मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘भारत में हो सकते हैं नेपाल जैसे हालात’, वोट चोरी और असुरक्षा पर फूटा अखिलेश का गुस्सा

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश यादव ने सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही हाल रहा तो भारत में भी नेपाल जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

by Mayank Yadav
सितम्बर 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav vote theft: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोकतंत्र की हत्या वोट चोरी के जरिए होती रही तो भारत में भी नेपाल जैसे हालात खड़े हो सकते हैं। उन्होंने अयोध्या चुनाव का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां बाहरी लोगों की मदद से वोटों की लूट हुई। अखिलेश बोले—”जनता जब जागेगी तो सबक सिखाना भी जानती है।” इसके साथ ही उन्होंने यूपी में महिलाओं की असुरक्षा और डिजिटल गिरफ्तारियों को लेकर सरकार को घेरा। किसानों को सम्मानित करने के कार्यक्रम में अखिलेश ने पंजाबी गीत लॉन्च कर सरकार को कड़ी चेतावनी दी।

#WATCH | Lucknow, UP: SP chief and MP Akhilesh Yadav says, "It's the Election Commission's responsibility to ensure that no vote is stolen anywhere… Everyone knows that when they couldn't win elections through vote theft, they tried to stop the vote with the power of a… pic.twitter.com/ioUa1aYr6D

— ANI (@ANI) September 12, 2025

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला

Akhilesh Yadav ने सरकार और चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता है, लेकिन सत्ता के लिए वोट चोरी करके उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “अगर ये सिलसिला चलता रहा तो हालात हमारे पड़ोसी नेपाल जैसे हो जाएंगे, जहां जनता सड़कों पर उतर आई।” अखिलेश का आरोप था कि अयोध्या में चुनाव के दौरान वोटरों की चोरी हुई और बाहर से लोग बुलाकर परिणाम प्रभावित किया गया।

किसानों के बीच दिखा अखिलेश का तेवर

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले Akhilesh Yadav ने किसान आंदोलन के शहीद किसानों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सिख समुदाय की मौजूदगी ने माहौल को भावुक बना दिया। खुद सिख पगड़ी बांधकर पहुंचे अखिलेश ने एक पंजाबी गीत लॉन्च किया और कहा—”किसानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, उनके बलिदान ने इतिहास लिख दिया है।” इस मौके पर उन्होंने इशारों-इशारों में सरकार को चेतावनी दी कि किसान और जनता जब साथ आते हैं तो किसी सत्ता को टिकने नहीं देते।

यूपी में असुरक्षित महिलाएं और डिजिटल गिरफ्तारियां

Akhilesh Yadav ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि यूपी आज महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। “यहां न सिर्फ अपहरण होते हैं, बल्कि अब तो डिजिटल गिरफ्तारियां भी आम हो गई हैं। अपराधियों के मामले में यूपी नंबर वन बन चुका है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ आंकड़ों को छिपाने में लगी है, लेकिन हकीकत यह है कि महिलाएं सबसे ज्यादा डरी हुई हैं।

विदेश नीति पर तंज

अखिलेश यादव ने मोदी सरकार की विदेश नीति को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता पड़ोसियों से शांति और रिश्ते बेहतर करना होनी चाहिए, लेकिन बार-बार असफलताओं ने भारत की छवि को चोट पहुंचाई है। “सोशल मीडिया के इस जमाने में कोई बात छिपती नहीं है, लोग सब देख रहे हैं,” अखिलेश बोले।

Land Scam:मुजफ्फरनगर में बड़ा भूमि घोटाला उजागर, SDM सस्पेंड,सरकारी जमीन को निजी नाम पर दर्ज करने का मामला

Tags: Akhilesh Yadav
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

Two Wheeler Market: कैसा रहा अगस्त 2025 में टू-व्हीलर बाजार, किसने किसको पछाड़ा, कौन बना मार्केट का सिरमौर

Two Wheeler Market: कैसा रहा अगस्त 2025 में टू-व्हीलर बाजार, किसने किसको पछाड़ा, कौन बना मार्केट का सिरमौर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In