बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Hapur में दर्दनाक लव स्टोरी का अंत: प्रेमिका की खुदकुशी के 3 दिन बाद सिपाही ने भी दी जान

हापुड़ में आठ साल पुराने प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत हुआ। प्रेमिका की आत्महत्या से आहत एटा कारागार में तैनात सिपाही कपिल ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इलाके में मातम छा गया।

by Mayank Yadav
सितम्बर 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Hapur
Share on FacebookShare on Twitter

Hapur constable suicide: हापुड़ जिले में आठ साल पुराने प्रेम संबंध का अंत बेहद दर्दनाक रहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वारी नगर मोहल्ले में गुरुवार को एटा जिला कारागार में तैनात सिपाही कपिल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कपिल की प्रेमिका ने महज तीन दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चले आ रहे इस रिश्ते को सामाजिक दबाव और विवादों का सामना करना पड़ा था। प्रेमिका की मौत के बाद कपिल गहरे सदमे में था और लगातार उदासी में डूबा हुआ था। उसके इस कदम ने परिवार और पूरे मोहल्ले को शोक में डुबो दिया।

हापुड़ में सिपाही ने की खुदकुशी

Hapur के हरिद्वारी नगर मोहल्ले में गुरुवार दोपहर अचानक कोहराम मच गया जब 30 वर्षीय कपिल ने अपने ही घर के आंगन में लगे पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। वह एटा जिला कारागार में सिपाही पद पर तैनात था और कुछ दिनों की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।

RELATED NEWS

वर्दी वाली बीवी का ‘पावर गेम’: जिस पति ने पढ़ाकर बनाया दारोगा, उसी को पहुंचा दिया जेल!

वर्दी वाली बीवी का ‘पावर गेम’: जिस पति ने पढ़ाकर बनाया दारोगा, उसी को पहुंचा दिया जेल!

जनवरी 8, 2026
Hapur

₹50 लाख इंश्योरेंस हड़पने की शातिर साज़िश, चिता पर पुतला जलाने पहुंचा दिल्ली का व्यापारी; श्मशान घाट पर खुली पोल!

नवम्बर 28, 2025

प्रेमिका की आत्महत्या ने तोड़ा हौसला

कपिल का मोहल्ले की एक युवती से पिछले आठ सालों से प्रेम संबंध था। बताया गया कि सामाजिक दबाव और परिवारों के विरोध के चलते यह रिश्ता कई बार विवादों में रहा। युवती के परिजनों ने कपिल पर मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन बाद में समझौता हो गया। तीन दिन पहले युवती ने आत्महत्या कर ली, जिससे कपिल मानसिक रूप से टूट गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कपिल के माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे। वह अपने भाई परवीन और बहन वंदना के साथ घर में रह रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कपिल इस हद तक कदम उठा लेगा।

पुलिस जांच में जुटी

Hapur नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि प्रेमिका की खुदकुशी से आहत होकर ही कपिल ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Maulana Tauqeer Raza का बड़ा बयान: फर्जी लेटरपैड का खेल, बरेली छावनी में तब्दील

Tags: hapur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

वर्दी वाली बीवी का ‘पावर गेम’: जिस पति ने पढ़ाकर बनाया दारोगा, उसी को पहुंचा दिया जेल!

वर्दी वाली बीवी का ‘पावर गेम’: जिस पति ने पढ़ाकर बनाया दारोगा, उसी को पहुंचा दिया जेल!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की गरिमा और भरोसे...

Hapur

₹50 लाख इंश्योरेंस हड़पने की शातिर साज़िश, चिता पर पुतला जलाने पहुंचा दिल्ली का व्यापारी; श्मशान घाट पर खुली पोल!

by Mayank Yadav
नवम्बर 28, 2025

Hapur News: हापुड़ जिले की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली के एक व्यापारी की शातिर साज़िश का भंडाफोड़ हुआ है। करीब...

Hapur

50 करोड़ की बीमा के लिए पिता की हत्या! बेटा और साथी गिरफ्तार, पुलिस जांच में सनसनी

by Mayank Yadav
सितम्बर 29, 2025

Hapur Insurance murder case: बीमा जगत और पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। निवा बूपा...

सूटकेस में मिली दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी, जानें प्रेमी ने ‘प्रियसी’ को क्यों दी खौफनाक मौत

सूटकेस में मिली दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी, जानें प्रेमी ने ‘प्रियसी’ को क्यों दी खौफनाक मौत

by Vinod
जून 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बीते 30 मई को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में सड़क...

Hapur

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, कौशांबी में 25 हजार का इनामी दबोचा

by Mayank Yadav
मई 29, 2025

Hapur Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन...

Next Post
Leh Violence

लेह में हुई हिंसा के बाद सरकार ने अपनाया कड़ रुख, गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक, NGO का लाइसेंस भी हुआ रद्द

UP

UP में भड़का धार्मिक विवाद: ‘आई लव मुहम्मद’ से ‘आई लव सनातन’ तक, अयोध्या और बरेली में बवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist