रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सपा MP इकरा हसन ने BCCI को सुनाई खरी-खरी, TEAM INDIA को ASIA CUP में मिली जीत की कुछ ऐसे दी बधाई

इकरा हसन और प्रिया सरोज ने टीम इंडिया को दी एशिया कप 2025 के जीत की बधाई, इकरा ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के नहीं खेलने की थी मांग, बीसीसीआई पर लगाए थे आरोप।

by Vinod
अक्टूबर 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गजब का संयोग कहें या अजब का प्रयोग। जो 41 सालों में नहीं हुआ, वह 28 सितंबर को हुआ। टीम इंडिया पहली बार एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ी। जीत-हार के लिए 22 गज की पिच पर बैट-बॉल के जरिए पलटवार हुआ। दोनों देशों के राजनीतिक दलों के नेता, पूर्व क्रिकेटर्स भी क्रिकेट के मैदान पर उतर कर जुबान से ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे। सबकी नजरें भारत पर थीं। पाकिस्तानी भी अपनी टीम के लिए दुआ कर रहे थे। आखिर में सूर्या एंड कंपनी ने एशिया कप पर कब्जा कर लिया और भारतीयों ने रात 12 बजे दीपावली मनाई। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य दूसरे नेताओं ने भारतीय टीम को बधाई दी। लेकिन कांग्रेस की तरफ से टीम की जीत पर दो शब्द भी नहीं बोले गए। वहीं सपा सांसद ने एक्स के जरिए टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।

41 साल के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप का फाइनल मुकबला दुबई में खेला गया। इस महामुकाबले से ठीक पहले जीत-हार को लेकर दोनों देशों की तरफ से दावे किए गए। कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत-पाक के इस मैच का बहिष्कार कर रहे थे। लोगों ने पहले मैच का बायकाट भी किया था। कांग्रेस समेत अन्य दूसरे विपक्षी दल मैच के बहिष्कार के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे थे। इनसब के बीच टीम इंडिया मैदान पर उतरी। पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर 9वीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाया। भारत की प्रचंड जीत पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। लेकिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारतीय टीम की जीत पर कुछ नहीं बोला गया। लेकिन सपा सांसद इकरा हसन ने टीम इंडिया की जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

RELATED NEWS

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

अगस्त 18, 2026

भारत और पाकिस्तान मैच से दो दिन पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कैराना की सपा सांसद इकरा हसन भी मैच के बहिष्कार के पक्ष में दिखीं। इकरा ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम भी पाक के साथ मैच नहीं खेलना चाहती थी। लेकिन बीसीसीआई ने उन पर दबाव बनाया और मैच करवाया। इकरा हसन ने सरकार पर आरोप लगाया है कि इस मैच में देशभक्ति से ज्यादा आर्थिक लाभ में दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि यह भी साफ है कि इसमें कितने और किन लोगों के आर्थिक हित जुड़े हैं। इकरा ने बीजेपी के राष्ट्रवाद को एक दिखावा बताया। भगवा पार्टी की आलोचना करते हुए इकरा हसन ने कहा बीजेपी ने पैसों के लिए देशभक्ति बेच दी है। उस राजनीतिक कार्यक्रम का क्या हुआ जिसके लिए नरेंद्र मोदी को पहलगाम हमले पर छाती पीटनी पड़ी और उस हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की पत्नियों के माथे से सिंदूर पोंछा गया। बीजेपी का राष्ट्रवाद और देशभक्ति पाखंड है।

इकरा ने यह भी याद दिलाया कि भारत पहले भी सुरक्षा और आतंकवाद के कारण ऐसे अंतरराष्ट्रीय मैचों से पीछे हट चुका है। उन्होंने कहा कि कई क्रिकेटरों ने पाक के खिलाफ मैच का विरोध किया था। इकरा ने कहा कि बीसीसीआई और बीजेपी दोनों सिर्फ पैसे से प्यार करते हैं। बीजेपी और बीसीसीआई को इंसानों से मोहब्बत नहीं है। हम तो यहि चाहते थे कि भारत पाकिस्तान के मैच का बायकाट करे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीसीसीआई ने चंद डालरों के चलते मैच करवाया। बीसीसीआई के कहने पर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए। ये गलत है। अगर आप क्रिकेट खेलते हैं तो हाथ मिलाने में क्या परहेज है। सूर्यकुमार पर हाथ नहीं मिलाने के दबाव बनाया गया। वह एक खिलाड़ी हैं। पर बीजेपी वालों ने उनके साथ भी सियासत की। हालांकि इकरा हसन ने ऐलान किया था कि एशिया कप पर भारत का ही कब्जा होगा। पाकिस्तानी टीम भारतीय के सामने मेमना साबित होगी।

इकरा हसन ने जो कहा वह सच साबित हुआ। भारतीय टीम शेरों की तरह मैदान में खेली। पाकिस्तान को एशिया कप में हराकर चैंपियन बनी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाक पर शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भी खेल रही है। एशिया कप में मिली जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की जय-जयकार हो रही है। इकरा के साथ ही प्रिया सरोज ने टीम इंडिया की जीत की बधाई दी है। प्रिया सरोज ने एक्स पर रिंकू सिंह के बारे में भी लिखा। अपने होने वाले पति की जमकर सराहनी की।

Tags: Asia Cup 2025BCCICricket NewsIndia won Asia Cup 2025Iqra Hasanpakistan cricket team
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Head Coach Offer: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2023 में उन्हें भारतीय क्रिकेट...

Next Post
‘आई लव मोहम्मद’ पर छिड़े घमासान के बीच इकरा हसन का आया विस्फोटक बयान, जो सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा

‘आई लव मोहम्मद’ पर छिड़े घमासान के बीच इकरा हसन का आया विस्फोटक बयान, जो सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist