बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

महाराजगंज में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पुलिस ने कातिल बीवी और उसके आशिक को किया अरेस्ट, सामने आई हत्याकांड की असल कहानी।

by Vinod
सितम्बर 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ की मुस्कान, इंदौर की सोमन, अमरोह की शबनम के साथ ही नाम गिनते जाइए और बेवफा पत्नियां की संख्या बढ़ती ही जाएगी। अब महाराजगंज में भी एक और पति अपनी पत्नी के हाथों मारा गया। यहां भी पत्नी का युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती पति के बजाए अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने पर तुली थी। वह हरहाल में अपने आशिक के साथ हनीमून मनाना चाह रही थी। ऐसे में बेवफा बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को सड़क पर फेंकर हादसा बताने का प्लान रचा, लेकिन पुलिस के आगे उसकी सारी रणनीति फेल हो गई। बेवफा औरत पकड़ी गई।

महाराजगंज की मुस्कान का नाम नेहा है। जो ठूठीबारी थाना इलाके के राजाबारी निवासी नागेश्वर रौनियार के साथ रहती थी। दोनों के एक पांच साल का बच्चा था। पत्नी नेहा का गांव के ही रहने वाले जितेंद्र से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार परवान इसकदर चढ़ा कि दोनों ने शादी कर साथ जीने मरने की कसम खा ली। नेहा हरहाल में जीतेंद्र के साथ सात फेरे लेना चाह रही थी। लेकिन उसकी लव स्टोरी पर पति ब्रेकर बना हुआ था। प्रेम कहानी को सक्सेसफुल बनाने के लिए नेहा ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर प्लान बनाया। दोनों नागेश्वर की हत्या कर दी।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

पुलिस पूछताछ में हत्या की आरोपी पत्नी नेहा के प्रेमी जितेंद्र ने बताया कि मृतक नागेश्वर उनकी दुकान पर काम करता था। इस दौरान नागेश्वर ने उन्हें एक लड़की का मोबाइल नंबर देकर कहा कि इससे बात करो। बात करने के दौरान दोनों में प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद पता चला कि वह जिस लड़की से बात करता है, वह दुकान पर काम करने वाले नागेश्वर की पत्नी नेहा रौनियार है। दोनों के बीच प्यार बढ़ने पर वह लोग एक दूसरे से शादी कर साथ रहना चाहते थे। लेकिन प्रेमिका नेहा का पति नागेश्वर दोनों के बीच में बाधा बन रहा था। इतना ही नहीं नागेश्वर ने पत्नी नेहा से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी थी।

ऐसे में दोनों करीब एक माह से महराजगंज शहर के सिविल लाइन स्थित एक किराये के मकान में रह रहे थे। यहीं पर नागेश्वर को रास्ते से हटाने के लिए नेहा ने साजिश रची। पत्नी ने पति को किराये के कमरे पर बुलाया। नागेश्वर को शराब पिलाई और सुला दिया। उसके बाद नेहा ने सफेद रंग के दुपट्टे से पति नागेश्वर के हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद नागेश्वर की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही वारदात को हादसा का रूप देने के लिए बाइक से नागेश्वर का शव लेकर चौक रास्ते निचलौल क्षेत्र के दमकी गैस एजेंसी के पास पहुंचे। जहां पर शव को सड़क पर फेंक दिया। आरोपी प्रेमी ने बताया कि जब वह बाइक चला रहा था तो नेहा पति नागेश्वर के शव को बीच में रखकर पीछे बैठी थी।

पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। जेल जाने से पहले पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार नेहा ने वारदात से जुड़ी पूरी कहानी सुनाई। नेहा ने कहा कि पति नागेश्वर ने ही जितेंद्र का मोबाइल नंबर लाकर दिया था। जितेंद्र से बातचीत न करने पर पति नागेश्वर उसे पीटता था। फिर वह दबाव में आकर जितेंद्र से बात करने लगी। इतना ही पति नागेश्वर उसे खुद जितेंद्र के पास रात को ले जाता था। फिर सुबह होने के बाद जितेंद्र के पास से घर लाता था। यह सिलसिला करीब एक साल तक चला। इस दौरान पति नागेश्वर दूसरे लड़की के संपर्क में आ गया। करीब तीन माह से नागेश्वर ने उसे छोड़ दिया था। इतना ही नहीं पति बात नहीं करता था, साथ ही पास भी नहीं आता था। उसके बाद वह महराजगंज में किराये के कमरे में रहने लगी। वहां पर भी पति नागेश्वर उसे मारने पीटने के लिए आता था।

नेहा ने बताया कि वह जितेंद्र से प्यार करने लगी थी और जितेंद्र से वह शादी करना चाहती थी। लेकिन पति नागेश्वर ना उसे तलाक दे रहा थे, नहीं ही अपनाता था। वह बहुत परेशान हो चुकी थी। फिर पति नागेश्वर को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर साजिश रची और हत्या कर दी। हालांकि हत्यारोपी नेहा की यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। हत्यारोपी नेहा ने यह भी बताया की साजिश रचने के बाद पति नागेश्वर को किराए की मकान पर बुलाने से पहले बच्चे आदविक को मिठाई में नशे की गोली मिलाकर खिला दी थी। उसका बच्चा गहरी नींद में सो गया था। फिर बच्चे को कमरे में किनारे पर लिटा दिया था, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने बच्चे को उसके दादा को सौंप दिया है। आरोपी महिला को जेल भेजने के साथ ही पुलिस हत्याकांड की जांच भी शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 सितंबर रात करीब 3 बजे निचलौल पुलिस को सूचना मिली की सिंदुरिया निचलौल मार्ग पर दमकी गैस एजेंसी के पास एक युवक का शव पड़ा है। उसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव की पहचान नागेश्वर रौनियार निवासी राजाबारी थाना कोतवाली ठूठीबारी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृत युवक नागेश्वर रौनियार के पिता केशव राज रौनियार की तहरीर पर आरोपी बहू नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र निवासी राजाबारी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र को दमकी गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार भी कर लिया। मामले में आरोपी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Tags: accused wife arrestedmaharajganjUP NewsWife killed husband in MaharajganjWife's lover arrested
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In