शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों पर विराम, राधा केली कुंज में पहुंचे गुरु शरणानंद महाराज

सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर चल रही खबरों के बीच गुरु शरणानंद महाराज उनसे मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने उनके चरण धोकर आरती उतारी और उनका सम्मान किया।

by Gulshan
अक्टूबर 9, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Premanand Ji Maharaj
Share on FacebookShare on Twitter

Premanand Ji Maharaj : सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने और उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहें तेज़ी से फैल रही थीं। इन चर्चाओं पर विराम तब लगा जब गुरु शरणानंद महाराज स्वयं राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से मिलने और उनका हालचाल जानने पहुंचे।

दोनों महान संतों की मुलाकात का दृश्य जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो भक्तों के चेहरे खिल उठे। वीडियो देखकर सभी को राहत मिली कि प्रेमानंद महाराज स्वस्थ हैं और पूरी तरह ठीक हैं। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने अत्यंत श्रद्धा भाव से गुरु शरणानंद के चरण धोकर उनकी आरती उतारी और उनका सत्कार किया।

RELATED NEWS

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

जुलाई 1, 2026
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj के आवास में लगी भीषण आग, सेवादारों के व्यवहार पर भड़का स्थानीय आक्रोश

जनवरी 11, 2026

पैदल यात्रा रुकने से शुरू हुई चर्चा

दरअसल, हाल के दिनों में प्रेमानंद महाराज ने अपनी नियमित पैदल यात्रा अस्थायी रूप से बंद कर दी थी। आमतौर पर रात में वे सड़क किनारे खड़े होकर भक्तों को दर्शन देते थे, लेकिन जब यह क्रम कुछ दिनों तक नहीं चला तो भक्तों के बीच यह चर्चा फैल गई कि कहीं उनकी तबीयत बिगड़ तो नहीं गई। यही अफवाहें धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगीं। हालांकि, जब उदासीन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और कार्ष्णि पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद महाराज स्वयं उनसे मिलने पहुंचे, तब सब कुछ स्पष्ट हो गया।

उनके आगमन पर राधा केलि कुंज आश्रम में एक भावुक और पवित्र दृश्य देखने को मिला। दोनों संतों के मिलने का क्षण अत्यंत भावुक था। जैसे ही गुरु शरणानंद और प्रेमानंद महाराज आमने-सामने आए, दोनों की आंखें नम हो गईं और वातावरण में भक्ति की गहरी अनुभूति फैल गई। यह दृश्य मानो सनातन परंपरा की उस आत्मीयता का प्रतीक बन गया, जिसमें पंथ भले अलग हों, लेकिन साधना का लक्ष्य एक ही होता है — भगवान का प्रेम।

प्रेमानंद महाराज ने किया गुरु शरणानंद का सादर स्वागत

गुरु शरणानंद के आगमन की सूचना मिलते ही प्रेमानंद महाराज स्वयं आश्रम के द्वार पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे। उन्होंने साष्टांग दंडवत प्रणाम किया, तो गुरु शरणानंद ने उन्हें स्नेहपूर्वक उठाकर गले लगा लिया। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने उन्हें अपने आसन पर बैठने का आग्रह किया और स्वयं विनम्रता से नीचे बैठ गए।

प्रेमानंद महाराज ने अत्यंत आग्रहपूर्वक गुरु शरणानंद के चरण धोने की अनुमति मांगी। यह देखकर सभी उपस्थित जन भावविभोर हो उठे। सामान्यतः गुरु शरणानंद वर्ष में केवल गुरु पूर्णिमा के दिन ही चरण पूजन स्वीकार करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज के प्रेम और श्रद्धा को देखकर अपना संकल्प तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : कुत्ते के काटने से युवक की दर्दनाक मौत,एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने के बाद…

जैसे ही प्रेमानंद महाराज ने कहा, “लाओ रे, चरण धुलवाओ!” पूरा आश्रम सेवा में जुट गया। शिष्यों ने थाल और लोटे में जल लाया, और फिर प्रेमानंद महाराज ने बड़े प्रेम से उनके चरण धोए, चंदन लगाया, पुष्प अर्पित किए और आरती उतारी। यह दृश्य न केवल दो महान संतों की भक्ति और एकता का प्रतीक था, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया कि प्रेमानंद महाराज स्वस्थ हैं और पहले की तरह पूर्ण रूप से सक्रिय हैं। भक्तों के लिए यह क्षण किसी आशीर्वाद से कम नहीं था।

Tags: Premanand Ji Maharaj
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

Premanand Ji Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के सबसे करीबी संतों में शामिल एक बाबा के निधन के बाद...

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj के आवास में लगी भीषण आग, सेवादारों के व्यवहार पर भड़का स्थानीय आक्रोश

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

Premanand Ji Maharaj fire news: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन के छटीकरा मार्ग पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप...

महाभारत के दुर्योधन ने खोला दिल, संत प्रेमानंद महाराज के सामने कही जीवन, बच्चों और संस्कारों की सच्चाई

महाभारत के दुर्योधन ने खोला दिल, संत प्रेमानंद महाराज के सामने कही जीवन, बच्चों और संस्कारों की सच्चाई

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 22, 2025

टीवी धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का प्रभावशाली किरदार निभा चुके अभिनेता अर्पित रांका ने हाल ही में वृंदावन स्थित संत...

Premanand Ji Maharaj

फिर खिले प्रेमानंद जी के मुख पर मुस्‍कान… लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग

by Mayank Yadav
अक्टूबर 16, 2025

Premanand Ji Maharaj News: वृंदावन के राधारसावतार संत प्रेमानंद जी महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए लखनऊ...

आखिर Virat Kohli पत्नी Anushka Sharma के साथ क्यों पहुंचे वृदांवन, जानिए प्रेमानंद जी महाराज ने कपल को क्या दी सलाह

आखिर Virat Kohli पत्नी Anushka Sharma के साथ क्यों पहुंचे वृदांवन, जानिए प्रेमानंद जी महाराज ने कपल को क्या दी सलाह

by Vinod
जनवरी 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का...

Next Post
Punjab News

पंजाब में खेलों की क्रांति! 3100 स्टेडियमों का शिलान्यास, हर गांव में खिलाड़ियों को मिलेगा मैदान और मौका

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist