Thursday, November 12, 2026 2:01 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Swachh Survekshan: इंदौर की बादशाहत से अलग नवी मुंबई का जलवा! स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनी सिटी, सूरत भी टॉप-3 में

Swachh Survekshan: इंदौर की बादशाहत से अलग नवी मुंबई का जलवा! स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनी सिटी, सूरत भी टॉप-3 में

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर बना। सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहे। इंदौर को अलग श्रेणी में रखा गया।

by Sadaf Farooqui
12/11/2026

Swachh Survekshan: देश के सबसे स्वच्छ शहरों की नई लिस्ट सामने आ गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लगातार आठ साल तक देश का सबसे स्वच्छ शहर रहने वाले इंदौर की जगह अब नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर रहा। यानी इस बार स्वच्छता की रेस में नए शहर ने बाजी मार ली है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विजेता शहरों को पुरस्कार दिए। इस साल के सर्वेक्षण में देशभर के 4,700 से ज्यादा शहरी स्थानीय निकायों ने हिस्सा लिया था।

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इसके बाद सूरत को दूसरा और विजयवाड़ा को तीसरा स्थान मिला। पिछले कई सालों से पहले पायदान पर रहने वाले इंदौर को इस बार अलग श्रेणी में रखा गया।

RELATED NEWS

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: PM मोदी की ‘मन की बात’ में झाला के युवाओं की तारीफ, स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल का जश्न!

September 29, 2024

इंदौर ने ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत देपालपुर के साथ मेंटॉर सिटी श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में अहमदाबाद और साणंद की जोड़ी पहले नंबर पर रही, जबकि तिरुपति और कुप्पम को तीसरा स्थान मिला।

बड़े शहरों में लखनऊ और जबलपुर ने बनाई जगह

दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ग्रेटर विशाखापत्तनम सबसे स्वच्छ शहर रहा। इस सूची में जबलपुर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं, 3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश के उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ दूसरे और गुंटूर तीसरे नंबर पर रहा। इससे साफ है कि इस बार अलग-अलग आबादी वाले शहरों के बीच स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा काफी दिलचस्प रही।

छोटे शहरों में किसने मारी बाजी?

सर्वेक्षण में छोटे शहरों को भी उनकी आबादी के हिसाब से अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया। 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश का देवास पहले स्थान पर रहा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र को दूसरा और मध्य प्रदेश के सागर को तीसरा स्थान मिला।

वहीं, 20 हजार से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के वीटा ने बाजी मारी। ओडिशा का अस्का दूसरे और गोवा का पणजी तीसरे स्थान पर रहा।

नदी, तटीय और पहाड़ी शहरों की भी बनी रैंकिंग

इस बार सर्वेक्षण में शहरों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणियां भी बनाई गईं। नदी किनारे बसे शहरों में मध्य प्रदेश का रीवा सबसे स्वच्छ रहा। बिलासपुर दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा।

तटीय शहरों में ओडिशा के पुरी को पहला स्थान मिला। केरल के अलप्पुझा और महाराष्ट्र के रत्नागिरि को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला। वहीं, हिमालयी शहरों में उत्तराखंड का रुद्रपुर पहले और जम्मू दूसरे नंबर पर रहा।

हजारों आकलनकर्ताओं ने किया शहरों का निरीक्षण

इस सर्वेक्षण की थीम थी, ‘स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मुताबिक, 3,000 से ज्यादा प्रशिक्षित आकलनकर्ताओं ने देशभर में शहरों का निरीक्षण किया। इस दौरान रियल टाइम जीपीएस आधारित निगरानी का इस्तेमाल भी किया गया।

इस सर्वेक्षण का मकसद शहरों में सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस बार की रैंकिंग ने दिखा दिया कि स्वच्छता के मामले में शहरों के बीच मुकाबला लगातार बदल रहा है।

 

Related Posts

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: PM मोदी की ‘मन की बात’ में झाला के युवाओं की तारीफ, स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल का जश्न!

September 29, 2024
Next Post
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

POPULAR POST

Bhagalpur Market Rates

Market Rates : दिवाली से पहले निकला दिवाला सोना-चांदी से लेकर सरसों तेल चीनी तक के भाव चढ़े ,जानिए क्या है नया रेट

November 7, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026
Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

November 9, 2026
Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

November 10, 2026
Shop Security : क्या CCTV और बारकोड सिस्टम से रुक जाएगी दुकान में चोरी? 90% बचत के दावे  में कितना सच?

Shop Security : क्या CCTV और बारकोड सिस्टम से रुक जाएगी दुकान में चोरी? 90% बचत के दावे में कितना सच?

November 8, 2026

LATEST

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
Swachh Survekshan: इंदौर की बादशाहत से अलग नवी मुंबई का जलवा! स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनी सिटी, सूरत भी टॉप-3 में

Swachh Survekshan: इंदौर की बादशाहत से अलग नवी मुंबई का जलवा! स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनी सिटी, सूरत भी टॉप-3 में

November 12, 2026
Uttar Pradesh News: यूपी के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, योगी की पुरानी घोषणा पर फिर गरमाई बहस

Uttar Pradesh News: यूपी के स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा वंदे मातरम्, योगी की पुरानी घोषणा पर फिर गरमाई बहस

November 12, 2026
Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

November 12, 2026
Milk Price :अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम,अब किस पैकेट के लिए देने होंगे कितने रुपये ?

Milk Price :अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम,अब किस पैकेट के लिए देने होंगे कितने रुपये ?

November 12, 2026
Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

November 12, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India