Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bihar Assembly Election 2025 : ओमप्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव पर किया बड़ा ऐलान, जानें किसके साथ लड़ेंगे चुनाव ?

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत मिलेगी और वे खुद भी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

by Gulshan
September 18, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Bihar Assembly Election 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अब उत्तर प्रदेश तक पहुँच गई है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी बिहार की राजनीति में भी पूरी ताक़त से उतरने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी और सुभासपा भी इसी गठबंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ेगी।

बुधवार को सुल्तानपुर ज़िले के इसौली में आयोजित एक रैली में शिरकत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर 75 किलो का केक काटा। इस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुभासपा, बिहार में एनडीए के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी और इसकी रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है।

RELATED NEWS

No Content Available

इंडिया गठबंधन पर बोला हमला

राजभर ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता ने कांग्रेस और आरजेडी, दोनों के शासन को भुगता है। उन्होंने आरजेडी सरकार के कार्यकाल को “जंगलराज” करार देते हुए कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं और एनडीए में उन्हें उम्मीद दिख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंडिया गठबंधन एनडीए के सामने टिक नहीं पाएगा।

29 सीटों पर लड़ने की तैयारी में सुभासपा

राजभर ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी बिहार की 29 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश कर चुकी है। उनके अनुसार, बिहार में राजभर समाज की उपस्थिति मज़बूत है और कई क्षेत्रों में यह समुदाय निर्णायक भूमिका निभाता है। इसी आधार पर सुभासपा ने चुनावी रणनीति तैयार की है।

यह भी पढ़ें : गोवा की सैर क्यों है खास, समुद्र, संस्कृति और स्वाद का बेहतरीन संगम…

इससे पहले राजभर ने पटना में सुभासपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया था, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं को बिहार में पार्टी की 20 वर्षों की सक्रियता की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सुभासपा पहले भी पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाग ले चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिहार बीजेपी और एनडीए के अन्य शीर्ष नेताओं से उनकी लगभग 70 प्रतिशत बातचीत हो चुकी है और जल्द ही सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Tags: Bihar Assembly Election 2025
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sunita Mishra

कौन हैं प्रो. सुनीता मिश्रा ? जिनके औरंगजेब पर बयान से मचा बवाल

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist