Monday, November 16, 2026 7:30 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » Virat Kohli Duck : विराट कोहली ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड,एडिलेड में आउट होने के बाद बढ़ी रिटायरमेंट की चर्चा

Virat Kohli Duck : विराट कोहली ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड,एडिलेड में आउट होने के बाद बढ़ी रिटायरमेंट की चर्चा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड वनडे में विराट कोहली लगातार दूसरी बार बिना रन बनाए आउट हुए। यह उनके 17 साल के करियर में पहली बार हुआ है। आउट होने के बाद उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई।

by SYED BUSHRA
23/10/2025

Virat Kohli’s Consecutive Ducks: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके बल्ले की खामोशी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार है जब वे लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं।

17 साल में पहली बार लगा ये दाग

विराट कोहली ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। तब से अब तक उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब वे लगातार दो वनडे मैचों में ‘डक’ यानी बिना रन बनाए आउट हुए। पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भी वे बिना रन बनाए लौटे थे। एडिलेड में दूसरे मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की पहली तीन गेंदें सावधानी से खेलीं, लेकिन चौथी गेंद ने उन्हें चकमा दे दिया। गेंद अंदर की ओर घूमी और सीधे उनके पैड्स पर लगी। अंपायर ने उंगली उठाई और कोहली बिना रिव्यू लिए पवेलियन लौट गए। बाद में बॉल ट्रैकिंग में भी साफ दिखा कि गेंद मिडल स्टंप पर जा रही थी।

दर्शकों ने दिया ‘स्टैंडिंग ओवेशन’

जब कोहली आउट होकर लौट रहे थे, तब पूरे एडिलेड मैदान में बैठे दर्शक खड़े होकर उनकी हौसला-अफजाई करने लगे। विराट ने भी मुस्कराते हुए हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। यही पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ये इशारा कोहली के संन्यास की तरफ था? क्या यह एडिलेड में उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था? या फिर उन्होंने सिर्फ फैंस के प्यार का जवाब दिया? इन सवालों को लेकर इंटरनेट पर खूब बहस छिड़ी हुई है।

RELATED NEWS

Virat Kohli Century: विराट के शतक पर आया पत्नी अनुष्का का रिएक्शन, खास तरीके से पति पर लुटाया प्यार

January 11, 2023

“देश के लिए World Cup जीतना है, इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हूँ” Virat Kohli का बड़ा बयान

July 24, 2022

एडिलेड में हमेशा रहा है कोहली का जलवा

एडिलेड का मैदान विराट कोहली के लिए हमेशा लकी रहा है। इस मैच से पहले तक उन्होंने यहां वनडे में चार पारियों में 244 रन बनाए थे, औसतन 61.00 के स्ट्राइक रेट से। इनमें दो शानदार शतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 107 रन रहा है। सबसे यादगार पारी उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी, जब उन्होंने शानदार 107 रन बनाए थे। उस वक्त वे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

फैंस कर रहे हैं उम्मीदें कायम

हालांकि हाल के मैचों में कोहली का बल्ला खामोश है, लेकिन उनके चाहने वाले अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह जल्द ही एक बार फिर पुराने फॉर्म में लौटेंगे। आखिरकार विराट कोहली वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में खुद को साबित किया है।

Related Posts

Virat Kohli Century: विराट के शतक पर आया पत्नी अनुष्का का रिएक्शन, खास तरीके से पति पर लुटाया प्यार

January 11, 2023

“देश के लिए World Cup जीतना है, इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हूँ” Virat Kohli का बड़ा बयान

July 24, 2022

Virat Kohli: पत्नी और बेटी संग छुट्टियां मनाने निकले किंग कोहली, इस देश में कर रहे हैं एंजॉय

July 24, 2022

IND vs WI: वेस्ट इंडीज के कोच Phil Simmons ने पर Virat Kohli पर कही बड़ी बात

July 22, 2022

INSTAGRAM की 1 पोस्ट से इतने करोड़ कमाते हैं VIRAT KOHLI, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

July 21, 2022

Virat Kohli को फॉर्म में वापसा लाएंगे उनके बचपन के कोच, Rajkumar Sharma ने दिया बड़ा बयान

July 19, 2022

Pakistan के कप्तान Babar Azam ने किया Virat Kohli को Support, रातों रात Viral हुआ Tweet

July 15, 2022

भारतीय T20 टीम से बाहर हुए विराट कोहली, क्या खराब फॉर्म है वजह?

July 15, 2022

Virat को टीम से बाहर करना चाहते हैं कपिल देव! कप्तान Rohit ने दिया करारा जवाब

July 11, 2022

किंग कोहली के खराब प्रदर्शन पर बोले कपिल देव, सुनकर दंग हुए फैन्स, पढ़े पूरी रिपोर्ट

June 23, 2022
Next Post
Emergency Landing :Indigo की वाराणसी में क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला सभी यात्री सुरक्षित

Emergency Landing :Indigo की वाराणसी में क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला सभी यात्री सुरक्षित

Bihar Chunav 2025 : दूसरे चरण के नामांकन की आज आखिरी तारीख, पीएम मोदी-शाह और नड्डा करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

Bihar Chunav 2025 : दूसरे चरण के नामांकन की आज आखिरी तारीख, पीएम मोदी-शाह और नड्डा करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

POPULAR POST

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

November 16, 2026
Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

November 14, 2026
Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

November 14, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
Swachh Survekshan: इंदौर की बादशाहत से अलग नवी मुंबई का जलवा! स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनी सिटी, सूरत भी टॉप-3 में

Swachh Survekshan: इंदौर की बादशाहत से अलग नवी मुंबई का जलवा! स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनी सिटी, सूरत भी टॉप-3 में

November 12, 2026
Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट  उड़ानों पर असर

Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट उड़ानों पर असर

November 13, 2026

LATEST

UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India