बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar News : वो शहर जो बिहार में बनने वाले हैं रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट, निवेश पा सकेंगे बेहतरीन रिटर्न

अगर आप भी बिहार में प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं। तो जान लीजिए कि बिहार में आज के टाइम में कुछ ऐसे शहर मौजूद हैं जहां से आप निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

by Gulshan
सितम्बर 16, 2025
in TOP NEWS
Bihar News
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News : पिछले कुछ वर्षों में बिहार का रियल एस्टेट सेक्टर तेज़ी से आगे बढ़ा है। राज्य के कई प्रमुख शहरों में संपत्ति की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। खासतौर पर राजधानी पटना रियल एस्टेट निवेश के केंद्र में आ गई है। दिलचस्प बात यह है कि भले ही लोग काम या कारोबार के सिलसिले में देश के अन्य हिस्सों में रह रहे हों, लेकिन जब बात संपत्ति में निवेश की आती है, तो वे पटना को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।

ये शहर निवेश के लिए हैं तैयार

Magicbricks की रिपोर्ट के अनुसार, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा जैसे शहर बिहार में निवेश के लिहाज से शानदार विकल्प बनकर उभरे हैं। इन शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें अभी तुलनात्मक रूप से सस्ती हैं और बुनियादी ढांचे का विकास जोरों पर है।

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

प्रमुख शहरों में प्रॉपर्टी क्या हैं कीमतें ?

  • पटना: ₹7,000 से ₹8,000
  • मुजफ्फरपुर: ₹5,000 से ₹7,000
  • गया: ₹3,500 से ₹7,000
  • भागलपुर: ₹5,000 से ₹6,000
  • दरभंगा: ₹6,000 से ₹10,000

बिहार के इन शहरों में निवेश करने के क्या हैं फायदे ?

पटना

राजधानी होने के कारण पटना में रियल एस्टेट की मांग हमेशा से रही है। दानापुर और गंगा पाथवे जैसे क्षेत्रों में संपत्ति की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। आईटी पार्क, एम्स और नई हाईवे परियोजनाएं इस क्षेत्र के विकास को गति दे रही हैं। निवेशकों के लिए यह एक बेहतरीन लोकेशन बन चुकी है।

मुजफ्फरपुर

शिक्षा और कृषि के लिए प्रसिद्ध यह शहर अब रियल एस्टेट निवेश का नया केंद्र बन रहा है। यहां की संपत्ति की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन भविष्य में इसके बढ़ने की पूरी संभावना है। फ्लाईओवर, सड़क निर्माण और आवासीय परियोजनाओं का विकास इसे और आकर्षक बना रहा है।

गया

एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में पहचाना जाने वाला गया, अब तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। यहां की सस्ती संपत्तियां स्थानीय निवेशकों के साथ-साथ बाहरी निवेशकों को भी आकर्षित कर रही हैं। पर्यटन के चलते यहां वाणिज्यिक संपत्तियों की मांग भी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’…

भागलपुर

सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर में टेक्सटाइल इंडस्ट्री और माइग्रेंट प्रोफेशनल्स की आमद ने रियल एस्टेट को बढ़ावा दिया है। नवीन आवासीय टाउनशिप, बेहतर कनेक्टिविटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं यहां निवेश को फायदेमंद बना रही हैं।

दरभंगा

तेजी से उभरते व्यापारिक केंद्र के रूप में दरभंगा निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। यहां की रेल और हवाई कनेक्टिविटी में सुधार से प्रॉपर्टी की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। लहेरियासराय और आसपास के इलाकों में गेटेड कम्युनिटीज, अपार्टमेंट्स और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स का विकास जोरों पर है।

किफायती कीमतों पर बेहतर रिटर्न का मौका

आज की पीढ़ी खासकर युवा पेशेवर और NRI, सस्ती दरों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त घरों की तलाश में हैं। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा जैसे शहर उनकी इस जरूरत को पूरा कर रहे हैं। यही कारण है कि इन इलाकों में डबल डिजिट ग्रोथ यानी दो अंकों में निवेश का रिटर्न देखने को मिल रहा है। यदि आप रियल एस्टेट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। इन शहरों में अभी भी किफायती दरों पर संपत्ति उपलब्ध है, और आगे चलकर इसमें अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

Tags: bihar News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In