शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bihar assembly election 2025:सीटों को लेकर खींचतान शुरू,चिराग पासवान की और सीटों की मांग से NDA में बढ़ी हलचल

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान ने एनडीए से 45 से ज्यादा सीटों की मांग कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। एलजेपी (रामविलास) के इस रुख से बीजेपी और जेडीयू दोनों पर दबाव बढ़ गया है।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 8, 2025
in राष्ट्रीय
Chirag Paswan Bihar NDA seat demand
Share on FacebookShare on Twitter

Chirag Paswan Bihar NDA seat demand: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज़ हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान अब एनडीए गठबंधन से अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। एलजेपी (आर) के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी 45 से 54 सीटों पर दावा ठोक रही है। एलजेपी (आर) ने साफ किया है कि उनके दरवाजे अब भी खुले हैं, लेकिन अगर सम्मानजनक सीटें नहीं दी गईं, तो पार्टी अलग रास्ता अपना सकती है। इस रुख से बिहार में एनडीए की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

2020 की तरह दोहराई जा सकती है कहानी

याद दिला दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ा था, जिससे जेडीयू को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब एक बार फिर उनकी नई रणनीति ने सियासी हलचल मचा दी है।

RELATED NEWS

: Bharat Tiwari Encounter Case

Bharat Tiwari Encounter Case: एनकाउंटर पर बढ़ी सियासत, दो एनडीए नेता आपस मे भिड़े, किसके बयान पर मचा विवाद, किसने जताई नाराजगी

जून 23, 2026
Big Statement: शिक्षा व्यवस्था कोचिंग सेंटरों को लेकर कही बड़ी बात, गया में 170 करोड़ रुपये के टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शिलान्यास

Big Statement: शिक्षा व्यवस्था कोचिंग सेंटरों को लेकर कही बड़ी बात, गया में 170 करोड़ रुपये के टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शिलान्यास

जून 16, 2026

सूत्रों का कहना है कि इस बार चिराग पासवान पांच प्रमुख सीटों

गोविंदगंज, ब्रह्मपुर, अतरी, महुआ और सिमरी बख्तियारपुर पर अड़े हैं। इनमें से तीन सीटों को लेकर जेडीयू भी झुकने को तैयार नहीं है। ऐसे में सीट बंटवारा भाजपा के लिए सिरदर्द बन गया है।

बीजेपी की कोशिश,गठबंधन को बचाए रखना

भाजपा इस पूरे विवाद को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। पार्टी का मानना है कि चिराग पासवान को मनाना ज़रूरी है क्योंकि उनका प्रभाव दलित और युवा वोटरों में काफी मजबूत है। भाजपा को उम्मीद है कि बातचीत के जरिए समाधान निकल आएगा। पार्टी के नेताओं का कहना है कि चिराग की सीटों की मांग थोड़ी ज़्यादा है, लेकिन उनका साथ बनाए रखना गठबंधन की एकता के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, अमित शाह के संकेत के बाद माना जा रहा है कि चिराग कुछ नरम रुख अपना सकते हैं।

“सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहिए, कुर्सी नहीं” एलजेपीआर

एलजेपी (आर) के प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना ने कहा कि पार्टी को किसी कैबिनेट पोस्ट या राज्यसभा सीट की इच्छा नहीं है, बल्कि बिहार में सम्मानजनक सीटों की जरूरत है। उन्होंने कहा, “फोन भले आउट ऑफ रीच हो, लेकिन हमारे नेता हमेशा लोगों की पहुंच में हैं।”

मुन्ना का कहना है कि चिराग पासवान पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी पार्टी केवल सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है, किसी दबाव में नहीं झुकेगी।

“हमारी तैयारी सभी 243 सीटों की” एलजेपीआर

एलजेपी (आर) के सूत्रों ने बताया कि पार्टी की बातचीत फिलहाल भाजपा से चल रही है, जेडीयू से नहीं। उनका दावा है कि बिहार की राजनीति में चिराग पासवान तेजस्वी यादव के सामने एक मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं।

धीरेंद्र मुन्ना ने कहा, “हमारी तैयारी सभी 243 सीटों पर है। हम किसी को चुनौती नहीं दे रहे, बस अपने हक की बात कर रहे हैं।”

एनडीए में फिर बढ़ी सियासी गर्मी

चिराग पासवान की सीटों की मांग ने एनडीए के भीतर नई खींचतान पैदा कर दी है। जहां भाजपा सुलह का रास्ता तलाश रही है, वहीं जेडीयू अपने स्टैंड पर कायम है।बिहार की सियासत में एक बार फिर चिराग पासवान केंद्र में आ गए हैं। और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह गठबंधन का हिस्सा बने रहते हैं या एक बार फिर अलग राह चुनते हैं।

Tags: Bihar PoliticsChirag PaswanNDA Alliance
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

: Bharat Tiwari Encounter Case

Bharat Tiwari Encounter Case: एनकाउंटर पर बढ़ी सियासत, दो एनडीए नेता आपस मे भिड़े, किसके बयान पर मचा विवाद, किसने जताई नाराजगी

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।...

Big Statement: शिक्षा व्यवस्था कोचिंग सेंटरों को लेकर कही बड़ी बात, गया में 170 करोड़ रुपये के टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शिलान्यास

Big Statement: शिक्षा व्यवस्था कोचिंग सेंटरों को लेकर कही बड़ी बात, गया में 170 करोड़ रुपये के टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शिलान्यास

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार, 15 जून 2026 को गया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, विकास और कानून व्यवस्था...

RLD Seat Demand UP Election

UP Seat Sharing: विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर छिड़ा संग्राम, आरएलडी ने पेश किया बड़ा दावा

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा...

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

by Kirtika Tyagi
मई 23, 2026

बिहार में इन दिनों एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के “जाति पूछकर गोली चलाओ”...

Bihar New CM: बिहार में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? कई समीकरणों के बीच होगा बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
मार्च 6, 2026

Bihar New CM Formula: बिहार की राजनीति में नया मुख्यमंत्री चुनना कोई आसान फैसला नहीं होता। इसके पीछे कई तरह...

Next Post
Aligarh Police

ममेरे भाई का कातिल बना शख्स, पहले मारी गोली फिर फरसे से गला रेतकर की हत्या

Rajveer Jawanda

पंजाबी सिंगर ‘राजवीर जवंदा’ ने ली अंतिम सांस, 11 दिन ले लड़ रहे थे ज़िंदगी और मौत की जंग, सदमें में परीवार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist