Tuesday, March 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

बरेली में अनोखा मामला सामने आया, जहां जीजा अपनी साली संग भागा तो साले ने भी जीजा की बहन को लेकर रचाई मोहब्बत की कहानी। मामला थाने पहुंचा, पुलिस ने चारों को बरामद कर पंचायत से समझौता कराया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly News: बरेली से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। यहां शादीशुदा युवक अपनी साली संग फरार हो गया। मगर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। अगले ही दिन साला भी चुपचाप जीजा की बहन को लेकर भाग खड़ा हुआ। मामला सीधे थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों जोड़ों को बरामद कर लिया। हालांकि पंचायत बैठी, समाज के बड़े-बुजुर्ग जुटे और अंततः समझौता हो गया। अब यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा मानकर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। उधर, इसी बीच शामली जिले में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, जिसमें नाबालिग लड़की की मौत हो गई।

Bareilly जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र में यह दिलचस्प मामला घटित हुआ। जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय केशव कुमार की शादी छह साल पहले नवाबगंज क्षेत्र की युवती से हुई थी। दो बच्चों के पिता बने केशव को अचानक अपनी 19 वर्षीय साली से प्रेम हो गया। 23 अगस्त को वह साली को लेकर घर से भाग गया।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

January 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

January 21, 2026

कहानी ने नया मोड़ तब लिया जब केशव का 22 वर्षीय साला रवीन्द्र, जीजा की 19 वर्षीय बहन को लेकर अगले ही दिन फरार हो गया। यह खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, नवाबगंज थाने Bareilly में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिक्षकों के पक्ष में CM योगी ने लिया बड़ा फैसला, TET अनिवार्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सरकार लड़ेगी ‘मुकदमा’

शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने 14 और 15 सितंबर को अलग-अलग छापेमारी कर जीजा-साला और उनकी साथी युवतियों को बरामद कर लिया। हालांकि मामला तूल पकड़ने से पहले ही दोनों परिवार आमने-सामने आए और पंचायत बुलाई गई। समाज के प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे। आखिरकार आपसी सहमति से समझौता हो गया और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समझौते के चलते दोनों पक्षों ने शिकायत वापस ले ली। अब यह मामला पूरे क्षेत्र में गली-मोहल्लों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे ‘फिल्मी प्लॉट’ से जोड़कर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।

इधर, शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र से एक और दर्दनाक खबर सामने आई। यहां 35 वर्षीय तेजपाल गांव की 16 वर्षीय किशोरी के साथ भाग गया था। दोनों ने बागपत जिले में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। किशोरी की मौत हो गई जबकि तेजपाल की हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Tags: Bareilly
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
October 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist