज की पूजा कर रहा था। ठीक उसी वक्त लक्ष्मी ने अपने ही घर में मौत का दीपक जला दिया। उसने अपने पति को चाय में नशीली दवा पिलाई। जैसे ही उसका पति शिवबीर बेसुध हुआ, अमित और लक्ष्मी ने मिलकर लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। नतीजा ये हुआ कि कुछ ही पलों में शिवबीर की सांसें थम चुकी थीं। उसका जिस्म ठंड़ा पड़ चुका था। अब वो इस दुनिया में नहीं था। शिवबीर की हत्या के बाद दोनों ने घर के पास बगीचे में ही एक गहरा गड्ढा खोदा। हर तरफ रोशनी तो थी, लेकिन आधी रात का सन्नाटा पसर चुका था। इसी का फाएदा दोनों ने उठाया और लाश को लेकर पहुंचे।

अमित और लक्ष्मी ने मिलकर लाश को गड्ढे में डाल दिया। लाश पर 12 किलो नमक डाल दिया, ताकि शिवबीर की लाश जल्दी सड़-गल जाए और ये खूनी राज हमेशा के लिए दफन रह जाए। फिर उन दोनों मिट्टी डालकर उस गड्ढे को पाट दिया, जैसे वहां कुछ हुआ ही न हो। अलगे दिन शिवबीर को घर में ना पाकर उसकी मां सावित्री देवी परेशान हो गई। उसे शुरू से ही अपनी बहू और उसके भांजे के रिश्ते पर शक था। जब बेटा अचानक गायब हो गया और उसका फोन बंद हो गया, तो उस बूढ़ी मां ने पुलिस के दरवाजे खटखटाए। लेकिन हर जगह से वही जवाब मिला गुजरात चला गया होगा। थाने से लेकर दफ्तर तक वो बुजुर्ग महिला पुलिसवालों के चक्कर लगाती रही, लेकिन बेटे की गुमशुदगी दर्ज तक नहीं हुई। सावित्री देवी की आंखों से आंसू बहते रहे, लेकिन उनकी गुहार कानून और पुलिस के लिए अनसुनी रही।

करीब 10 महीने बाद, 19 अगस्त 2025 को सावित्री देवी ने हार मानने से इंकार कर दिया। उस मजबूर लाचार बूढ़ी मां ने अपने बेटे की खातिर सीधे पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामला दर्ज हुआ और जांच शुरू हुई। पुलिस ने सबसे पहले लक्ष्मी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल यानी सीडीआर निकाली। उसमें खुलासा हुआ कि उसके पति शिवबीर के गायब होने के बाद से वह लगातार अपने भांजे अमित से बात कर रही थी। यही धागा पुलिस को इस खूनी साजिश के पूरे जाल तक ले गया। इसके फौरन बाद पुलिस ने लक्ष्मी के भांजे अमित को उठा लिया। जैसे ही पुलिस ने अमित को उठाया और पूछताछ शुरू की, उसका चेहरा सब बयां कर गया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई कुबूल कर ली।

अमित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लक्ष्मी को थाने बुलाया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो थोड़ी ही देर में उसका झूठ भी ढह गया। उसने अपना गुनाह मान लिया। लक्ष्मी और अमित ने हत्या के साथ शिवबीर सिंह की लाश कहां पर दफनाई है, उसकी भी जानकारी दी। पुलिस लाश बरामद करने के लिए लक्ष्मी को लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची और उसकी निशानदेही पर बगीचे की खुदाई कराई। जैसे-जैसे मिट्टी हटती गई वैसे वैसे इंसानी हड्डियां, कपड़े और दूसरा सामान मिलने लगा। इस तरह करीब 311 दिन बाद, जमीन में दफन किया गया सच बाहर आ गया। मृतक के कपड़ों की पहचान बेटे ने की और फॉरेंसिक जांच के लिए अवशेष भेजे गए। इस खुलासे के बाद पूरे गांव में खामोशी छा गई, हर कोई दंग था कि इतनी बड़ी साजिश इतने दिनों तक दबाकर कैसे रखी गई थी। मृतक की मां का कहना था कि अगर पुलिस पहले ही मेरी शिकायत पर कार्रवाई करती तो शाएद मेरे बेटे की लाश मिल जाती है।

बूढ़ी मां का कहना था कि अगर पुलिस मुकदमा दर्ज करती तो मेरे बेटे के कंकाल के बजाए सही सलामत शव मिल जाता। मामले पर पनकी के एसीपी शेखर कुमार ने बताया कि लक्ष्मी और उसके भांजे अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं मृतक की शादीशुदा बहन ने बताया कि लक्ष्मी से जब उसके बच्चे पूछते की मां, पापा कहां गए हैं तो हर बार उन्हें एक ही जवाब सुनने को मिलता। तुम्हारे पापा गुजरात काम पर गए हैं। बहन ने बताया कि भैया की पत्नी का अमित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी। लक्ष्मी अक्सर सामान लेने के नाम पर अमित के साथ बाइक पर बैठकर शहर जाया करती थी। तब भी दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी भैया को नहीं हुई। भाभी ने बेरहमी से भैया की हत्या कर दी। हम कोर्ट के जरिए दोनों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए पैरवी करेंगे।

 

Tags: buried husband's bodykanpurUttar PradeshWife arrestedwife killed husbandwife killed husband in Kanpur
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
गजब की निकली उर्मिला, बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थी गुटरगू, पति की तिजोरी साफ कर लव स्टोरी को बनाया सक्सेसफुल

गजब की निकली उर्मिला, बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थी गुटरगू, पति की तिजोरी साफ कर लव स्टोरी को बनाया सक्सेसफुल

Bigg Boss 19

20 साल बाद डगमगाया 'बिग बॉस' का साम्राज्य? 'राइज एंड फॉल' बदल सकता है खेल!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist