शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

India First Hydrogen Train:स्वदेशी तकनीक से बनी पर्यावरण अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन चलने को तैयार, कहां से कहां के बीच दौड़ेगी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह तैयार है और जल्द ही सोनीपत-गोहाना-जींद के बीच पटरी पर दौड़ेगी। यह ट्रेन प्रदूषण रहित, ऊर्जा-कुशल और पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 16, 2025
in राष्ट्रीय
India first hydrogen powered passenger train
Share on FacebookShare on Twitter

India First Hydrogen Train Ready to Run:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब सफर के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी बोगियां और इंजन दिल्ली के शकूरबस्ती यार्ड में खड़े हैं, जबकि जींद में हाइड्रोजन प्लांट पर टेस्टिंग का काम तेजी से चल रहा है। यह ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम साबित होगी। यदि सब कुछ तय समय पर हुआ, तो दीपावली के बाद यह ट्रेन यात्रियों को लेकर दौड़ती दिखाई देगी। रेल मंत्रालय की आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन) टीम हाइड्रोजन प्लांट के उपकरणों की जांच में जुटी है। इस प्रक्रिया में लगभग दस दिन लगने की संभावना है। इसके बाद रेलवे की दूसरी टीम अंतिम जांच करेगी और ट्रेन को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

कैसी होगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

यह ट्रेन पूरी तरह से ‘नमो ग्रीन रेल’ की तर्ज पर तैयार की गई है, जो न तो बिजली से चलेगी और न ही डीजल या पेट्रोल से। यह सिर्फ हाइड्रोजन ईंधन पर काम करेगी, जिससे धुआं या प्रदूषण नहीं होगा। ट्रेन की लंबाई 89 किलोमीटर के सोनीपत-गोहाना-जींद ट्रैक पर तय की गई है। इस ट्रेन में 8 बोगियां होंगी और यह 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। एक बार में लगभग 2,638 यात्री इसमें सफर कर सकेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

RELATED NEWS

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

जुलाई 1, 2026
Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

जून 29, 2026

जींद में शुरू हुआ हाइड्रोजन का उत्पादन

जींद में स्थापित हाइड्रोजन प्लांट से रोजाना लगभग 430 किलो हाइड्रोजन तैयार की जा रही है। यही हाइड्रोजन ट्रेन के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल होगी। प्लांट में तीन हजार किलो तक हाइड्रोजन का भंडारण किया जा सकेगा। इसके साथ ही, तेज़ ईंधन भरने के लिए विशेष कंप्रेसर और प्री-कूलर इंटीग्रेशन वाले डिस्पेंसर भी लगाए गए हैं। यह तकनीक पूरी तरह स्वदेशी है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली यह ट्रेन उत्सर्जन के रूप में केवल पानी और भाप छोड़ती है, जिससे पर्यावरण पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।

1200 हॉर्सपावर की ताकत वाला इंजन

अब तक दुनिया के कई देशों ने 500 से 600 हॉर्सपावर की हाइड्रोजन ट्रेनें बनाई हैं, लेकिन भारत ने इससे दोगुनी ताकत वाला 1200 हॉर्सपावर इंजन तैयार किया है। यह ट्रेन लंबी दूरी और पहाड़ी रूटों पर आसानी से चल सकेगी।

डीजल ट्रेनों की तुलना में हाइड्रोजन ट्रेन अधिक ऊर्जा-कुशल है और कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय करेगी। इससे परिचालन लागत में कमी आएगी और यात्रियों को शांत, आरामदायक सफर मिलेगा क्योंकि यह ट्रेन बेहद कम शोर करती है।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम

यह हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह भारतीय तकनीक से बनी है। यह पहल न केवल भारत को स्वच्छ ऊर्जा की ओर ले जाएगी बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को भी मजबूत करेगी। दीपावली के बाद जब यह ट्रेन पहली बार ट्रैक पर दौड़ेगी, तो यह भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नई शुरुआत होगी।

Tags: Hydrogen Train IndiaIndian Railways
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Mumbai Amritsar Express Fire: मुंबई से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने...

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Delhi Mumbai 12 Hour Train: दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, सफल रहा ट्रायल रन

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, सफल रहा ट्रायल रन

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

  India Hydrogen Train: भारतीय रेलवे जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन शुरू करने की तैयारी...

Vande Bharat Free Meal : वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन लेट होने पर रेलवे देगा निःशुल्क भोजन और पीने का पानी

Vande Bharat Free Meal : वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन लेट होने पर रेलवे देगा निःशुल्क भोजन और पीने का पानी

by Kirtika Tyagi
जून 23, 2026

Vande Bharat Free Meal Facility: देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने...

New Rules: रेलवे का नया फरमान देना होगा दोगुना लगान, बिना टिकट यात्रा पर लगेगा ज्यादा जुर्माना

New Rules: रेलवे का नया फरमान देना होगा दोगुना लगान, बिना टिकट यात्रा पर लगेगा ज्यादा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित सेवाएं देने के लिए समय-समय पर नियमों में...

Next Post
Diwali Chhath travel rush bus fare hike and ticket crisis

Diwali-Chhath Travel Rush: त्योहारों से पहले यात्रियों की जेब पर कौन डाल रहा डाका,किराए में कितने गुना तक हुई बढ़ोतरी

psu bank mega merger plan government discussion banking reform fy27 update

PSU Bank Mega Merger:किसके विलय की हो रही तैयारी,क्या छोटे बैंक मिल सकते हैं बड़े बैंकों में,कब हो सकती है ये बड़ी घोषणा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist