Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Health After Menopause:गांवों में किसको लेकर जागरूकता की भारी कमी,सर्वे में सामने आया इंफेक्शन, हार्मोनल बदलाव और कौन सी गंभीर समस्याएं

सर्वे में खुलासा हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों की 70% महिलाएं मेनोपॉज से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही हैं। इनमें यूरिन इंफेक्शन, हार्मोनल असंतुलन और मानसिक तनाव जैसी दिक्कतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

by SYED BUSHRA
October 18, 2025
in राष्ट्रीय
Women health after menopause care
Share on FacebookShare on Twitter

Women Health After Menopause: ग्रामीण इलाकों की महिलाओं में आज भी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बहुत कम है। हाल ही में किए गए एक सर्वे में सामने आया कि कई महिलाएं माहवारी बंद होने के बाद होने वाली शारीरिक और मानसिक परेशानियों के बारे में कुछ नहीं जानतीं। डॉक्टरों के अनुसार, मासिक धर्म बंद होने के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घट जाता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन, तनाव और कमजोरी जैसी दिक्कतें होती हैं।

डॉक्टर से परामर्श लेने से कतराती हैं महिलाएं

डॉ. शालिनी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं मेनोपॉज की दिक्कतों को बीमारी नहीं मानतीं। वे डॉक्टर से सलाह नहीं लेतीं और अपनी परेशानी को सामान्य समझकर अनदेखा कर देती हैं। इससे पता चलता है कि गांवों में महिलाओं की सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति कितनी कमजोर है।

RELATED NEWS

No Content Available

यूरिन इंफेक्शन और असहजता की बड़ी समस्या

सर्वे में पाया गया कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को यूरिन से जुड़ी बीमारियां ज्यादा होती हैं। इनमें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) और यूरिनरी इनकांटिनेंस (पेशाब का नियंत्रण न रहना) प्रमुख हैं। करीब 54 प्रतिशत महिलाओं में ये लक्षण मिले। इस वजह से उन्हें बार-बार पेशाब आने या असामान्य डिस्चार्ज की समस्या होती है। कई महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर जाने से हिचकिचाती हैं, क्योंकि इससे शरीर से बदबू आने लगती है और शर्मिंदगी महसूस होती है।

शिक्षा और आर्थिक स्थिति भी है बड़ी वजह

सर्वे के अनुसार, 70 प्रतिशत महिलाएं अशिक्षित थीं और 50 प्रतिशत गरीब परिवारों से थीं। लगभग 30 प्रतिशत महिलाओं ने केवल प्राथमिक या हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। डॉक्टरों ने बताया कि शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सीधा असर महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता पर पड़ता है।

दो गांवों की 385 महिलाओं पर हुआ सर्वे

इस अध्ययन में दो गांवों की 385 महिलाओं को शामिल किया गया। इनमें 40 से 55 वर्ष की महिलाएं थीं। इनमें से 171 महिलाएं ‘मेनोपॉज ट्रांजिशन’ की स्थिति में थीं, यानी उनका मासिक चक्र अनियमित हो गया था, जबकि 214 महिलाएं ‘पोस्ट मेनोपॉज’ में थीं, जिनका मासिक धर्म पूरी तरह बंद हो चुका था।

इलाज के प्रति लापरवाही बनी सबसे बड़ी चुनौती

डॉ. शालिनी ने बताया कि सबसे चिंताजनक बात यह थी कि ज्यादातर महिलाएं इलाज नहीं करा रही थीं। वे अपने लक्षणों को सामान्य मान रही थीं और डॉक्टर से परामर्श नहीं लेती थीं। डॉक्टर ने कहा कि इस अवस्था में महिलाओं को न केवल चिकित्सकीय सहायता बल्कि परिवार और समाज से भी सहयोग की जरूरत होती है।

मेनोपॉज पर जागरूकता जरूरी

मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक चरण है, लेकिन जानकारी की कमी इसे गंभीर बना देती है। इस अवस्था में महिलाओं को समय पर इलाज, संतुलित आहार और मानसिक सहारा की जरूरत होती है। अगर महिलाएं इस विषय पर खुलकर बात करें और डॉक्टर की सलाह लें, तो कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

Tags: Menopause AwarenessRural Health IndiaWomen Health News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Eco friendly Diwali environment protection message

Lucknow news: Zoo के निदेशक ने दी शुभकामनाएं और कहा ईको-फ्रेंडली दीपावली मनाएं पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

Ravi Sharma viral video business claims

Viral Video:कौन है रवि शर्मा जिनका वीडियो हुआ वायरल करोड़ों की कमाई और लग्जरी गाड़ियों के दावे से सोशल मीडिया में मचा हंगामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist