Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gomti River पर बनेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज, लखनऊ में पर्यटन को मिलेगा नया आकर्षण

राजधानी के पर्यटन को नई पहचान देने के लिए गोमती रिवर फ्रंट से सेज 1090 स्टेडियम तक पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनेगा। 84 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल व्यू पॉइंट्स और इंटरटेनमेंट जोन से खास अनुभव देगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Gomti River
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gomti River Front: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोमती रिवर फ्रंट पर एक भव्य पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाया जाएगा, जो सेज 1090 स्टेडियम तक फैला होगा। 84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का डिजाइन बेहद आधुनिक होगा और यह न सिर्फ शहरवासियों बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। एलडीए की तैयारियों के अनुसार, इस Gomti River पुल पर पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को जाने की अनुमति होगी। वहीं, ब्रिज पर व्यू पॉइंट्स, डेक और इंटरटेनमेंट जोन भी होंगे, जिससे लोगों को गोमती और लखनऊ की खूबसूरती का नया अनुभव मिलेगा।

पेडेस्ट्रियन ब्रिज की खासियतें

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने Gomti River फ्रंट से सेज 1090 स्टेडियम तक बनने वाले पेडेस्ट्रियन ब्रिज का डीपीआर तैयार कर लिया है। ब्रिज की लंबाई करीब 100 मीटर, चौड़ाई 15 मीटर और ऊंचाई 10 मीटर होगी। इसमें केवल पैदल यात्री और साइकिल सवार ही जा सकेंगे। इस आधुनिक थीम पर आधारित पुल को लेकर 10 डिजाइन तैयार किए गए हैं, जिन्हें “गोमती गेटवे”, “कथक ब्रिज”, “देव सेतु”, “स्माइलिंग ब्रिज” और “जश्न-ए-पल” जैसी थीम पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RELATED POSTS

Sultanpur: गोमती नदी में NHAI कर्मी ने फेंका पुल का मलबा, NGT की उड़ाई धज्जियां, Video वायरल होने पर DM ने दिये जांच के निर्देश

December 9, 2022

प्रेमिका से फोन पर बोला- ‘I LOVE YOU…जियो मेरी मौत के साथ’ और फिर लगा दी छलांग

September 23, 2022

शासन ने जताई नाराजगी

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के संयुक्त सचिव गिरीश चंद्र मिश्र ने एलडीए वीसी को पत्र लिखकर इस परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में और विलंब न हो।

कुकरैल किनारे बनेगा अर्बन प्लाजा

लखनऊ में पर्यटन और शहरी विकास को गति देने के लिए एक और बड़ा प्रोजेक्ट कुकरैल नदी किनारे आकार लेगा। यहां नगर निगम की खाली जमीन पर 25 करोड़ की लागत से अर्बन प्लाजा बनेगा। इसमें डिजिटल लाइब्रेरी, बुक कैफे, फूड कोर्ट, रूफ टेरेस रेस्टोरेंट और बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी। कार्यदायी संस्था के रूप में जल निगम की सीएंडडीएस इकाई को जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य परियोजनाएं भी मिलीं हरी झंडी

नगर निगम को पांच अन्य प्रॉजेक्ट्स भी सौंपे गए हैं। इनमें पांच करोड़ से आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, 10 करोड़ से छह स्कूलों का कायाकल्प और स्मार्ट क्लास की सुविधा, दो करोड़ से “शी लाउंज” का निर्माण और छह करोड़ से ट्रैफिक सुधार कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम जोन-7 का नया कार्यालय भी बनाया जाएगा।

Gen-Z आंदोलन थमा, अब नई सरकार की चुनौती, युवाओं ने आम चुनाव,जवाबदेही और पारदर्शिता की मांगों का ड्राफ्ट किया सार्वजनिक

Tags: gomti river
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Sultanpur: गोमती नदी में NHAI कर्मी ने फेंका पुल का मलबा, NGT की उड़ाई धज्जियां, Video वायरल होने पर DM ने दिये जांच के निर्देश

by Muskaan Rajput
December 9, 2022

स्वच्छता को लेकर जगह-जगह कैंप चलाए जाते हैं. लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) खुलेआम एनजीटी...

प्रेमिका से फोन पर बोला- ‘I LOVE YOU…जियो मेरी मौत के साथ’ और फिर लगा दी छलांग

by Juhi Tomer
September 23, 2022

सुल्तानपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी, जहां आज आदिल (23) ने गोमती नदी...

Next Post
UP Panchayat Akhilesh

थाने में मौत! अखिलेश बोले– BJP की अंदरूनी लड़ाई का शिकार आम कार्यकर्ता

new primary teacher rules india

primary teacher बनने के लिए BEd की अनिवार्यता खत्म, क्या है ITEP कोर्स, जिससे मिलेगा सीधे सरकारी शिक्षक बनने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version