बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mauritius PM Visit: राम के गुलाम कब आ रहे अयोध्या धाम,योगी करेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. राम गुलाम 12 सितंबर को अयोध्या आकर रामलला का दर्शन और पूजन करेंगे। यह दौरा भारत-मॉरीशस के रिश्तों को मजबूत करने वाला और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2025
in उत्तर प्रदेश
Mauritius PM visit strengthens ties
Share on FacebookShare on Twitter

Mauritius PM’s Visit to Ayodhya: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ध्यान का केंद्र बन गई है। भूटान के प्रधानमंत्री के बाद अब मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम 12 सितंबर को अयोध्या आकर भगवान रामलला के दर्शन और पूजन करेंगे। उनके साथ परिवार के सदस्य, मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच रिश्तों को और मजबूत करेगा। डॉ. राम गुलाम अयोध्या आकर रामलला का पूजन करने वाले दूसरे विदेशी राष्ट्राध्यक्ष होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि प्रधानमंत्री राम गुलाम सुबह 11 बजे वाराणसी से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका पारंपरिक मॉरीशस शैली में रेड कार्पेट पर स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री प्रयागराज-लखनऊ हाईवे से होते हुए लगभग 15 किलोमीटर दूर राम मंदिर पहुंचेंगे।

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

जुलाई 7, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Donation Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले मोहन भागवत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जुलाई 6, 2026

भगवान रामलला के दर्शन

राम मंदिर में प्रधानमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह रामलला और राजाराम का विधिपूर्वक पूजन करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। राम जन्मभूमि परिसर में स्थित जटायु और अंगद टीले पर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी करेंगे। यह धार्मिक यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस दौरे के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक सभी सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट मोड पर हैं। प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। भारत और मॉरीशस का संबंध हमेशा मधुर रहा है। ऐसे में यह दौरा दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और धार्मिक संबंधों को नई दिशा देगा।

यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि दोनों देशों के बीच दोस्ती, पर्यटन, संस्कृति और व्यापारिक संबंधों को भी प्रगाढ़ बनाएगी। अयोध्या में राम मंदिर की आभा और रामलला के दर्शन विदेशी अतिथियों को भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते हैं।

Tags: Ayodhya Ram MandirMauritius PM visit
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान...

Ram Mandir Donation Theft Case

Donation Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले मोहन भागवत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case : राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

SP Security Ram Mandir: कौन है विजय शंकर मिश्र जिनको मिली राम मंदिर की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी

SP Security Ram Mandir: कौन है विजय शंकर मिश्र जिनको मिली राम मंदिर की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Ayodhya Ram Mandir SP Security: उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी विजय शंकर मिश्र को अयोध्या स्थित राम मंदिर की...

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

Missing Children: जयपुर से गायब बच्चे, रामलला के दर्शन को पहुंचे अयोध्या, भक्ति के बने मिसाल, चमत्कारिक रूप से मिले सुरक्षित

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

Jaipur Missing Children Case: राजधानी जयपुर में रहने वाले चार मासूम बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप...

Donation Dispute: दान विवाद की जांच के लिए सरकार का बड़ा फैसला,CM Yogi ने तीन सदस्यीय टीम का किया गठन

Donation Dispute: दान विवाद की जांच के लिए सरकार का बड़ा फैसला,CM Yogi ने तीन सदस्यीय टीम का किया गठन

by Sadaf Farooqui
जून 14, 2026

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित दान विवाद मामले की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम...

Next Post
Delhi News

दिल्ली के 10 लाख आवारा कुत्तों को लगेगी माइक्रोचिप! जानिए रेखा गुप्ता का पक्का प्लान

Ghazipur News : थाने में 30 पुलिसवालों की ‘थर्डडिग्री’ से बीजेपी नेता की मौत, SP ने SHO समेत 11 पर गिराई गाज

Ghazipur News : थाने में 30 पुलिसवालों की ‘थर्डडिग्री’ से बीजेपी नेता की मौत, SP ने SHO समेत 11 पर गिराई गाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist