रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gold Rate Today : आज धनतेरस के दिन कितना है सोने-चांदी का भाव? आज के ताजा रेट ?

आज धनतेरस का दिन है, जिसे सोना-चांदी या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। इस वजह से सभी की नज़रें सोने की कीमतों में होने वाले बदलाव पर टिकी रहेंगी।

by Gulshan
अक्टूबर 18, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Gold Rate Today
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : देश में पिछले सप्ताह से सोने की कीमतों में जारी तेजी अब थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सोना एक बार फिर अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। आज शनिवार, 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार होने के कारण लोगों की निगाहें सोने की कीमतों के उतार-चढ़ाव पर टिकी हुई हैं।

भारत समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी के पीछे अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और निवेशकों की आर्थिक अनिश्चितताओं से जुड़ी चिंताएं प्रमुख कारण हैं। इसके साथ ही भारत में त्योहारी सीजन की खरीदारी ने भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को ऊपर धकेल दिया है।

RELATED NEWS

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

जून 22, 2026
Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

नवम्बर 13, 2025

धनतेरस के दिन भी आया कीमत में उछाल 

धनतेरस से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सोने की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। 24 कैरेट सोना 1,33,770 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 99,580 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। 2025 की शुरुआत से अब तक सोने के दामों में लगभग 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है, और विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करता है तो सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट 

दूसरी ओर, शुक्रवार को चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई और यह 18,500 रुपये प्रति ग्राम तथा 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। बीते छह महीनों में सोना और चांदी दोनों ही अपने रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच चुके हैं। हालांकि, जानकारों का कहना है कि साल की दूसरी छमाही में इनमें कुछ गिरावट संभव है, लेकिन सितंबर के बाद से तेजी का रुझान लगातार बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : 25 लाख की लूट: Kasganj के व्यापारी को बेहोश कर जयपुर…

वर्तमान में भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,278 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट की 12,171 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (999 गोल्ड) की 9,959 रुपये प्रति ग्राम है। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,32,780 रुपये में मिल रहा है। वहीं, चांदी की कीमत 184.90 रुपये प्रति ग्राम और 1,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजारों और रुपये-डॉलर के विनिमय दर पर निर्भर करते हैं। यदि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

क्या कहते हैं प्रमुख शहरों के रुझान 

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में समान रुझान देखा जा रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,278 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट की 12,171 रुपये प्रति ग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 13,293 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट 12,186 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 13,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 12,201 रुपये प्रति ग्राम के भाव से बिक रहा है। अहमदाबाद और वडोदरा में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर हैं। कुल मिलाकर, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की मजबूती और त्योहारी मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतें इस समय ऊंचाई पर बनी हुई हैं और आने वाले दिनों में भी इनके बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Tags: Gold Rate Today
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Gold silver rate today: अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले नए रेट जरूर देख लें।...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

by Gulshan
नवम्बर 13, 2025

Gold Rate Today : देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

by Gulshan
नवम्बर 10, 2025

Gold Rate Today : अगर आप इस वेडिंग सीजन में गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले सोने की...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
नवम्बर 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Next Post
Garib Rath Express fire incident update

Fire in Garib Rath:अचानक उठी आग की लपटें,कहां लगी गरीब रथ एक्सप्रेस में आग,सभी यात्री सुरक्षित

Uttar Pradesh electric vehicle subsidy policy

EV Policy: ई-वाहन को बढ़ावा देने की सरकार की नई पहल,कब तक मिलेगी EV की खरीद और पंजीकरण पर सौ फीसदी छूट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist