Wednesday, June 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

फुलझड़ी जलाकर प्यारी मुस्कान के साथ देखी दिवाली की आतिश्बाजी, सामने आया प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो

प्रेमानंद महाराज ने अपने अनुयायियों के साथ हर्षोल्लास से दिवाली का त्योहार मनाया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुस्कुराते हुए आतिशबाज़ी का आनंद लेते और फुलझड़ियां जलाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महाराज बेहद प्रसन्न नजर आए। हाल ही में उन्होंने अपनी पदयात्रा दोबारा आरंभ की है, जिससे उनके भक्तों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

by Gulshan
October 21, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Premanand Maharaj
Share on FacebookShare on Twitter

Premanand Maharaj : सोमवार को पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसी बीच वृंदावन के प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे दिवाली का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि महाराज ने इस शुभ अवसर पर राधा रानी के साथ दीपोत्सव मनाया। वीडियो में वे अपने शिष्यों और भक्तों के साथ मुस्कुराते हुए फुलझड़ियां जलाते और आतिशबाजी का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में प्रेमानंद महाराज कभी आसमान में चमकती आतिशबाजी को देखते हैं तो कभी पास में जलते पटाखों का आनंद लेते हैं। उनके चेहरे की खुशी देखकर अनुयायी भी भावविभोर हो उठे हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो पर भक्त लगातार कमेंट कर रहे हैं — कोई उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दे रहा है, तो कोई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। एक यूज़र ने लिखा, “महाराज जी खुश तो सब खुश।”

RELATED NEWS

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

June 3, 2026
Premanand Maharaj

‘गर्दन काट देंगे’: प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगने पर मुस्लिम युवक को जानलेवा धमकी! फिर भी बोला: ‘जान दे देंगे!’

October 14, 2025

‘जब रोटी मांगने जाते थे…’ प्रेमानंज जी का पुराना वीडियो वायरल

इसी दौरान उनका एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे अपने जीवन के कठिन दिनों को याद करते हुए कहते हैं, “हमारी दीपावली तो भूखी होती थी। जब रोटी मांगने जाते थे तो कहते थे — आज दीपावली है, रोटी नहीं बनेगी। दिन में मंदिर जाते थे और शाम को लोग दीप जलाते थे, तब हम अंधेरे में बैठे रहते थे। न खाने को कुछ था, न पैसे थे — तब हमारी दीपावली हमारे आंसुओं से ही होती थी।”

यह भी पढ़ें : ‘इश्क हो जाए किसी से कोई चारा तो नहीं…’, ‘I Love Mohammad’…

स्वास्थ्य में सुधार के बाद फिर से शुरू की पदयात्रा

पिछले कुछ समय से प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और उन्हें हफ्ते में पांच दिन डायलिसिस करानी पड़ती है। इसी कारण उनकी रात्री पदयात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। हालांकि, अब उन्होंने अपनी यात्रा दोबारा शुरू कर दी है। डॉक्टरों की सलाह पर वे अब अपने आवास से श्री राधा रति केलि कुंज आश्रम तक पैदल जाते हैं, जबकि वापसी के लिए वाहन का उपयोग करते हैं। पहले वे दोनों यात्राएं पैदल ही पूरी किया करते थे। धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, और उनके अनुयायी इस बदलाव को लेकर बेहद प्रसन्न हैं।

Tags: Premanand Maharaj
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
June 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

Premanand Maharaj

‘गर्दन काट देंगे’: प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगने पर मुस्लिम युवक को जानलेवा धमकी! फिर भी बोला: ‘जान दे देंगे!’

by Mayank Yadav
October 14, 2025

Premanand Maharaj News: सऊदी अरब के मदीना में उमरा की यात्रा पर गए प्रयागराज के सूफियान इलाहाबादी ने जब संत...

Premanand Maharaj

फेमस यूट्यूबर Elvish Yadav ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर जाना सेहत का हाल, आशीर्वाद लेकर किया ये वादा

by Gulshan
October 9, 2025

Premanand Maharaj : यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल...

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj का बड़ा बयान – ‘लिव इन रिलेशनशिप से न घर बनता, न संस्कार; चरित्र गया तो सब गया!

by Mayank Yadav
August 26, 2025

Premanand Maharaj live in relationship: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने एक बार फिर लिव इन रिलेशनशिप को लेकर...

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

IPL 2025 Final: ‘चमत्कार’, प्रेमानंद महाराज के इस मंत्र ने विराट कोहली को जितवाया IPL 2025 का खिताब

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शुरू होने से लेकर विराट कोहली एंड कंपनी की...

Next Post
भाभी का देवर पर आया दिल और घर से हुई छूमंतर, फिर कुछ इस अंदाज में दोनों की LOVE STORY का हुआ ‘THE END’

भाभी का देवर पर आया दिल और घर से हुई छूमंतर, फिर कुछ इस अंदाज में दोनों की LOVE STORY का हुआ ‘THE END’

बाथरूम में गोपनीय कैमरे से बनाया न्यूड वीडियो, फिर जीजा ने कुछ ऐसे साली के साथ 235 दिनों तक किया दुष्कर्म

बाथरूम में गोपनीय कैमरे से बनाया न्यूड वीडियो, फिर जीजा ने कुछ ऐसे साली के साथ 235 दिनों तक किया दुष्कर्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist