बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs WI Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस समेत इन्हें नहीं मिला मौका, पडिक्कल-जगदीशन दिखाएंगे दमखम

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामें का ऐलान कर दिया गया है। टीम में एन जगदीशन को विकल्प विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

by Vinod
सितम्बर 25, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामें का ऐलान कर दिया गया है। टीम में एन जगदीशन को विकल्प विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। टीम के उपकप्तान रविंद्र जडेजा होंगे। जबकि कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में रहेगी। भारत की टेस्ट टीम में देवदत्त पडिक्कल को भी मौका मिला है। टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है। अय्यर ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर अपनी पीठ की समस्या के बारे में बताया था, जिसके चलते उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

अजीत अगरकर की अगुआई में गुरुवार 25 सितंबर 2025 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद अजीत अगरकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। चयनकर्ताओं ने दो युवा क्रिकेटरों को टेस्ट टीम में मौका दिया है। जबकि शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर कर दिया गया है। मोहम्मद शमी का चयन भी टीम में नहीं किया। मोहम्मद शमी के नहीं चुने जाने को लेकर अजीत अगरकर ने कहा, मेरे पास कोई अपडेट नहीं है। हम जानते हैं कि एक परफॉर्मर के तौर पर वह क्या कर सकता है, लेकिन उसे और क्रिकेट खेलना होगा।

RELATED NEWS

Shreyas Iyer Captaincy Record

Indn vs Eng : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बना अनचाहा रिकॉर्ड, लगातार चार टी20 मुकाबलों में हार के बाद बढ़ी मुश्किलें

जुलाई 5, 2026
Ind vs Eng T20 Series: इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, आयरलैंड की हार से सीखा सबक, गलतियां नहीं दोहराएंगे

Ind vs Eng T20 Series: इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, आयरलैंड की हार से सीखा सबक, गलतियां नहीं दोहराएंगे

जुलाई 1, 2026

शुभमन गिल के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम पहली बार घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर पिछली बार टेस्ट सीरीज अक्टूबर 2025 में खेली थी। तब न्यूजीलैंड ने भारत को 2-0 से हराया था। उस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। रोहित शर्मा अब टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की बात करें तो करुण नायर की जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिला है। ऋषभ पंत अभी चोट से नहीं उबर पाए हैं। उनकी जगह रविंद्र जडेजा को उप कप्तान बनाया गया है। ऐसे में ध्रुव जुरेल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्रमुख विकेटकीपर होंगे। एन जगदीशन रिजर्व विकेटकीपर होंगे। जैसाकि उम्मीद थी कि श्रेयस अय्यर का चयन नहीं हुआ।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना प्रभाव नहीं डालने वाले करुण नायर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम से ड्रॉप किया गया है। इग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नायर केवल एक ही अर्धशतक जमा पाए थे। श्रेयस को लेकर अजीत अगारकर ने कहा वह एक सीनियर खिलाड़ी हैं, वह भारत ए के कप्तान भी रह चुके हैं। हम कई खिलाड़ियों में एक लीडर के गुण तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। दुर्भाग्य से, वह अपनी फिटनेस के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। सबसे बढ़कर, हम चाहते हैं कि वह खेलें और अच्छा खेलें। इशान किशन को नहीं चुनने पर वह बोले, वह ईरानी टीम में है। जब हमने इंडिया ए को चुना था, तब वह फिट नहीं था। अब वह फिट है। हम चाहते हैं कि वह थोड़ा और क्रिकेट खेले और कुछ अच्छा प्रदर्शन करे।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

 

Tags: BCCIIndia vs West Indies Test Seriesshreyas iyershubman gillTeam India announcedWest Indies
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Shreyas Iyer Captaincy Record

Indn vs Eng : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बना अनचाहा रिकॉर्ड, लगातार चार टी20 मुकाबलों में हार के बाद बढ़ी मुश्किलें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 5, 2026

India vs England:भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की...

Ind vs Eng T20 Series: इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, आयरलैंड की हार से सीखा सबक, गलतियां नहीं दोहराएंगे

Ind vs Eng T20 Series: इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, आयरलैंड की हार से सीखा सबक, गलतियां नहीं दोहराएंगे

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

India vs England T20 Series: आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-0 से हारने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे...

Ind vs Afg ODI: गिल और किशन की तूफानी पारी, इकाना स्टेडियम में बना अनोखा रिकॉर्ड, टीम इंडिया पहली बार 400 पार

Ind vs Afg ODI: गिल और किशन की तूफानी पारी, इकाना स्टेडियम में बना अनोखा रिकॉर्ड, टीम इंडिया पहली बार 400 पार

by Kirtika Tyagi
जून 17, 2026

India vs Afghanistan ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे...

Ind vs Afg ODI : शुभमन गिल की कप्तानी पारी से भारत की जीत, रोहित  के रन आउट पर खुलकर बोले, गुरबाज की करी  तारीफ

Ind vs Afg ODI : शुभमन गिल की कप्तानी पारी से भारत की जीत, रोहित के रन आउट पर खुलकर बोले, गुरबाज की करी तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

India vs Afghanistan: धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर...

Mumbai T20 League: कप्तानी के बाद बल्ले से भी दिखाया कमाल, मुंबई टी20 लीग में किया दमदार प्रदर्शन

Mumbai T20 League: कप्तानी के बाद बल्ले से भी दिखाया कमाल, मुंबई टी20 लीग में किया दमदार प्रदर्शन

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Mumbai T20 League: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर लगातार चर्चा में हैं। अब उन्होंने मैदान...

Next Post
Bhanavi Singh

“प्रिय बेटे, मुझे मजबूरी में सच बताना पड़ा” – भानवी सिंह ने शिवराज के आरोपों पर किया भावुक खुलासा

Pakistan OIC Meeting

OIC की बैठक में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ रचि साजिश, खूब उगला जहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist