बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कब शुरु हो रही माता वैष्णो देवी यात्रा? प्लान बनाने से पहलें पढ़ें ये पूरी खबर…

माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है कि आखिर यह पवित्र यात्रा कब से दोबारा शुरू होगी। 26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में मूसलधार बारिश और अर्धकुंवारी क्षेत्र में भूस्खलन की गंभीर घटनाओं के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

by Gulshan
सितम्बर 16, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Vaishno Devi
Share on FacebookShare on Twitter

Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी यात्रा कब फिर से शुरू होगी, इस पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और अर्धकुंवारी इलाके में भूस्खलन की गंभीर घटनाओं के बाद 26 अगस्त को यात्रा स्थगित कर दी गई थी। हर साल दुर्गा पूजा के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित त्रिकुटा की पहाड़ियों पर बसे माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करते हैं। लेकिन इस बार भारी बारिश ने श्रद्धालुओं की आस्था और तैयारियों पर पानी फेर दिया है। बता दें, इस वर्ष दुर्गा पूजा 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाई जाएगी।

मौसम बना रुकावट

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि तीर्थयात्रा को जल्द से जल्द पुनः शुरू किया जाए, लेकिन लगातार खराब मौसम और बारिश की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है। पहले यह उम्मीद जताई गई थी कि 14 सितंबर से यात्रा फिर से शुरू की जा सकती है, लेकिन बारिश ने एक बार फिर यात्रा को रोक दिया। 13 सितंबर को श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया, “जय माता दी! भवन और यात्रा मार्ग पर हो रही निरंतर बारिश के चलते 14 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा अगली सूचना तक स्थगित की जाती है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अगले आधिकारिक अपडेट की प्रतीक्षा करें।”

RELATED NEWS

Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

जुलाई 14, 2026
Vaishno Devi

मां वैष्णो देवी यात्रा के बाद मचैल यात्रा पर लगी रोक, जम्मू-कश्मीर सरकार का विशेष आदेश जारी 

अक्टूबर 4, 2025

कटरा में भड़का श्रद्धालुओं का आक्रोश

यात्रा स्थगित होने के कारण कटरा आधार शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं। 14 सितंबर को तीर्थयात्रियों के एक समूह ने वहां विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग इस आशा में कटरा पहुंचे थे कि यात्रा जल्द शुरू होगी। मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु राजीव लोधी ने कहा: “मैं दो महीने से नंगे पांव चलकर यहां पहुंचा हूं, अब मंदिर जाकर दर्शन करना चाहता हूं।” इसी के साथ  चेन्नई के विनोद कुमार ने निराशा जताते हुए कहा “यात्रा फिर स्थगित होने की जानकारी मिली, जिससे हम सब दुखी हैं।”

यह भी पढ़ें : दिल्ली के बुजुर्गों को मिला तोहफा, अब पेंशन योजना में मिलेंगे ज़्यादा पैसे…

वहीं, मुंबई की रेखा भावुक होकर बोलीं:”हमें कुछ नहीं बताया जा रहा। अगर यात्रा स्थगित है, तो फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क्यों चालू रखा गया है?” अर्धकुंवारी में हुए भूस्खलन की वजह से यात्रा को 26 अगस्त को रोक दिया गया था। इस दुखद घटना में 34 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 20 अन्य घायल हो गए। कोविड के बाद यह अब तक की सबसे लंबी अवधि है, जब माता वैष्णो देवी की यात्रा रुकी हुई है। इस साल अभी तक 14 लाख 50 हजार 355 श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 2024 में कुल मिलाकर करीब 95 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी यात्रा की थी।

यात्रा कब से होगी शुरू?

जैसे-जैसे दुर्गा पूजा का पर्व नज़दीक आ रहा है, श्रद्धालुओं की बेचैनी बढ़ रही है। हर कोई अब सिर्फ श्राइन बोर्ड की अगली घोषणा का इंतज़ार कर रहा है, ताकि फिर से माता के दरबार में आस्था और विश्वास के साथ हाजिरी लगाई जा सके।

Tags: Vaishno Devi
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Vaishno Devi Silver Purity Case: देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल श्री माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं द्वारा...

Vaishno Devi

मां वैष्णो देवी यात्रा के बाद मचैल यात्रा पर लगी रोक, जम्मू-कश्मीर सरकार का विशेष आदेश जारी 

by Gulshan
अक्टूबर 4, 2025

Vaishno Devi : जम्मू-कश्मीर में लगातार बदलते मौसम के कारण एक के बाद एक धार्मिक यात्राओं पर असर पड़ रहा...

Vaishno Devi: भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे

Vaishno Devi: भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2025

Vaishno Devi landslide news :जम्मू-कश्मीर में स्थित विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी धाम से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने...

Shah Rukh Khan

माता वैष्णों के दरबार में फिर नज़र आए Shah Rukh Khan

by Neel Mani
दिसम्बर 12, 2023

नई दिल्ली: पठान और जवान की सक्सेस के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मचअवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) इन...

Next Post
Bihar News

Bihar News : वो शहर जो बिहार में बनने वाले हैं रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट, निवेश पा सकेंगे बेहतरीन रिटर्न

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist