• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 21, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

दिल्ली महिला कामगारों पुरषों की तुलना में क्यों मिलती है कम मजदूरी, कांग्रेस ने जताई चिंता

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने महिला श्रमिकों की बढ़ती भागीदारी और उनकी मजदूरी में जारी असमानता पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मांग की कि इस विषय पर जांच समिति गठित की जाए, ताकि महिलाओं को पुरुषों के बराबर वेतन सुनिश्चित किया जा सके।

by Gulshan
September 21, 2025
in Latest News, दिल्ली
0
Delhi News
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में महिला कामगारों की बढ़ती हिस्सेदारी और मजदूरी में जारी लैंगिक असमानता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के चलते अब सिर्फ पुरुष की कमाई से परिवार चलाना संभव नहीं, इसलिए महिलाएं भी बड़ी संख्या में कार्यक्षेत्र में कदम रख रही हैं, लेकिन उन्हें अब भी पुरुषों के बराबर वेतन नहीं मिल रहा है।

महिला श्रमिकों की संख्या में वृद्धि

यादव ने दिल्ली राज्य फ्रेमवर्क इंडिकेटर रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि राजधानी में महिला कामगारों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अब भी कम मजदूरी दी जा रही है, जो कि चिंताजनक है। उन्होंने सवाल किया कि जब देशभर में न्यूनतम वेतन तय है, तो फिर महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम भुगतान क्यों किया जा रहा है? और इस असमानता का जिम्मेदार कौन है?

Related posts

UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025
Aparna Yadav

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

September 21, 2025

देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आग्रह किया कि महिलाओं की मजदूरी में असमानता के कारणों की जांच के लिए हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त महिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति गठित की जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यह समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे, ताकि राजधानी की महिलाओं को समान वेतन सुनिश्चित किया जा सके।

महिलाओं के हक़ में नहीं है नीतियां

यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महिला सहानुभूति हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री महिला को बनाया, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा 2500 रुपये मासिक सहायता का जो वादा किया गया था, वह सात महीने बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है।उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियाँ पूंजीपतियों के हितों को साधने वाली हैं, जबकि आम जनता, खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

भागीदारी बढ़ी, लेकिन वेतन में अंतर कायम

कांग्रेस अध्यक्ष ने रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि:

  • 2017-18 में महिला-पुरुष श्रम अनुपात 0.19 था, जो 2023-24 में 0.28 हो गया।

  • महिला श्रमिक भागीदारी 11.2% से बढ़कर 14.5% हुई।

  • बावजूद इसके, 2017-18 में पुरुषों की औसत मजदूरी 400 रुपये, जबकि महिलाओं को केवल 376 रुपये प्रतिदिन मिले।

  • 2023-24 में भी पुरुषों को 556 रुपये और महिलाओं को सिर्फ 500 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दी गई।

इसके अलावा, पेशेवर महिलाओं की भागीदारी भी घटी है—2020-21 में 28.5% से गिरकर 2022-23 में 21.3% हो गई। यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 18,456 रुपये प्रति माह घोषित की है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होनी है, लेकिन ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को यह मजदूरी नहीं मिल रही। नगर निगम और अन्य विभागों में मजदूरों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें : दिसंबर 2027 से शुरू होगा मुंबई‑अहमदाबाद Bullet Train का पहला फ़ेज़…

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी घटकर केवल 7.14% रह गई है, जो पिछले एक दशक में सबसे न्यूनतम है। देवेंद्र यादव ने इस मुद्दे को सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता से जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं की बढ़ती श्रम भागीदारी तभी सार्थक होगी, जब उन्हें समान अवसर और वेतन मिलेगा।

Tags: delhi news
Share197Tweet123Share49
Previous Post

CM योगी ने यूपी में नमो मैराथोन का किया शुभारंभ, जाने नशे को कर क्या कहा ?

Next Post

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

Gulshan

Gulshan

Next Post
Aparna Yadav

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

UP News : नशे में चौकी पहुंची महिला ने मचाया बवाल, बिना कपड़ों के की जोरदार हंगामेबाज़ी, दारोगा से भी भिड़ी!

September 21, 2025
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025
Aparna Yadav

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

September 21, 2025
Delhi News

दिल्ली महिला कामगारों पुरषों की तुलना में क्यों मिलती है कम मजदूरी, कांग्रेस ने जताई चिंता

September 21, 2025
Namo Marathon

CM योगी ने यूपी में नमो मैराथोन का किया शुभारंभ, जाने नशे को कर क्या कहा ?

September 21, 2025
Bullet Train

दिसंबर 2027 से शुरू होगा मुंबई‑अहमदाबाद Bullet Train का पहला फ़ेज़, अब रिज़र्वेशन की झंझट खत्म…

September 21, 2025
Gold Rate Today

क्या है आज सोने का भाव? जानें 24K से लेकर 14K तक सोने के ताज़ा दाम!

September 21, 2025
Zubeen Garg

Zubeen Garg के मैनेजर पर FIR, पत्नी बोलीं- दोनों भाई जैसे थे; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

September 21, 2025
H-1B Visa पर ट्रंप का तुगलकी फैसला, किस पर 88 लाख रुपये की नई फीस लगा दी, कैसे भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

H-1B Visa पर ट्रंप का तुगलकी फैसला, किस पर 88 लाख रुपये की नई फीस लगा दी, कैसे भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

September 20, 2025
Varanasi Police-Lawyers Clash: महिला IPS और वकीलों की भिड़ंत,वकील और पुलिस क्यों आए आमने-सामने जानिए पूरा मामला

Varanasi Police-Lawyers Clash: महिला IPS और वकीलों की भिड़ंत,वकील और पुलिस क्यों आए आमने-सामने जानिए पूरा मामला

September 20, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version