Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Govt ने मृतक आश्रितों की भर्ती नियम में किया बड़ा बदलाव ,जानिए क्या है नया नियम?

उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों की भर्ती नियम बदले है अब आश्रितों को केवल उसी समूह में नौकरी मिलेगी जिसमें मृतक कार्यरत था। इससे पहले की तुलना में विकल्प सीमित होंगे और ऊंचे पद पर नियुक्ति की संभावना नहीं रहेगी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP govt dependent recruitment rules
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Govt Changes Rules for Dependent Recruitment: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों की भर्ती नियमावली में बड़ा बदलाव किया है। अब यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपनी सेवा के दौरान निधन हो जाता है, तो उसके परिवार के सदस्य को उसी समूह (Group) में नौकरी मिलेगी, जिसमें मृतक कार्यरत था। इसका मतलब यह है कि पहले की तरह योग्यता के आधार पर उच्च पद पर नियुक्ति नहीं होगी।

पहले क्या था नियम?

पहले के नियमों के तहत, यदि मृतक आश्रित की शैक्षिक योग्यता किसी ऊंचे पद के लिए उपयुक्त होती थी, तो उसे उच्च समूह में नौकरी मिल सकती थी। उदाहरण के लिए, यदि कोई कर्मचारी समूह ‘ग’ के पद पर कार्यरत था और उसके आश्रित की योग्यता ज्यादा थी, तो उसे समूह ‘घ’ या उससे भी उच्च पद पर नियुक्त किया जा सकता था। इससे आश्रितों को अधिक विकल्प और लचीलापन मिलता था।

RELATED POSTS

No Content Available

नए नियम के अनुसार

कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज की ओर से जारी संशोधित नियमावली में स्पष्ट किया गया है कि अब मृतक आश्रितों को केवल उसी समूह में नौकरी मिलेगी, जिसमें मृतक कर्मचारी कार्यरत था। हालांकि, इसमें कुछ अपवाद भी हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के दायरे में आने वाले पदों पर मृतक आश्रितों को नियुक्ति नहीं दी जाएगी। इसका मतलब यह है कि केवल समूह ‘ग’ और ‘घ’ के पदों पर ही आश्रितों को नौकरी मिलेगी।

किन पदों पर नियुक्ति नहीं होगी

नए नियमों के तहत, समूह ‘ग’ के उन पदों पर भी मृतक आश्रितों को नौकरी नहीं मिलेगी, जो पहले UPPSC के अंतर्गत थे और अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के दायरे में आते हैं। इसका मतलब यह है कि नौकरी के विकल्प पहले की तुलना में अब काफी सीमित हो गए हैं।

इस बदलाव का असर

इस नियम बदलाव से मृतक आश्रितों के लिए नौकरी पाने की प्रक्रिया पहले जैसी लचीली नहीं रहेगी। पहले जहां योग्यता के आधार पर ऊंचे पदों पर नियुक्ति मिल सकती थी, अब केवल उसी समूह में नौकरी मिलेगी जिसमें उनके परिवार का सदस्य कार्यरत था। सरकार का यह कदम नियमों को और पारदर्शी बनाने की दिशा में बताया जा रहा है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि इससे मृतक आश्रितों के अवसर सीमित हो जाएंगे।

Tags: Dependent Job Policy ChangeUP Govt RecruitmentRules
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
rss centenary celebration coin stamp pm modi speech india pride news1india

RSS Centenary Celebration: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल से राष्ट्र निर्माण की गौरवगाथा,विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी

Dussehra 2025

कहां है वो गांव जहां आज भी रावण के नाम पर बहते हैं आंसू, दशहरे पर जानिए ये राज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version